यमुना को गौरव लौटाने के लिए 14 जून को महा-अभियान:CM रेखा खुद घाट पर उतरकर करेंगी श्रमदान; पिछले साल निकला था 12 टन कचरा

]

Whatsapp Image 2026 06 07 At 55719 Pm 1780837334
दिल्ली सरकार यमुना नदी को स्वच्छ, निर्मल और अविरल बनाने के लिए अब तक का सबसे बड़ा जन-अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में आगामी 14 जून को ‘यमुना तट स्वच्छता अभियान-2026’ का आयोजन किया जाएगा। इस महाअभियान की कमान खुद मुख्यमंत्री संभालेंगी और नागरिकों के साथ मिलकर घाटों की सफाई करेंगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “यमुना केवल एक नदी नहीं, बल्कि दिल्ली की सांस्कृतिक, धार्मिक और पर्यावरणीय धरोहर है। इसे स्वच्छ रखने का दायित्व सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हर दिल्लीवासी का है। जब तक जनभागीदारी नहीं होगी, तब तक यमुना को उसका पुराना स्वरूप लौटाना संभव नहीं है।” पिछले साल के मुकाबले इस बार दोगुना बड़ा होगा एक्शन सरकार इस साल के अभियान को पिछले वर्ष से भी बड़े स्तर पर ले जा रही है। पिछले साल के नतीजे और इस बार की तैयारी कुछ इस प्रकार हैं। ‘मेरी यमुना, मेरा कर्तव्य’ (पिछले वर्ष): इस अभियान के तहत हजारों स्वयंसेवकों ने मिलकर यमुना घाटों से 12 टन से अधिक कचरा (वेस्ट) निकाला था। जिसका वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया गया। यमुना तट स्वच्छता अभियान (इस वर्ष): 14 जून को होने वाले इस महाअभियान में करीब 500 सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक और स्वयंसेवी संगठन एक साथ हिस्सा ले रहे हैं। घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं का ‘मेगा अरेंजमेंट’ अभियान के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने और सुचारू संचालन के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। मल्टी-एजेंसी कोऑर्डिनेशन: स्थानीय प्रशासन, दिल्ली पुलिस, एमसीडी (MCD) और स्वास्थ्य विभाग मिलकर काम करेंगे। ग्राउंड मैनेजमेंट: घाटों पर सुरक्षा, ट्रैफिक मैनेजमेंट, पीने के साफ पानी, प्राथमिक चिकित्सा (First Aid) और आपातकालीन सेवाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। जन-जागरूकता: सफाई के साथ-साथ मौके पर आने वाले लोगों को पर्यावरण संरक्षण और नदी में गंदगी न फैलाने के प्रति जागरूक भी किया जाएगा।

  • Related Posts

    Election Commission EPIC Card Changes

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहलेलेखक: मुकेश कौशिक कॉपी लिंक निर्वाचन आयोग घर-घर जाकर वोटरों की पहचान करने के अंतिम दौर में पहुंच रहा है। अब बचे हुए 39 करोड़ 73…

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 6 मिनट पहले कॉपी लिंक बैलिस्टिक मिसाइल सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। इस टेस्ट के लिए यहां 11 गांव खाली कराए गए थे। भारत…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Election Commission EPIC Card Changes

    Election Commission EPIC Card Changes

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together
    ×