सैदुलाजाब-हौज रानी हादसे के पीड़ित परिवारों से मिलीं सीएम रेखा:10-10 लाख रुपए की सहायता राशि सौंपी; बोलीं- हादसों के दोषियों को नहीं बख्शेंगे

]

Whatsapp Image 2026 06 22 At 83405 Pm 1782143427
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में सैदुलाजाब भवन ढहने की घटना और मालवीय नगर के हौज रानी अग्निकांड में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि सौंपी। मुख्यमंत्री ने मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पीड़ा को शब्दों में बयां करना संभव नहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे असहनीय दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। एक मां, एक बेटी और एक जनसेवक के रूप में वह इन परिवारों की पीड़ा को गहराई से महसूस करती हैं। उन्होंने कहा कि इन हादसों के लिए जिम्मेदार लोगों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है। दोनों हादसों ने झकझोर दिया रेखा गुप्ता ने कहा कि 30 मई को सैदुलाजाब में हुई इमारत ढहने की घटना और 3 जून को हौज रानी में हुए अग्निकांड में जिन अमूल्य जिंदगियों का नुकसान हुआ। उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। सैदुलाजाब हादसे में कई होनहार युवाओं की जान गई, जिनकी आंखों में सुनहरे भविष्य के सपने थे। जबकि हौज रानी अग्निकांड ने एक ही परिवार की 2 पीढ़ियों को हमसे छीन लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल प्रभावित परिवारों का ही नहीं, बल्कि पूरे समाज का दुख है। इस अवसर पर मालवीय नगर से विधायक सतीश उपाध्याय और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवारों के लिए सहायता सैदुलाजाब भवन ढहने और हौज रानी अग्निकांड के पीड़ित परिवारों से मुख्यमंत्री की मुलाकात मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि प्रदान दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के लिए ठोस कदम उठाने की घोषणा मालवीय नगर विधायक सतीश उपाध्याय और वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी

  • Related Posts

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    ] संसद के मानसून सत्र का शुक्रवार को 10वां दिन है। आज लोकसभा में जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, 2026 और सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े संशोधन…

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    ] जुलाई का महीना खत्म होते-होते देशभर में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज गुजरात, सौराष्ट्र-कच्छ, मध्य महाराष्ट्र में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    लोकसभा में जन्म-मृत्यु, जजों से जुड़े बिल पर चर्चा आज:लोकसभा में राहुल के खिलाफ विशेषाधिकार नोटिस, गृह मंत्री के खिलाफ असंसदीय भाषा बोलने का आरोप

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    गुजरात-महाराष्ट्र में आज भारी बारिश की चेतावनी, सेना स्टैंडबाय पर:गुजरात में स्कूल-कॉलेज बंद; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान तक पहुंची

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    NEET प्रदर्शन से जुड़े 13 केस वापस लेगी दिल्ली सरकार:एलजी की मंजूरी के बाद फैसला, एरोसिटी विकास कार्यों की एलजी ने की समीक्षा

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में जल बिल बकाया वालों पर DJB सख्त:15 अगस्त तक भुगतान नहीं तो होगी कुर्की-सीलिंग, 5,000 करोड़ के मूल बकाये की वसूली पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली की हर संपत्ति को मिलेगा प्रॉपर्टी आधार कार्ड:सरकार लाएगी दिल्ली लैंड रिकॉर्ड बिल-2026, भूमि विवाद कम करने पर सरकार का फोकस

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग

    दिल्ली में भाजपा का AAP कार्यालय के बाहर प्रदर्शन:पेपर लीक मामलों पर पंजाब के शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग
    ×