राजस्थान में तेज बारिश, पानी भरने से गाड़ियां फंसीं:यूपी में आंधी से पोल गिरे, कारें दबीं; दिल्ली में आंधी-बारिश, मानसून एमपी-गुजरात पहुंचा

]

Comp 1 75 1782319962
देश के 6 राज्यों उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में प्री-मानसून बारिश जारी है। यूपी के आगरा में आंधी से सड़क किनारे खड़ी कारों पर पोल गिर गया। दो कारों का पिछला हिस्सा दब गया। राजस्थान के सीकर और चूरू के कई इलाकों में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया, जिससे बाइक-कारें फंस गईं। दिल्ली में बुधवार शाम तेज आंधी के साथ बारिश हुई, जबकि हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में बादल फटने से काचरंग नाला में बाढ़ आ गई। मुंबई में अंधेरी सब-वे में पानी भर गया। इसे अस्थाई रूप से बंद किया गया है। विक्रोली वेस्ट में रिहायशी इमारत के पास बनी रिटेनिंग वॉल गिर गई। कई इलाकों में पेड़ उखड़े, जिसकी चपेट में आने से कई वाहनों को नुकसान पहुंचा। अरुणाचल प्रदेश में एक हफ्ते से हो रही भारी बारिश के बीच बुधवार को कीयी पन्योर जिले की नीपको प्रोजेक्ट कॉलोनी में बाढ़ आ गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, 4 लोग लापता हैं और 18 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। मध्य प्रदेश और गुजरात में बुधवार को मानसून ने 9 दिन की देरी से एंट्री की। इसके साथ ही मानसून अब देश के 22 राज्यों में पहुंच चुका है। 5 जुलाई तक बाकी राज्यों को भी कवर कर सकता है। पहले मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून… देशभर से बारिश की 5 तस्वीरें… 5 राज्यों में गर्मी का असर, पारा 40°C पार मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, बिहार के कई शहरों में बुधवार को पारा 40°C से ज्यादा रहा। देश में सबसे ज्यादा पारा उत्तर प्रदेश के बांदा में 44.2°C दर्ज किया गया। वहीं यूपी के प्रयागराज में 43.4°C, राजस्थान के श्रीगंगानगर में 42.5°C, एमपी के खजुराहो 41.2°C और बिहार के पटना में 40.6°C रहा। बिहार के मुजफ्फरपुर में गर्मी को देखते हुए 8वीं तक के स्कूलों को 27 जून तक बंद कर दिया गया है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 26 जून: 27 जून:

  • Related Posts

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    ] आम आदमी पार्टी ने उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में आदिवासियों की 950 एकड़ जमीन अधिग्रहित कर डालमिया सीमेंट को दे रही भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप…

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    ] दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को मुख्यमंत्री जन सेवा सदन में जनसुनवाई आयोजित कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    जनसुनवाई में सीएम रेखा गुप्ता ने सुनीं लोगों की समस्याएं:अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, कहा- हर शिकायत का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    Supreme Court docket Listening to on Parliament March Violence Petition

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    CJP Stress Group Assertion | Chhatrapati Sambhajinagar Abhijeet Deepke

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 5 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत

    एमपी में 6 अगस्त से फिर तेज बारिश के आसार:यूपी में 10 नदियां उफान पर, झारखंड में बिजली गिरने से 11 की मौत
    ×