Supreme Court docket Listening to | Cockroach Janata Social gathering (CJP) Parliament March Police Motion NEET Protest Case


]

  • Hindi News
  • National
  • Supreme Court docket Listening to | Cockroach Janata Social gathering (CJP) Parliament March Police Motion NEET Protest Case

40 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च बुलाया था- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को संसद मार्च बुलाया था- फाइल फोटो

सुप्रीम कोर्ट सोमवार को दो अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करेगा। इन याचिकाओं में आरोप है कि NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने ज्यादती की। ये याचिकाएं 20 जुलाई के संसद मार्च से जुड़ी है, जिसे कॉकरोच जनता पार्टी ने आयोजित किया था।

इन याचिकाओं को CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच में रखा जाएगा। CJI की अध्यक्षता वाली बेंच ने 24 जुलाई को इन याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई थी।

सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने बेंच से कहा था, “पुलिस छात्रों के खिलाफ बहुत ज्यादा बल प्रयोग किया है।” अब सुप्रीम कोर्ट इन याचिकाओं पर सुनवाई से यह तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाए जाने चाहिए।

इस पूरे मामले का सबसे रोचक पहलू यही है कि मामला CJI सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ही सुनेगी। 15 मई को CJI के बेरोजगारों को ‘कॉकरोच’ कहने के बाद ही कॉकरोच जनत पार्टी बनी। इसे अभिजीत दीपके ने 16 मई को बनाया था।

पहले देखें 20 जुलाई के संसद मार्च की 2 तस्वीरें…

15Qnd6 1784590026 1785079884337

पुलिस-रैपिड एक्शन फोर्स ने लाठीचार्ज किया,आंसू गैस के गोले छोड़े, पथराव भी हुआ।

Dbgifmagic 17 1 1784559175297 1785080453182

इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारी घायल हुए। 100 से ज्यादा लोगों काे चोटें आईं थीं।

संसद मार्च में हुआ था लाठीचार्ज, 100 से ज्यादा घायल थे

कॉकरोच जनता पार्टी ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला था। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन में कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई थी।

कुछ प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़े, संसद की ओर मार्च किया। ये लोग जंतर-मंतर से संसद मार्ग, जनपथ चौराहा, वॉर मेमोरियल, कर्तव्य पथ, विजय चौक से संसद के करीब पहुंच गए थे।।

इन लोगों ने संसद में घुसने की कोशिश की थी। जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े थे। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 100 से ज्यादा लोग घायल हुए।

हालांकि पुलिस ने शाम 5 बजे तक जंतर-मंतर को खाली करा लिया। लेकिन, रात करीब 11 बजे CJP समर्थक जंतर-मंतर पहुंचे और फिर से प्रदर्शन शुरू कर दिया था।

पहले भी 3 बार सुप्रीम कोर्ट पहुंची कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी याचिका

1. पहली बार- 24 मई, मांग थी- CJP बनाने वालों की गतिविधियों की जांच CBI करे

याचिकाकर्ता के वकील एनके गोस्वामी का दावा था कि CJP, ज्यूडीशियरी की इमेज खराब कर रही है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर तुरंत सुनवाई से इनकार कर दिया। CJI सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच ने कहा, ‘इसे इतनी भावुकता से मत लें।’

इसके अलावा, सुप्रीम कोर्ट में कार्यवाही के दौरान दिए गए मौखिक अदालती बयानों के कमर्शियलाइजेशन किए जाने के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की गई। इस पर CJI ने जवाब दिया था- “अभी ऐसी कोई गंभीर आपात स्थिति नहीं है। देखते हैं क्या होता है।” पढ़ें पूरी खबर…

2. दूसरी बार- 22 जुलाई, मांग थी- कॉकरोज पार्टी के समर्थकों पर लाठीचार्ज की जांच हो

Whatsapp Image 2026 07 22 At 14 46 52 178471613027 1785100625072

एक वकील ने CJI की अगुआई वाली 3 जजों की बेंच के सामने जनहित याचिका लगाई थी। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता वकील ने कहा- छात्र महत्वपूर्ण मुद्दे उठा रहे हैं। लेकिन उन पर पुलिस की बर्बरता के वीडियो भी हैं। यदि संभव हो तो मामले की सुनवाई जल्द की जाए।

