अरविंद केजरीवाल ने सरकार के दावों पर उठाए सवाल:पट्रोल पंपों पर की ड्राइवरों से बात, बोले- ई-20 पेट्रोल से घट रहा वाहनों का माइलेज


]

Screenshot 2026 07 11 191508 1783777799
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को राजधानी दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन का दौरा कर ई-20 (20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल को लेकर वाहन चालकों की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने वाहन मालिकों से बातचीत की, सर्विस स्टेशन के कर्मचारियों से फीडबैक लिया और कुछ वाहनों के इंजन की भी जांच की। केजरीवाल ने दावा किया कि ई-20 पेट्रोल को लेकर सरकार जो दावे कर रही है, वे “सफेद झूठ” हैं और जमीनी हकीकत इससे अलग है। उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर लोगों में नाराजगी है और कई वाहन मालिकों ने माइलेज कम होने की शिकायत की है। सोशल मीडिया पर की पोस्ट इस बारे में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट भी लिखी है, जिसमें उन्होंने लिखा- आज मैंने दिल्ली के एक पेट्रोल पंप और सर्विस स्टेशन पर जाकर ज़मीनी हक़ीक़त जानी। सरकार सफ़ेद झूठ बोल रही है। E20 के कारण गाड़ियों में सच में दिक्कतें आ रही हैं। आम लोग ethanol से बहुत दुखी हैं। लगभग सभी लोगों की माइलेज कम हुई है और बहुत गाड़ियों में ख़राबी की शिकायत हैं। सभी वाहनों का माइलेज कम हुआ : केजरीवाल उन्होंने कहा कि लगभग सभी वाहनों का माइलेज कम हुआ है और कई वाहनों में खराबी आने की शिकायतें भी सामने आई हैं। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि वाहन मालिकों की समस्याओं को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार को लोगों की चिंताओं को नजरअंदाज करने के बजाय उन पर ध्यान देना चाहिए। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह केंद्र सरकार ने ई-20 इथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही कथित भ्रामक जानकारियों का विस्तृत खंडन किया था। सरकार ने इंजन को नुकसान पहुंचने, बीमा अमान्य होने और पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव जैसे दावों को गलत बताते हुए इन्हें निराधार करार दिया था।

  • Related Posts

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    ] दिल्ली सरकार राजधानी में भूमि और संपत्ति प्रबंधन को पूरी तरह डिजिटल, पारदर्शी और विवाद मुक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है। सरकार जल्द ही…

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    ] पंजाब में कथित परीक्षा पेपर लीक मामलों को लेकर दिल्ली भाजपा ने गुरुवार को आम आदमी पार्टी के कैनिंग लेन स्थित कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश भाजपा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Priyanka Gandhi Controversy | 215 Educationists Write Letter to Congress Chief

    Delhi Protest Replace | Govt Assertion on CJP FIRs & Motion Towards Criminals

    Delhi Protest Replace | Govt Assertion on CJP FIRs & Motion Towards Criminals

    दिल्ली में 'Waste to Wealth' को मिली नई रफ्तार:MCD और ऑयल इंडिया के बीच MoU, 800 TPD क्षमता के लगेंगे दो बायो-गैस प्लांट

    दिल्ली में 'Waste to Wealth' को मिली नई रफ्तार:MCD और ऑयल इंडिया के बीच MoU, 800 TPD क्षमता के लगेंगे दो बायो-गैस प्लांट

    अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला:बोले- चीन बना रहा कृत्रिम सूरज और हमारे पीएम बच्चों पर FIR में व्यस्त

    अरविंद केजरीवाल का केंद्र सरकार पर तीखा हमला:बोले- चीन बना रहा कृत्रिम सूरज और हमारे पीएम बच्चों पर FIR में व्यस्त
    ×