0A9616Ac Fb5A 430C 86Ec 3B697E56Ff75 1775478196198


]

0A9616Ac Fb5A 430C 86Ec 3B697E56Ff75 1775478196198
पलवल जिले में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) टीम ने तीन साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपए के इनामी बदमाश को दिल्ली के शालीमार बाग से गिरफ्तार किया है। आरोपी फरीदाबाद में अपनी पहचान छुपाकर रह रहा था। एसटीएफ ने आरोपी को पकड़कर नोएडा पुलिस के हवाले कर दिया है। आरोपी की पहचान सरस्वती विहार, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली निवासी संतोष पासवान के रूप में हुई है। जिला एसटीएफ टीम प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल छिल्लर ने बताया कि वर्ष 2023 में आरोपी संतोष पासवान यूपी के चंदौली जिले के थाना क्षेत्र में पशु क्रूरता अधिनियम और गोवंश के वध से संबंधित एक मामले में शामिल था। वारदात के बाद से था फरार घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया था। यूपी के चंदौली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की थी। पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के कारण, यूपी के वाराणसी मंडल के उपमहानिरीक्षक कार्यालय ने पत्र 34/2026/2203 जारी करते हुए आरोपी संतोष पासवान की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। दिल्ली के शालीमार बाग से किया गिरफ्तार एसटीएफ प्रभारी अनिल छिल्लर ने आगे बताया कि टीम को सूत्रों से जानकारी मिली थी कि संतोष पासवान पिछले तीन वर्षों से अपनी पहचान छुपाकर फरीदाबाद के सेक्टर-22 सी फ्रूट गार्डन में रह रहा है। टीम ने आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे दिल्ली के शालीमार बाग से गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद नोएडा पुलिस को सौंप दिया गया। इंस्पेक्टर छिल्लर ने यह भी बताया कि आरोपी संतोष पासवान पर दिल्ली और यूपी सहित विभिन्न स्थानों पर कई जघन्य अपराधों के मामले दर्ज हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×