58Pti04102026000179B 1775828063


]

58Pti04102026000179B 1775828063
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार महिला आरक्षण कानून में संशोधन और संसद की सीटें बढ़ाने की प्रस्तावित योजना के जरिए आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने कहा- इसे जल्दबाजी में पास करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने इस मुद्दे पर विपक्ष के साथ संयुक्त रणनीति बनाने की बात कही। खड़गे ने ये बाते कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की ओर से कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं मिला है। जानकारी सिर्फ प्रधानमंत्री के लेख के जरिए सामने आई है। लंबे समय तक चुप रहने के बाद अब अचानक इस मुद्दे पर सक्रियता दिखाई जा रही है। दरअसल सरकार 16 से 18 अप्रैल तक संसद का सत्र बुला रही है। इस दौरान संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी है। सरकार महिलाओं को 33% आरक्षण देने के साथ लोकसभा और विधानसभा सीटों में 50% तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव ला सकती है। इसके तहत लोकसभा सीटें 543 से बढ़ाकर 816 की जा सकती हैं। खड़गे की तीन बड़ी बाते… बैठक में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। संसद में 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होगी सूत्रों के मुताबिक, प्रस्तावित बिल में लोकसभा सीटें बढ़ाकर 816 करने और करीब 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित करने का प्रावधान है। खड़गे ने कहा कि संसद सत्र ऐसे समय बुलाया गया है जब कई सांसद तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। उनके मुताबिक, इससे लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं पर असर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×