3 आतंकी ढेर करने वाले कर्नल को शौर्य चक्र:राष्ट्रपति ने 13 जवानों को सम्मानित किया; नक्सल ऑपरेशन के पुलिसकर्मी भी शामिल

]

Comp 7 2 1780925969
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में 13 जवानों और अधिकारियों को शौर्य चक्र से सम्मानित किया। सम्मान पाने वालों में LoC पर 3 आतंकियों को मार गिराने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला शामिल हैं। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बहादुरी दिखाने वाले पुलिस अधिकारियों को भी शौर्य चक्र दिया गया। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहे। इन्हें मिला शोर्य चक्र… मेजर आदित्य प्रताप सिंह अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में एक सैन्य अभियान के दौरान असाधारण वीरता का प्रदर्शन करने के लिए भारतीय सेना के मेजर आदित्य प्रताप सिंह को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला भारतीय सेना की सिख रेजिमेंट की 19वीं बटालियन के लेफ्टिनेंट कर्नल नितेश भारती शुक्ला को LoC पर तीन आतंकवादियों को मार गिराने के लिए शौर्य चक्र प्रदान किया गया। मेजर अंशुल बलटू जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री और 32 असम राइफल्स के मेजर अंशुल बलटू को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और रूपा ए. नाविका सागर परिक्रमा-II अभियान के दौरान साहस, समुद्री कौशल और धैर्य का परिचय देने के लिए भारतीय नौसेना की लेफ्टिनेंट कमांडर दिलना के और लेफ्टिनेंट कमांडर रूपा ए को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और रामेश्वर प्रसाद देशमुख छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान बहादुरी दिखाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस के इंस्पेक्टर लक्ष्मण केवट और इंस्पेक्टर रामेश्वर प्रसाद देशमुख को शौर्य चक्र प्रदान किया गया। लांस दफादार बलदेव चंद 4 राष्ट्रीय राइफल्स के शहीद लांस दफादार बलदेव चंद को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने यह सम्मान उनकी पत्नी और मां को सौंपा।

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×