Location3 1 1776182762


]

  • Hindi News
  • National
  • MP UP, Rajasthan Heatwave Cross 40°C; Maharashtra Telangana Alert | Kedarnath Snowfall

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Location3 1 1776182762

देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान बढ़ने लगा है। गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में पारा 40°C के पार पहुंच गया है।

राजस्थान में मंगलवार को सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। बाड़मेर और जैसलमेर में तापमान 41°C के पार पहुंच गया। मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भी पारा 40°C से ऊपर रहा, जहां नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा 42.1°C दर्ज किया गया।

उत्तर प्रदेश के बांदा में अधिकतम तापमान 40.4°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो सप्ताह में तापमान 6 से 8°C तक बढ़ सकता है।

मौसम विभाग ने महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। केरल में सरकार ने सनस्ट्रोक और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए लोगों को दोपहर के समय धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।

वहीं, IMD ने जम्मू-कश्मीर और असम समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। अरुणाचल प्रदेश में तेज बारिश की संभावना है। दिल्ली में तापमान 38°C तक पहुंच गया है और आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ने के साथ रातें भी गर्म रहने की संभावना है।

मौसम की दो तस्वीरें…

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बर्फबारी के बाद के विजुअल्स।

उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को बर्फबारी के बाद के विजुअल्स।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में मंगलवार दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में मंगलवार दोपहर के बाद हल्की बर्फबारी हुई।

9 1776182801

अगले दो दिन के मौसम का हाल

  • 16 अप्रैल: असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बारिश के साथ 30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में हल्की बर्फबारी की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में लू चलने की शुरुआत होगी। तेलंगाना और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में तापमान बढ़ेगा।
  • 17 अप्रैल: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की से बारिश के साथ 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हिमाचल प्रदेश में हल्की बारिश और जम्मू-कश्मीर-लद्दाख में बर्फबारी के साथ ओले गिरने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में लू चलेगी, जबकि पश्चिमी राजस्थान और झारखंड में भी हीट वेव की शुरुआत हो सकती है।
2 10 1776182813

राज्यों से मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: 16 अप्रैल से लू चलेगी, 17 जिलों में अलर्ट, तापमान 42°C के पार

Whatsappvideo2025 04 21At63017Pm Ezgifcom Resize17 1776211936

तेज गर्मी से पूरा मध्य प्रदेश तप गया है। दिन का तापमान 42 डिग्री और रात 25 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। IMD (मौसम केंद्र), भोपाल ने 16 मार्च से प्रदेश में हीट वेव यानी, लू चलने का अलर्ट जारी किया है। 16, 17 और 18 अप्रैल को प्रदेश के 17 जिले लू से प्रभावित रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: लू की चेतावनी, पारा 41°C के पार, कई जिलों में भी बादल भी छाए

Comp 361776174719 1776212149

मौसम विभाग ने राजस्थान में 17 अप्रैल से हीटवेव की चेतावनी दी है। बाड़मेर, जैसलमेर के बाद कोटा में भी पारा 41°C के पार चला गया है। चूरू, चित्तौड़गढ़ में भी कल तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान में दिन में हल्की गर्म हवा चलनी शुरू हो गई है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×