सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

]

Whatsapp Image 2026 08 01 At 53208 Pm 1 1785587398
हर मानसून में जलभराव की समस्या से जूझने वाले सदर बाजार के कुतुब रोड और तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में इस बार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पहले से तैयारी शुरू कर दी है। जलभराव रोकने के लिए निगम ने दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो और अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ संयुक्त कार्ययोजना तैयार की है। निगम आयुक्त संजीव खिरवार ने शनिवार को क्षेत्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष उषा शर्मा, सिटी-सदर पहाड़गंज जोन की उपायुक्त कुनिका, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, दिल्ली मेट्रो और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
अधिकारियों ने जलभराव वाले सभी संवेदनशील बिंदुओं का निरीक्षण किया और बारिश के दौरान पानी निकासी में आने वाली बाधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण में पाया गया कि मुख्य मैनहोल में प्लास्टिक, पॉलीथीन और अन्य ठोस कचरा फंसने से सीवर लाइनें जाम हो जाती हैं, जिससे सड़क पर पानी भर जाता है। इसे रोकने के लिए निगम ने मैनहोल पर लोहे की ग्रिल लगाने का निर्णय लिया है, ताकि कचरा अंदर न जा सके और वर्षा जल की निकासी सुचारु बनी रहे। आयुक्त ने अन्य मैनहोलों का भी निरीक्षण कर वहां ग्रिल लगाने और सभी पंपिंग स्टेशनों की नियमित जांच के निर्देश दिए। 24 घंटे निगरानी, विभागों के बीच रहेगा सीधा समन्वय आयुक्त ने निर्देश दिए कि क्षेत्र में 24×7 कर्मचारियों की तैनाती रहे और जलभराव की किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई की जाए। दिल्ली जल बोर्ड को सभी सीवर लाइनों की समयबद्ध सफाई सुनिश्चित करने तथा अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए गए हैं।
जलभराव रोकना ही हमारी प्राथमिकता
संजीव खिरवार ने कहा कि जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान केवल बेहतर समन्वय और समय रहते की गई तैयारी से ही संभव है। उन्होंने कहा कि निगम का लक्ष्य संवेदनशील इलाकों में जलभराव की स्थिति बनने से पहले ही प्रभावी इंतजाम करना है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि इस मानसून में जलनिकासी व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जाएगी।

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    ×