CBI ने गिरफ्तार किया हरियाणा कैडर का IPS अफसर:दवा घोटाला केस में राहत दिलवाने का दावा, 3 करोड़ रुपए की मांगी रिश्वत

]

Whatsapp Image 2026 07 01 At 21648 Pm 1782896213
CBI ने 5 करोड़ रुपए के दवा घोटाले के मामले में हरियाणा कैडर के IPS अधिकारी दीपक गहलावत को गिरफ्तार किया है। गहलावत 2012 बैच के आईपीएफ अधिकारी हैं, अभी उनकी तैनाती नागरिक उड्डयन विभाग में महानिदेशक के रूप में है। CBI का आरोप है कि इस नकली दवा घोटाले के मुख्य आरोपी को जांच में राहत दिलवाने के लिए ये रिश्वत मांगी गई थी। आरोपी ने इसके लिए 3 करोड़ रुपए की डील भी हुई थी। इस मामले में पहले भी दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर और दो निजी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दीपक मूल रूप से सोनीपत के निजामपुर माजरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता हरियाणा पुलिस सब इंस्पेक्टर से रिटायर है और माता पीजीआई में ANM रही हैं। जांच में खुला IPS अधिकारी का नाम CBI की जांच के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार IPS अधिकारी ने दावा किया था कि वह CBI में चल रही जांच को प्रभावित कर संबंधित निजी व्यक्तियों को राहत दिला सकते हैं। इसके बदले उन्होंने अवैध धनराशि की मांग की। मामला पुडुचेरी में नकली दवाओं की बिक्री से जुड़े CBI केस से संबंधित बताया गया है। इस मामले में CBI इससे पहले दिल्ली पुलिस के आरोपी इंस्पेक्टर समेत कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। कार्रवाई के दौरान करीब 25 लाख रुपये की ट्रैप राशि बरामद की गई थी। इसके अलावा जांच एजेंसी ने करीब 90 लाख रुपये नकद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भी जब्त किए थे, जिन्हें जांच के लिए अहम माना जा रहा है। 14 मई को दिल्ली में हुई डील सीबीआई के मुताबिक, 14 मई को दिल्ली में आरोपियों व अधिकारी की बीच मीटिंग हुई। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह और राजकुमार ने मुख्य आरोपी एन राजा से कथित तौर पर 3 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसमें से 1.5 करोड़ रुपए एडवांस दिए जाने थे। इंस्पेक्टर प्रदीप ने हवाला ऑपरेटर के जरिए 1 करोड़ लिए और फिर उसे प्रभात नाम के शख्स को दिए थे। प्रभात, आरोपी IPS अफसर का परिचित था। इसके बाद इंस्पेक्टर ने बचे 25 लाख रुपए अपने घर में रख लिए। जो बाद में सीबीआई की जांच में इंस्पेक्टर और राजकुमार के पास से मिले। सीबीआई अब इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपियों को बचाने और जांच को प्रभावित करने के लिए रिश्वतखोरी में कौन-कौन शामिल था। अब जानिए घोटाले की मुख्य बातें… पुडुचेरी का नकली दवा घोटाला क्या है? साल 2025 में पुडुचेरी में पुलिस और CBI-CID ने छापेमारी के बाद नकली और मिलावटी दवाइयां बनाने के धंधे का पर्दाफाश किया था। इस दौरान भारी मात्रा में नकली दवाएं और कच्चा माल जब्त किया गया था। इनकी दवाओं की रकम करीब-करीब 5000 करोड़ थी। इसके बाद मुख्य आरोपी एन राजा को गिरफ्तार किया गया। जांच आगे बढ़ी तो मामले में नेता से लेकर अफसर, सबकी भागीदारी के संकेत मिले। इसके बाद मामला सीबीआई को जांच के लिए सौंपा गया। सीबीआई ने मार्च में एन राजा के खिलाफ एक नया मामला दर्ज किया। अब जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे रिश्वत का खुलासा हो रहा है। साथ ही अफसरों की संलिप्तता भी सामने आ रही है।

  • Related Posts

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi 8 मिनट पहले कॉपी लिंक MBBS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज…

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    ] एथेनॉल पर आयोजित टाउन हॉल में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के बयानों पर दिल्ली भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    आप का दावा- 7 लाख लोगों ने लाइव देखा टाउनहॉल:ई-20 पर अरविंद केजरीवाल की रिकॉर्ड तोड़ डिजिटल रैली

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    संसद परिसर की घटना पर भाजपा की पुलिस को शिकायत:राहुल गांधी समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग

    DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

    DDA ने छह महीने में 85% घटाईं लंबित शिकायतें:22,946 से घटकर 3,167 रह गईं, जनवरी-जून में करीब 20 हजार शिकायतों का समाधान

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम
    ×