दिल्ली सीएम ने गिनाई 12 साल की उपलब्धियां:रेखा गुप्ता बोलीं- विकास, विश्वास और जनसेवा का संकल्प, देश को नई ऊंचाइयों पर ले गया

]

Whatsapp Image 2026 06 12 At 44954 Pm 1781264046
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए इसे विकास, सुशासन और जनविश्वास की यात्रा बताया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, विश्वास और जनसेवा की नई इबारत लिखी है। उन्होंने कहा मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री पद को सत्ता का नहीं, बल्कि जनसेवा का माध्यम बनाया है और उसके लाभ देश के 140 करोड़ नागरिकों तक पहुंचाया हैं। वैश्विक मंचों तक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की : रेखा पिछले 12 वर्षों में भारत ने खेत-खलिहान से लेकर चंद्रयान तक और गांव की चौपाल से लेकर वैश्विक मंचों तक अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। आज भारत केवल वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं करा रहा, बल्कि वैश्विक एजेंडा तय करने की क्षमता भी रखता है। सीएम ने कहा कि 2014 में देश का मेट्रो नेटवर्क 248 किलोमीटर था, जो अब बढ़कर 1,095 किलोमीटर से अधिक हो चुका है। देश में 164 से अधिक हवाई अड्डे संचालित हो रहे हैं और भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा घरेलू विमानन बाजार बन चुका है। डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, स्टार्टअप इंडिया और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता जैसी पहलों ने भारत को नई पहचान दिलाई है। पीएम ने गरीब कल्याण, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मोदी सरकार के नेतृत्व में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। दिल्ली में अभूतपूर्व बुनियादी ढांचा विकास सीएम रेखा गुप्ता ने कहा केंद्र सरकार ने दिल्ली के विकास के लिए पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व निवेश किया है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, द्वारका एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी, अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (यूईआर-2), दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे और नमो भारत कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं राजधानी की यातायात व्यवस्था को नई दिशा दे रही हैं। उन्होंने बताया कि भारत मंडपम, प्रगति मैदान इंटीग्रेटेड ट्रांजिट कॉरिडोर एवं सुरंग परियोजना तथा आर.के. आश्रम मार्ग से इंद्रप्रस्थ तक लगभग 10 किलोमीटर लंबे नए मेट्रो कॉरिडोर को स्वीकृति दी गई है, जिससे भारत मंडपम, इंडिया गेट, केंद्रीय सचिवालय और कर्तव्य भवन जैसे प्रमुख क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी। जनता का विश्वास ही मोदी सरकार की सबसे बड़ी ताकत : हर्ष मल्होत्रा दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा मोदी सरकार के 12 वर्ष जनविश्वास, सेवा, सुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना को समर्पित रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने बार-बार यह सिद्ध किया है कि जब निर्णय राष्ट्रहित में लिए जाते हैं और सरकार सेवा का माध्यम बनती है, तब जनता उस पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करती है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देश के सड़क और परिवहन ढांचे में ऐतिहासिक परिवर्तन हुए हैं। राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार हुआ है और एक्सप्रेसवे नेटवर्क ने यात्रा समय में उल्लेखनीय कमी लाई है। 30 मिनट में तय की जा सकेगी पंजाब-टिकरी बॉर्डर की दूरी उन्होंने कहा कि, अक्षरधाम से बदरपुर की दूरी अब लगभग 15 मिनट में और पंजाबी बाग से टिकरी बॉर्डर की दूरी लगभग 30 मिनट में तय की जा सकेगी। आईएनए से महिपालपुर तक विकसित हो रहा हाईवे दिल्ली में जाम कम करने, समय बचाने और प्रदूषण घटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने विकास को जनभागीदारी का आंदोलन बनाया है। कोविड काल से लेकर स्वच्छ भारत अभियान, हर घर तिरंगा, आत्मनिर्भर भारत और ‘एक पेड़ मां के नाम’ जैसे अभियानों ने नागरिकों को राष्ट्र निर्माण से जोड़ा है। मल्होत्रा ने कहा कि दिल्ली भाजपा केंद्र सरकार की 12 वर्षों की उपलब्धियों और दिल्ली सरकार के पिछले 15 महीनों के कार्यों को लेकर व्यापक जनजागरण अभियान चलाएगी और घर-घर जाकर लोगों को इन उपलब्धियों की जानकारी देगी।

  • Related Posts

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    ] 1 मिनट पहले कॉपी लिंक BMD सिस्टम का परीक्षण ओडिशा के चांदीपुर रेंज में किया गया। भारत अब लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों, यहां तक कि इंटरकॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल…

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    ] मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में एल नीनो की स्थिति बन गई है। इसके मानसून के दौरान और मजबूत होने की संभावना है। एल नीनो…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    India 5th Country To Destroy 5000km Range Missiles

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    यूपी में बारिश से अस्पताल-नगर पालिका में पानी भरा:दिल्ली से 4 फ्लाइट्स जयपुर डायवर्ट, बद्रीनाथ में बर्फबारी; प्रशांत महासागर में एल-नीनो एक्टिव

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    Rahul Gandhi INDIA bloc must fight next Lok Sabha poll together

    दिल्ली के 12 जोन में स्वच्छता का महा-अभियान शुरू:एमसीडी का मेगा सैनिटेशन, 20 जून तक चलेगा, सांसद-विधायक ने उठाया कूड़ा

    दिल्ली के 12 जोन में स्वच्छता का महा-अभियान शुरू:एमसीडी का मेगा सैनिटेशन, 20 जून तक चलेगा, सांसद-विधायक ने उठाया कूड़ा
    ×