West Bengal Supplementary Voter List Released

]

  • Hindi News
  • National
  • West Bengal Supplementary Voter List Released | Election Commission Update

5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Live Update Left 19 1774640339

पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात दूसरी सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट जारी कर दी है। हालांकि इसमें कितने नाम जोड़े या हटाए गए, इसकी जानकारी नहीं दी गई है।

आयोग के मुताबिक, बूथवार लिस्ट रात करीब 11:30 बजे वेबसाइट पर अपलोड की गई, लेकिन तकनीकी दिक्कत के कारण कितने नाम जुड़े या कटे, यह डेटा एक्सेस नहीं हो सका।

इससे पहले सोमवार को पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें 13 लाख नाम हटाए गए थे। ये नाम ‘अंडर एडजुडिकेशन’ थे, यानी आयोग इनके दस्तावेजों की जांच कर रहा था। आयोग के मुताबिक, 60 लाख से ज्यादा नाम इस श्रेणी में रखे गए थे।

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान 58 लाख नाम हटाए गए थे। इसके बाद राज्य में मतदाताओं की संख्या 7.66 करोड़ से घटकर 7.08 करोड़ रह गई थी। 28 फरवरी को जारी फाइनल वोटर लिस्ट में यह संख्या घटकर 7.04 करोड़ रह गई।

आज के अन्य बड़े अपडेट्स…

ISIS से जुड़े 12 युवा गिरफ्तार, गेमिंग एप पर हुई थी मुलाकात

Live Update Centre 6 1774659977

ISIS जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों से संबंधों के आरोप में 12 युवाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई आंध्र प्रदेश और दिल्ली पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कई राज्यों में की गई।

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी गेमिंग ऐप के जरिए विदेशी हैंडलरों के संपर्क में आए। आरोपियों में आंध्र के रहमतुल्लाह शरीफ, मिर्जा सोहेल बेग, मो. दानिश, बिहार के शादमान दिलकुश, अजमानुल्लाह, दिल्ली के लकी, बंगाल के मीर अली, राजस्थान के जीशान, कर्नाटक के सलाम, महाराष्ट्र के शाहरुख, शियाक व तेलंगाना की सायदा बेगम शामिल हैं।

हाल ही में जारी वैश्विक आतंकवाद सूचकांक में सामने आया है कि आतंकी संगठन अब गेमिंग एप के जरिए युवाओं को फंसा रहे हैं। इसमें डिस्कॉर्ड, ट्विच, रॉबलॉक्स, फोर्टनाइट एप का नाम आया है।

देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस के नए वैक्सीन को मंजूरी, बच्चों के डोज में भी बदलाव

Live Update Left 20 1774652861

देश में डेंगू, निमोनिया और मेनिनजाइटिस जैसी बीमारियों से बचाव के लिए सरकार की विशेष विशेषज्ञ समिति (एसईसी) ने तीन वैक्सीन को मंजूरी दे दी है। इनमें जापान की फार्मा कंपनी टकेडा की टेट्रावैलेंट डेंगू वैक्सीन खास है। यह डेंगू के चारों प्रकार के वायरस से बचाती है।

फ्रांस की कंपनी सनोफी हेल्थकेयर की मेनिंगोकोकल पॉलिसैकेराइड टेटनस वैक्सीन को भी मंजूरी दी गई है। यह मेनिनजाइटिस (दिमागी बुखार) से बचाव के लिए 2 साल से अधिक उम्र वालों को दी जाएगी। इसी तरह, एसईसी ने निमोनिया से बचाव के लिए जीसी केमी फार्मा कंपनी की पीसीवी वैक्सीन के डोज में अहम बदलाव की सिफारिश की है। अब बच्चों को तीन डोज के बाद 15 से 18 महीने की उम्र में एक बूस्टर डोज दी जाएगी।

चिकनगुनिया के लिए जायडस लाइफसाइंसेज की ओर से विकसित इन एक्टिवेटेड चिकनगुनिया वैक्सीन को शुरुआती स्तर के ट्रायल (फेज-1) की मंजूरी मिल गई है। इस वायरस की अभी वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    ] पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के पावरफुल मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED ने रेड की है। यह रेड चंडीगढ़ में उनके सरकारी घर,…

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक भारत में अपहरण और जबरन उठा ले जाने की घटनाएं पिछले एक दशक में अप्रत्याशित रूप से बढ़ी हैं। हाल ही में भोपाल…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    पंजाब- सांसद संदीप पाठक की गिरफ्तारी पर रोक:हाईकोर्ट ने कहा- सोमवार तक कोई एक्शन न लें; राजिंदर गुप्ता की फैक्ट्री पर भी कार्रवाई रोकी

    ×