5D4887B3 8628 4Acd 80De F61Ecbfb2Ddd 1775479760874


]

5D4887B3 8628 4Acd 80De F61Ecbfb2Ddd 1775479760874
गुरुग्राम जिले के सोहना पुलिस ने नाबालिग का अपहरण करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक उर्फ आकाश के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के झांसी जिले के खेरा गांव का निवासी है और सोहना क्षेत्र में मजदूरी करता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने हाल ही में सोहना से एक नाबालिग छात्र को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था।
पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश शुरू की और उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 के तहत मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी ने यह भी बताया कि आरोपी का आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2022 में भोंडसी थाने में उसके खिलाफ पॉक्सो अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया था, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर था। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×