डॉ बीआर आंबेडकर लॉ इंटर्नशिप 5.0 की शुरुआत:DU के 657 विधि छात्र सुप्रीम कोर्ट से जिला अदालतों तक सीखेंगे कानूनी कामकाज

]

Whatsapp Image 2026 06 29 At 103228 Pm 1782752984
एबीवीपी समर्थित दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) और अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को डॉ बीआर आंबेडकर लॉ इंटर्नशिप 5.0 का शुभारंभ किया गया। ओरिएंटेशन कार्यक्रम के साथ शुरू हुई इस पहल का उद्देश्य विधि छात्रों को कक्षा की पढ़ाई के साथ न्यायिक व्यवस्था का व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध कराना है। इस वर्ष कार्यक्रम के लिए दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से 964 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से इंटरव्यू के आधार पर 657 विद्यार्थियों का चयन किया गया। 1 जुलाई से चयनित छात्र सुप्रीम कोर्ट, दिल्ली हाईकोर्ट और राजधानी की विभिन्न जिला अदालतों में वरिष्ठ अधिवक्ताओं और कानूनी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में इंटर्नशिप करेंगे। इस दौरान उन्हें न्यायालयीन कार्यप्रणाली, लीगल ड्राफ्टिंग, केस की तैयारी और न्यायिक प्रक्रियाओं को नजदीक से समझने का अवसर मिलेगा। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ सचिव कुणाल चौधरी ने कहा, इस इंटर्नशिप का उद्देश्य विधि छात्रों को केवल सैद्धांतिक नहीं, बल्कि व्यावहारिक ज्ञान से भी सशक्त बनाना है। इससे उनका पेशेवर आधार मजबूत होगा और वे न्याय व्यवस्था में प्रभावी योगदान देने के लिए तैयार होंगे। वहीं अधिवक्ता परिषद दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष संजय पोद्दार ने कहा कि यह पहल युवा विधि विद्यार्थियों के कौशल विकास, व्यक्तित्व निखार और न्यायिक समझ को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    पीएम आवास मार्च की घोषणा पर भाजपा का हमला:हर्ष मल्होत्रा बोले- एथनॉल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं आप और कांग्रेस

    ] दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की 100 समर्थकों के साथ प्रधानमंत्री आवास जाने की घोषणा पर निशाना साधा।…

    नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया शिलान्यास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पैदल पुल

    ] बाहरी दिल्ली के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को उत्तर दिल्ली स्थित…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम आवास मार्च की घोषणा पर भाजपा का हमला:हर्ष मल्होत्रा बोले- एथनॉल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं आप और कांग्रेस

    पीएम आवास मार्च की घोषणा पर भाजपा का हमला:हर्ष मल्होत्रा बोले- एथनॉल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं आप और कांग्रेस

    नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया शिलान्यास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पैदल पुल

    नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया शिलान्यास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पैदल पुल

    पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर अर्पण दान केंद्र का शुभारंभ:पुराने कपड़ों से बनेगी हरित और सतत दिल्ली

    पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर अर्पण दान केंद्र का शुभारंभ:पुराने कपड़ों से बनेगी हरित और सतत दिल्ली

    मंगलवार को E20 के खिलाफ PM आवास जाएंगे अरविंद केजरीवाल:100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे आप मुख्यालय से होंगे रवाना

    मंगलवार को E20 के खिलाफ PM आवास जाएंगे अरविंद केजरीवाल:100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे आप मुख्यालय से होंगे रवाना

    NEET PG 2026 Examination Replace

    NEET PG 2026 Examination Replace

    Parliament March Police Assault Case

    Parliament March Police Assault Case
    ×