नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया शिलान्यास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पैदल पुल

]

Whatsapp Image 2026 08 03 At 73859 Pm 1 1785769028
बाहरी दिल्ली के लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश वर्मा ने सोमवार को उत्तर दिल्ली स्थित नजफगढ़ ड्रेन पर नए पैदल पुल (फुटब्रिज) के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फुटब्रिज अगले सात माह में तैयार होने की उम्मीद है। नया फुटब्रिज गुड़ मंडी, राजपुरा, रूप नगर, मुखर्जी नगर और यमुना मार्ग को आपस में जोड़ेगा। इसके बनने से विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों, नौकरीपेशा लोगों और स्थानीय निवासियों को सुरक्षित व सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। लंबे समय से लोगों को ड्रेन पार करने में होने वाली परेशानियों से भी राहत मिलेगी। शिलान्यास के दौरान पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि यह परियोजना दिल्ली सरकार की सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक आधारभूत ढांचा विकसित करने की प्रतिबद्धता का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सरकार राजधानी में नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए वर्षों से लंबित परियोजनाओं को तेजी से पूरा कर रही है।
पुलों की सुरक्षा पर दिल्ली सरकार का जोर
मंत्री वर्मा ने कुछ महीने पहले हुई पुल दुर्घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि इस घटना ने राजधानी में पुलों की नियमित स्ट्रक्चरल ऑडिट की आवश्यकता को उजागर किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार के दौरान पुलों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट नहीं कराया गया, जिससे कई महत्वपूर्ण संरचनाओं की समय पर जांच नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार दिल्ली के सभी पुलों, फ्लाईओवरों और फुटओवर ब्रिजों का व्यापक सुरक्षा ऑडिट करा रही है। उनका कहना था कि सरकार समस्याएं बढ़ने का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवश्यक कदम उठा रही है, ताकि राजधानी में सुरक्षित, टिकाऊ और जन-केंद्रित आधारभूत ढांचा विकसित किया जा सके।

  • Related Posts

    रुचिका विवाद पर सियासत तेज, केजरीवाल को भाजपा का पलटवार:जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

    ] जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान वीडियो बनाने वाली नाबालिग बच्ची रुचिका से जुड़े कथित माफी वीडियो को लेकर दिल्ली की राजनीति गरमा गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय…

    दिल्ली की कृषि मंडियों का होगा कायाकल्प:सीएम रेखा गुप्ता ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

    ] मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली की कृषि मंडियों के पुनर्विकास और विभिन्न विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में गाजीपुर, नरेला अनाज मंडी और आईएफसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रुचिका विवाद पर सियासत तेज, केजरीवाल को भाजपा का पलटवार:जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

    रुचिका विवाद पर सियासत तेज, केजरीवाल को भाजपा का पलटवार:जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

    दिल्ली की कृषि मंडियों का होगा कायाकल्प:सीएम रेखा गुप्ता ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

    दिल्ली की कृषि मंडियों का होगा कायाकल्प:सीएम रेखा गुप्ता ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा की

    पीएम आवास मार्च की घोषणा पर भाजपा का हमला:हर्ष मल्होत्रा बोले- एथनॉल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं आप और कांग्रेस

    पीएम आवास मार्च की घोषणा पर भाजपा का हमला:हर्ष मल्होत्रा बोले- एथनॉल पर जनता को गुमराह कर रहे हैं आप और कांग्रेस

    नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया शिलान्यास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पैदल पुल

    नजफगढ़ ड्रेन पर नए फुटब्रिज का निर्माण शुरू:पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने किया शिलान्यास, दो करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पैदल पुल

    पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर अर्पण दान केंद्र का शुभारंभ:पुराने कपड़ों से बनेगी हरित और सतत दिल्ली

    पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन पर अर्पण दान केंद्र का शुभारंभ:पुराने कपड़ों से बनेगी हरित और सतत दिल्ली

    मंगलवार को E20 के खिलाफ PM आवास जाएंगे अरविंद केजरीवाल:100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे आप मुख्यालय से होंगे रवाना

    मंगलवार को E20 के खिलाफ PM आवास जाएंगे अरविंद केजरीवाल:100 लोगों के साथ दोपहर 12 बजे आप मुख्यालय से होंगे रवाना
    ×