दिल्ली भाजपा ने डॉ. मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि:स्मृति स्थल पर किया पौधारोपण, सीएम बोलीं- जनसंघ की स्थापना की, मिल रही देश को दिशा

]

Whatsapp Image 2026 06 23 At 123137 Pm 1782200941
नई दिल्ली। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 73वें बलिदान दिवस पर दिल्ली भाजपा ने मंगलवार को दिल्ली गेट स्थित उनके स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा स्मृति स्थल पर पौधारोपण किया। कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय संगठक एवं वरिष्ठ नेता वी. सतीश, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा सहित कई सांसद, मंत्री, विधायक और निगम पार्षद मौजूद रहे। देश की अखंड़ता के लिए समर्पित रहा डा. मुखर्जी का जीवन : वी सतीश वी. सतीश ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन भारत की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और जम्मू-कश्मीर में एक विधान- एक निशान और एक प्रधान के संकल्प के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन राष्ट्र को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता के बाद लंबे समय तक उनके योगदान को वह सम्मान नहीं मिला जिसके वे अधिकारी थे। जनसंघ की स्थापना, राष्ट्रवाद की नींव रखी : रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन उस पुण्य आत्मा को स्मरण करने का दिन है, जिसने जनसंघ की स्थापना कर राष्ट्रवाद की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में डॉ. मुखर्जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाकर उनके सपने को साकार किया गया। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा डॉ. मुखर्जी ने शिक्षा को राष्ट्रनिर्माण का माध्यम और उद्योग को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला माना। उन्होंने सत्ता से अधिक सिद्धांतों को महत्व दिया और राष्ट्रहित में मंत्री पद तक छोड़ दिया। मल्होत्रा ने कहा कि भारतीय जनसंघ की स्थापना और राष्ट्रीय एकता के लिए उनका संघर्ष देश के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

  • Related Posts

    Delhi Police Households Press Convention

    ] Hindi News National Delhi Police Households Press Convention | Jantar Mantar Parliament Protest नई दिल्ली6 मिनट पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों के परिजन ने शुक्रवार को…

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    ] संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। आज लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Delhi Police Households Press Convention

    Delhi Police Households Press Convention

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस
    ×