कॉकरोच जनता पार्टी की पंजाब में एंट्री:कल अमृतसर पहुंचेंगे फाउंडर दीपके, मेन गेट पर होंगे इकट्‌ठा; केंद्र के खिलाफ करेंगे विरोध-प्रदर्शन

]

Comp 21 121779691758 1781245114
दिल्ली के बाद अब पंजाब में भी काकरोच जनता पार्टी की एंट्री होने जा रही है। पार्टी की ओर से 13 जून को अमृतसर में प्रदर्शन की तैयारी की गई है। इसका ऐलान पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने किया है। वह इसके लिए पंजाब आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमृतसर में कल शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सभी युवाओं को इसमें शामिल होने का न्योता दिया है। दीपके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट साझा कर इसकी जानकारी दी। पोस्ट की शुरुआत उन्होंने पंजाबी में “सत श्री अकाल” कहकर की। उन्होंने बताया कि वे 13 जून को शाम 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। छात्रों व युवाओं से अपील की कि वे अमृतसर गेट पर एकत्र हों। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन इस दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलकर आवाज उठाएं तो NEET-CBSE छात्रों को न्याय मिल सकता है। अब 3 पॉइंट्स में पढ़िए कैसे बनी CJP:- लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन CJP अब तक देश के दो प्रमुख शहरों नई दिल्ली और पुणे में NEET परीक्षा पेपर लीक मुद्दे को लेकर प्रदर्शन कर चुकी है। वहीं, 12 जून को लखनऊ में पार्टी का तीसरा बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया गया। पार्टी ने देश के कुल सात राज्यों में प्रदर्शन करने की योजना बनाई है। विरोध प्रदर्शन का रोडमैप तैयार लखनऊ के बाद अब अमृतसर (पंजाब), जयपुर (राजस्थान), बेंगलुरु (कर्नाटक) और हैदराबाद (तेलंगाना) में भी विरोध प्रदर्शन का रोडमैप तैयार किया जा रहा है। पार्टी का कहना है कि वह NEET और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा छात्रों को न्याय दिलाने के मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।

  • Related Posts

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    ] मुंबई में BEST कर्मचारियों ने शुक्रवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। इसके चलते शहर की बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। सुबह 27 डिपो से बहुत कम बसें निकल…

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    ] Hindi News National Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash At Congress HQ नई दिल्ली14 मिनट पहले कॉपी लिंक राहुल गांधी बहन प्रियंका गांधी के साथ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    भास्कर अपडेट्स:मुंबई में BEST कर्मचारियों की हड़ताल, 27 डिपो से कम बसें निकलीं; 25 लाख यात्रियों पर असर

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Turns 56 | Priyanka Gandhi Joins Birthday Bash at Congress HQ

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    Rahul Gandhi Launches Chhatron Ki Goonj Campaign for Students

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार

    मानसून अटका- हरियाणा में ओलावृष्टि,आंधी से पेड़ गाड़ियों पर गिरे:राजस्थान समेत 7 राज्यों में पारा 40°C के पार

    PM Modi France Visit: Macrons Hindi Greeting

    PM Modi France Visit: Macrons Hindi Greeting
    ×