Location 6 1776518965


]

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Location 6 1776518965

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का असर जारी है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में शुक्रवार को तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और महाराष्ट्र के वर्धा में तापमान सबसे ज्यादा 45°C रिकॉर्ड हुआ। दोनों शहर शुक्रवार को देश के सबसे गर्म शहर रहे।

टॉप-10 सबसे गर्म शहरों में मध्य प्रदेश के रतलाम और उमरिया भी शामिल रहे। रतलाम में 44°C और उमरिया में 43.8°C पारा रहा। गर्मी के कारण 13 जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

झारखंड में बढ़ती गर्मी के बीच रांची के चिड़ियाघर में जानवरों को हीटवेव से बचाने के इंतजाम किए गए हैं। जू प्रशासन ने शेर, बाघ और तेंदुए जैसे मांसाहारी जानवरों के बाड़ों में एयर कूलर लगाए हैं। इसके अलावा बाड़ों के ऊपर पुआल डालकर छाया की व्यवस्था की गई है।

देशभर से गर्मी की 4 तस्वीरें…

छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिलाएं स्कार्फ से सिर और चेहरा ढककर बाहर निकल रही हैं।

छत्तीसगढ़ के रायपुर में महिलाएं स्कार्फ से सिर और चेहरा ढककर बाहर निकल रही हैं।

तेलंगाना में हैदराबाद के चारमीनार में भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटक छाता लेकर घूमने पहुंचे।

तेलंगाना में हैदराबाद के चारमीनार में भीषण गर्मी के बावजूद पर्यटक छाता लेकर घूमने पहुंचे।

गुजरात के अहमदाबाद के एक पार्क में बच्चे ठंडक पाने के लिए पानी के फव्वारे में खेलते दिखे।

गुजरात के अहमदाबाद के एक पार्क में बच्चे ठंडक पाने के लिए पानी के फव्वारे में खेलते दिखे।

राजस्थान के बीकानेर में बढ़ती गर्मी के बीच मिट्टी के मटकों की डिमांड बढ़ गई है।

राजस्थान के बीकानेर में बढ़ती गर्मी के बीच मिट्टी के मटकों की डिमांड बढ़ गई है।

अब मैप में देखिए देश में गर्मी और लू के हालात

Weather Final 3 1776530608

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

20 अप्रैल:

  • झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है।

21 अप्रैल:

  • झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव की स्थिति बन सकती है। कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी गरज-चमक की आशंका है।
  • आंध्र प्रदेश, केरल, गोवा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने का अलर्ट है।
Weather Final2 4 1776530639

खबरें और भी हैं…


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×