मोहाली में ट्रक की टक्कर से पलटी बस:20 से अधिक यात्री घायल, एक युवक बस के नीचे आया; हिमाचल से दिल्ली जा रही थी

]

9Aec584C 6C10 4150 9C0A 5449A7Db37Ed 1778807848910
मोहाली में जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसा हो गया। यहां मनाली से दिल्ली जा रही सवारियों से भरी एक निजी बस ट्रक से टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दौरान एक युवक बस के नीचे आ गया। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। वहीं, पुलिस और लोगों ने मिलकर वाहनों को सड़क से हटाया गया। हादसे के समय बस में करीब 45 यात्री सवार थे। घायलों को डेराबस्सी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से कई गंभीर घायलों को चंडीगढ़ सेक्टर-32 अस्पताल रेफर किया गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद की PHOTOS:- अब तीन प्वाइंटों जानिए- 1. पुलिस के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब मनाली से दिल्ली जा रही बस जीरकपुर के छत लाइट चौक के पास पहुंची। इसी दौरान जीरकपुर से पटियाला की ओर जा रहे एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी। इससे ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया और बस सड़क पर पलट गई। बस पलटने से कई यात्री सीटों से उछलकर नीचे गिर गए और कुछ बस के अंदर फंस गए। यात्रियों को संभलने का मौका नहीं मिला, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में एक युवक बस के नीचे दब गया, जिससे उसकी बाजू गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
2. हादसे की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा पुलिस के छह कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों की मदद से राहत कार्य शुरू किया और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सभी घायलों को तुरंत डेराबस्सी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है। 3. दुर्घटना के कारण बस करीब दो घंटे तक सड़क के बीचों-बीच पड़ी रही, जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। बाद में हाइड्रा मशीन की सहायता से बस को सड़क से हटाया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    ] मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एल नीनो की स्थिति बन गई है। इसके मानसून के दौरान और मजबूत होने की संभावना है। एल नीनो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    दिल्ली के 12 जोन में स्वच्छता का महा-अभियान शुरू:एमसीडी का मेगा सैनिटेशन, 20 जून तक चलेगा, सांसद-विधायक ने उठाया कूड़ा

    दिल्ली सीएम ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां:रेखा गुप्ता बोलीं- विकास, विश्वास और जनसेवा का संकल्प, देश को नई ऊंचाइयों पर ले गया

    ×