देश के लिए योगदान देने का अवसर हम सबके पास:दिल्ली सीएम रेखा बोलीं- 140 करोड़ का देश तभी आगे बढ़ेगा, जब हर युवा एक कदम आगे बढ़ाएगा

]

Whatsapp Image 2026 06 06 At 64031 Pm 1780751831
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शनिवार को त्यागराज स्टेडियम में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत आयोजित विकसित भारत के लिए युवा भारत सम्मेलन’ कार्यक्रम में शामिल हुईं। देशभर से आए 6 हजार से अधिक युवाओं की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, युवा मामलों की सचिव डॉ. पल्लवी जैन गोविल सहित विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में सीएम ने युवा उद्यमियों, खिलाड़ियों, कलाकारों, कंटेंट क्रिएटर्स, यूपीएससी अभ्यर्थियों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले युवाओं को संबोधित किया। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आज का यह मंच वास्तव में भारत की युवा शक्ति का उत्सव है। सीएम ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा विभिन्न क्षेत्रों के इतने प्रतिभाशाली युवा और प्रेरणास्रोत व्यक्तित्वों की उपस्थिति इस आयोजन को वास्तव में ‘तारे जमीं पर’ जैसा स्वरूप देती है। जब एक ही मंच पर युवा उद्यमी, खिलाड़ी, कलाकार, जनप्रतिनिधि, कंटेंट क्रिएटर्स और यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने वाले युवा उपस्थित हों तो यह भारत की विविध प्रतिभा और असीम क्षमता का सशक्त प्रतिबिंब बन जाता है। सीएम ने केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया को इस अभिनव पहल के लिए बधाई देते हुए कहा मेरा भारत युवा सम्मेलन युवाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है। युवा देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार समारोह में सीएम ने कहा आज का कार्यक्रम इस बात का प्रमाण है कि भारत का युवा देश की जिम्मेदारी उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक भारत की सबसे बड़ी शक्ति उसकी युवा आबादी है, जो मेहनती, दूरदर्शी, रचनात्मक और साहसी है। किसी भी क्षेत्र में सफलता के पीछे अथक परिश्रम, अनुशासन और समर्पण होता है। यही समर्पण भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में आगे बढ़ा रहा है। सीएम ने युवाओं से आह्वान करते हुए कहा अगर देश का प्रत्येक युवा एक कदम आगे बढ़ाता है, तो 140 करोड़ भारतीयों का देश भी उसी गति से आगे बढ़ता है।

  • Related Posts

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    ] Hindi News National Footpath Walking Right; Supreme Court Decision | Pedestrians Fundamental Right नई दिल्ली4 घंटे पहले कॉपी लिंक कोर्ट ने साफ किया कि फुटपाथ से जुड़े हादसों पर…

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    ] Hindi News National Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide | Jharkhand Lightning Deaths कोलकाता/शिमला/मुंबई2 घंटे पहले कॉपी लिंक मानसून पिछले 11 दिनों से तेलंगाना में अटका हुआ है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    PM Narendra Modi Incentive DBT Transfer Update; PM-VBRY Yojana

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    दिल्ली के जनकल्याण शिविरों में पहुंचे 15,186 लोग:त्रिलोकपुरी केंद्र पर सबसे ज्यादा भीड़, 42 केंद्रों पर राशन कार्ड की शिकायत कराई दर्ज

    वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी

    वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए एमसीडी की अनोखी पहल:स्कूली बच्चे करेंगे पीएम संग्रहालय का भ्रमण; लोकतंत्र की मिलेगी जानकारी
    ×