Dr. U.P. Rajiv New Director VSSC


]

31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Logo Composite 18 1782520381

मुंबई पुलिस की नारकोटिक्स सेल ने गोरेगांव में कार्रवाई कर 750 ग्राम हेरोइन जब्त की है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 3.75 करोड़ रुपए आंकी गई है। मामले में 20 साल के एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, गोपनीय सूचना मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। आरोपी के पास से हेरोइन बरामद हुई। उसके खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

नारकोटिक्स सेल की डीसीपी पूर्णिमा चौगुले श्रींगी ने बताया कि फिलहाल मामले में एक ही गिरफ्तारी हुई है। अभी तक आरोपी के किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट से जुड़े होने की पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि इस पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हेरोइन की सप्लाई चेन और इससे जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

यूपी राजीव बने विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के नए डायरेक्टर, रॉकेट कंट्रोल और गाइडेंस सिस्टम के एक्सपर्ट

Logo Composite 17 1782520337

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने सीनियर साइंटिस्ट डॉ. यू.पी. राजीव को विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर (VSSC) का नया डायरेक्टर बनाया है। वह फिलहाल VSSC में एसोसिएट डायरेक्टर (रिसर्च एंड डेवलपमेंट) हैं। अब वह भारत की लॉन्च व्हीकल तकनीक विकसित करने वाले इस प्रमुख सेंटर की कमान संभालेंगे।

ISRO के मुताबिक, डॉ. राजीव को रॉकेट कंट्रोल और गाइडेंस सिस्टम में कई दशकों का अनुभव है। उन्होंने ISRO के कई प्रमुख लॉन्च व्हीकल मिशनों के डिजाइन और सिमुलेशन में अहम भूमिका निभाई है।

डॉ. यू.पी. राजीव केरल के कोल्लम जिले के पथानापुरम के रहने वाले हैं। उन्होंने तिरुवनंतपुरम के कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से एप्लाइड इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में इंजीनियरिंग की। इसके बाद NIT कालीकट से इंस्ट्रूमेंटेशन एंड कंट्रोल सिस्टम्स में पोस्टग्रेजुएशन और IISc बेंगलुरु से पीएचडी की।

अमित शाह बोले- 3 साल में ड्रग्स नेटवर्क की कमर तोड़ देंगे, ₹6,000 करोड़ के 2.09 लाख किलो नशीले पदार्थ नष्ट होंगे

Logo Composite 21 1782520328

गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि सरकार अगले तीन साल में ड्रग्स तस्करी के पूरे नेटवर्क पर ऐसा प्रहार करेगी कि वह दशकों तक उबर नहीं पाएगा। उन्होंने शुक्रवार को ‘ऑनलाइन ड्रग्स डिस्पोजल फोर्टनाइट कैंपेन’ की शुरुआत की।

शाह ने कहा कि अभियान के तहत 6,000 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के 2,09,500 किलोग्राम नशीले पदार्थ नष्ट किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्रवाई ‘डिटेक्ट, डिसरप्ट और डिस्ट्रॉय’ रणनीति के तहत होगी।

गृह मंत्री ने कहा कि एजेंसियां डार्कनेट, हवाला और क्रिप्टोकरेंसी के जरिए होने वाली ड्रग्स तस्करी पर नजर रखेंगी। साथ ही तस्करों के सोर्स, ट्रांजिट रूट, फंडिंग और पूरे नेटवर्क को निशाना बनाया जाएगा। अवैध अफीम की खेती और छिपी हुई ड्रग लैब्स के खिलाफ भी अभियान तेज किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा में 24 घंटे मौसम पर नजर, 4 डॉप्लर रडार लगाए गए; 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा

Logo Composite 20 1782520110

3 जुलाई से शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मौसम निगरानी और आपदा प्रबंधन के इंतजाम मजबूत किए हैं। यात्रा मार्ग पर 4 डॉप्लर वेदर रडार लगाए गए हैं, जो खराब मौसम की रियल टाइम जानकारी देंगे। साथ ही 25 संवेदनशील जगहों पर 45 माउंटेन रेस्क्यू टीमें तैनात की गई हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, रडार नेटवर्क बादल फटने, भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं जैसी घटनाओं का पहले से पता लगाएगा। मौसम विभाग की चेतावनी कंट्रोल सेंटर, कैंप कमांडरों और आपदा प्रबंधन एजेंसियों तक तुरंत पहुंचाई जाएगी। यात्रियों को बालटाल और नुनवान बेस कैंप में भी मौसम की जानकारी दी जाएगी।

प्रशासन ने बताया कि यात्रा मार्ग के संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां NDRF, SDRF, जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है। 2022 में अमरनाथ गुफा के पास आई फ्लैश फ्लड के बाद इस बार सुरक्षा और आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।

CBSE ने 7वीं-9वीं के छात्रों को राहत, 10वीं तक विदेशी भाषा पढ़ सकेंगे

Logo Composite 19 1782518253

CBSE ने कक्षा 7 से 9 तक के उन छात्रों को राहत दी है, जिन्होंने तीन-भाषा नीति के तहत दो विदेशी भाषाएं चुनी हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि ऐसे छात्र 10वीं तक अपना मौजूदा भाषा संयोजन जारी रख सकेंगे। इससे पहले CBSE ने 1 जुलाई से 9वीं में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए कम से कम दो भारतीय भाषाओं सहित तीन भाषाएं पढ़ना अनिवार्य किया था। इस फैसले को लेकर कई छात्र और अभिभावक कोर्ट पहुंचे थे।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    ] सुप्रीम कोर्ट ने हत्या के आरोप में 22 साल जेल में रहे ओडिशा के अर्जुन जानी नाम के शख्स को बरी कर दिया। मंगलवार को जारी फैसले में कोर्ट…

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    ] Hindi News National Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi 34 मिनट पहले कॉपी लिंक नेटफ्लिक्स के को-सीईओ टेड सारंडोस ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition
    ×