लाजपत नगर अस्पताल को मिली सीएम रेखा की सौगात:नए ब्लॉक और फिजियोथेरेपी सेंटर का किया शुभारंभ, ₹4 करोड़ की लागत से बने

]

लाजपत नगर अस्पताल को मिला नया फ्रंट ब्लॉक और आधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर -मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने करीब 4 करोड़ रुपये की परियोजना का किया उद्घाटन, 15–20 लाख लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को नगर निगम संचालित लाजपत नगर कॉलोनी अस्पताल में करीब 4 करोड़ रुपए की लागत से बने नए फ्रंट ब्लॉक और अत्याधुनिक फिजियोथेरेपी सेंटर का उद्घाटन किया। इस नई स्वास्थ्य अवसंरचना से क्षेत्र के लगभग 15 से 20 लाख लोगों को तेज, बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं मिलने की उम्मीद है। इस मौके पर सीएम ने कहा मजबूत स्वास्थ्य व्यवस्था विकसित दिल्ली की नींव है और हर नागरिक को समय पर सुलभ, सम्मानजनक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अवसंरचना का विस्तार केवल भवन निर्माण नहीं, बल्कि लोगों के जीवन की गुणवत्ता में सुधार का माध्यम है। अस्पताल में प्रतिदिन 600 से 700 ओपीडी मरीज आते उन्होंने बताया कि लगभग 70 वर्षों से सेवा दे रहा यह अस्पताल स्थानीय निवासियों के साथ बड़ी संख्या में प्रवासी आबादी को भी उपचार उपलब्ध कराता रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए आधुनिक सुविधाओं की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। नए फ्रंट ब्लॉक और फिजियोथेरेपी सेंटर से अब कई मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करने की जरूरत कम होगी। वर्तमान में अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 600 से 700 ओपीडी मरीज आते हैं। अस्पतालों का डिजिटल नेटवर्क मुख्यमंत्री ने कहा दिल्ली सरकार सरकारी अस्पतालों में बड़े स्तर पर डिजिटलीकरण कर रही है। मरीजों के मेडिकल रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखे जा रहे हैं और लंबी कतारें कम करने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट व्यवस्था शुरू की गई है। सभी सरकारी अस्पतालों को एकीकृत डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। साथ ही एक लाइव पोर्टल विकसित किया जा रहा है, जहां नागरिक सरकारी और निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड की उपलब्धता रियल टाइम में देख सकेंगे। भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस सीएम ने कहा स्वास्थ्य विभाग सहित किसी भी विभाग में अनियमितता या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार और नगर निगम मिलकर राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं को और मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं तथा पुराने निगम अस्पतालों के आधुनिकीकरण के लिए हर संभव वित्तीय सहायता दी जाएगी।

  • Related Posts

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    ] हर मानसून में जलभराव की समस्या से जूझने वाले सदर बाजार के कुतुब रोड और तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में इस बार दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने पहले से तैयारी…

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    सदर बाजार में जलभराव रोकने के लिए MCD का एक्शन:मैनहोल पर ग्रिल और 24×7 निगरानी, कुतुब रोड-तेलीवाड़ा अखाड़ा क्षेत्र में सभी विभाग मिलकर करेंगे काम

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    ×