दिल्ली की संकरी गलियों में दौड़ेगी 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन:सरकार बना रही योजना, ई-रिक्शा पर लगेगी लगाम; किराया भी कम

]

3E212158 9144 4329 93E5 927C5F87F32D 1783687800
दिल्ली सरकार राजधानी के घनी आबादी वाले और तंग गलियों वाले इलाकों में ‘लास्ट-माइल कनेक्टिविटी’ (आखिरी छोर तक कनेक्टिविटी) को बेहतर बनाने के लिए एक बड़ी योजना पर विचार कर रही है। इसके तहत दिल्ली में पुरानी ‘ग्रामीण सेवा’ की तर्ज पर अब 7-सीटर इलेक्ट्रिक वैन चलाने का प्रस्ताव है। परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, यह योजना अभी शुरुआती चरण में है। इसके लिए जल्द ही इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं और ऑपरेटरों से सुझाव (फीडबैक) मांगे जाएंगे। इन इलाकों को मिलेगा फायदा यह सेवा मुख्य रूप से उन अनधिकृत कॉलोनियों, गांवों और संकरे रास्तों वाले क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है, जहां बड़ी सार्वजनिक बसें नहीं पहुंच पाती हैं। यह पूरी तरह पर्यावरण अनुकूल (EV आधारित) और किफायती शेयर्ड मोबिलिटी मॉडल होगा, जिसका किराया आम जनता के लिए बेहद कम रखने का प्रयास किया जाएगा। मेट्रो और मुख्य बस रूटों से जुड़ेंगे रिहायशी इलाके यह कोई पॉइंट-टू-पॉइंट टैक्सी सर्विस नहीं होगी, बल्कि एक फीडर सर्विस के रूप में काम करेगी। इसके जरिए मेट्रो स्टेशनों, मुख्य बस रूटों और अंदरूनी रिहायशी इलाकों के बीच कई पिक-एंड-ड्रॉप पॉइंट्स बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों को आने-जाने में आसानी हो। बढ़ते ई-रिक्शा पर लगेगी लगाम अधिकारियों का मानना है कि एक व्यवस्थित परमिट-आधारित व्यवस्था होने से सड़कों पर अनियंत्रित रूप से बढ़ रहे ई-रिक्शा की संख्या को रेगुलेट (नियंत्रित) करने में मदद मिलेगी। विशेषज्ञों के अनुसार, पैरा-ट्रांसिट (छोटे वाहनों) का यह इलेक्ट्रिफिकेशन न केवल लोगों को सुरक्षित और किफायती सफर देगा, बल्कि प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित होगा। यह पहल दिल्ली सरकार की नई ‘ईवी पॉलिसी 2026’ के लक्ष्यों के बिल्कुल अनुकूल है।

  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    ] दिल्ली सरकार की महत्वाकांक्षी दिल्ली लक्ष्मी योजना का औपचारिक शुभारंभ 1 अगस्त को किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सुबह 11 बजे गीता कॉलोनी स्थित जिला मजिस्ट्रेट (पूर्व) कार्यालय में…

    पहली बार ट्रांसप्लांटेशन के लिए वंदेभारत ट्रेन से पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

    ] देश में पहली बार एक दिल को ट्रांसप्लांटेशन के लिए वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन से सूरत से अहमदाबाद लाया गया। इस हार्ट ट्रांसप्लांटेशन के लिए पहले हॉस्पिटल से स्टेशन तक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    पहली बार ट्रांसप्लांटेशन के लिए वंदेभारत ट्रेन से पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

    पहली बार ट्रांसप्लांटेशन के लिए वंदेभारत ट्रेन से पहुंचाया दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

    पहली बार ट्रांसप्लांट के लिए वंदेभारत से पहुंचाया जिंदा दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

    पहली बार ट्रांसप्लांट के लिए वंदेभारत से पहुंचाया जिंदा दिल:सूरत से अहमदाबाद तक बना ग्रीन कॉरिडोर, 250km की दूरी 217 मिनट में तय की

    एमसीडी में शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन:दो अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

    एमसीडी में शीर्ष स्तर पर जिम्मेदारियों का पुनर्गठन:दो अधिकारियों को मिला अतिरिक्त प्रभार

    विद्या वाहिनी योजना में 3 हजार छात्राओं को मिलीं साइकिलें:दिल्ली सरकार की पहल, 1लाख 40 हजार लड़कियों को मिलेगा लाभ

    विद्या वाहिनी योजना में 3 हजार छात्राओं को मिलीं साइकिलें:दिल्ली सरकार की पहल, 1लाख 40 हजार लड़कियों को मिलेगा लाभ

    Delhi Police Households Press Convention

    Delhi Police Households Press Convention
    ×