इस पर CJI सूर्यकांत ने कहा था, ‘हमें वीडियो में दिलचस्पी नहीं है, हमारे पास देखने का समय नहीं है।’ जब वकील ने छात्रों के साथ मारपीट के वीडियो देखने का दूसरी बार अनुरोध किया तो CJI ने कहा, ‘हमारा और अपना समय बर्बाद मत कीजिए।’ पढ़ें पूरी खबर…

3. तीसरी बार- 24 जुलाई, मांग थी- पुलिस पर कंट्रोल जरूरी, कोर्ट हमारे बीच आ रहा है

इस बार मामला सीनियर एडवोकेट गोपाल शंकरनारायणन ने उठाया। उन्होंने कोर्ट में बताया प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस की हिंसा से जुड़ी 2 याचिकाएं दायर की गई हैं। इनमें कई राज्य पक्षकार के तौर पर शामिल हैं। इनका जिक्र पहले इसलिए नहीं किया गया क्योंकि वे डायरी नंबर का इंतज़ार कर रहे थे।

गोपाल ने कहा, “पुलिस बच्चों के खिलाफ बहुत ज्यादा एक्शन ले रही है। यह सिलसिला बिना रुके जारी है। कुछ नियंत्रण जरूरी हैं। कोर्ट हमारे और पुलिस के बीच खड़ा है।” इन दलीलों के बाद CJI ने कहा, “इसे लिस्टिंग में आने दें, हम इस पर सुनवाई करेंगे।”

Quote Image 1784884329 1785101682040

इससे पहले एक दूसरे मामले की सुनवाई के दौरान CJI ने कहा था- मैंने CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज से जुड़ी किसी भी याचिका की सुनवाई से इनकार नहीं किया। सच ये है कि कोई रिट याचिका दाखिल ही नहीं की गई थी। मीडिया ने भी गलत खबरें चलाईं। पढ़ें पूरी खबर…

36 दिन चला CJP का प्रदर्शन, प्रधान के इस्तीफे से खत्म

15 मई को सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस ने बेरोजगारों को लेकर कॉकरोच वाला कमेंट किया। इसके खिलाफ सोशल मीडिया पर 16 मई को कॉकरोच जनता पार्टी बनी। 6 जून को इसे बनाने वाले अभिजीत दीपके भारत आए। 20 जून से जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारी NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर धरने पर बैठे।

36 दिन तक चला यह आंदोलन 25 जुलाई को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफे के बाद खत्म हुआ। प्रधान ने एक बयान में इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा- पिछले 10 दिन की घटनाओं ने उन्हें बहुत दुखी किया है और यह मुद्दा व्यक्तिगत प्रतिष्ठा का मामला नहीं है।

इसके अलावा, छात्रों के साथ अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक ने भी 26 दिन की भूख हड़ताल सरकार के आश्वासन के बाद खत्म कर दी थी। वे भी सोमवार को मेदांता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होंगे।

F26Cc255 7Afe 473A Aea1 3C9Fd3925679 1785081322283

दिल्ली हाईकोर्ट में भी पुलिस के एक्शन के खिलाफ दायर हैं 2 याचिकाएं

इससे पहले 22 जुलाई को दिल्ली हाईकोर्ट ने 20 जुलाई को संसद तक हुए मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों के खिलाफ अत्यधिक बल प्रयोग के आरोपों वाली दो अलग-अलग याचिकाओं पर केंद्र और दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा था।

हाईकोर्ट ने अधिकारियों को पुलिस कार्रवाई से जुड़े सभी जरूरी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने का निर्देश दिया था, जिसमें CCTV कैमरे की फुटेज और कोई भी वीडियोग्राफी शामिल है।

CJP का प्रदर्शन खत्म, रिएक्शन जारी

Comp 12 1 4 1785099298193

1. PM मोदी का ऐलान- परीक्षा सुधार के लिए हाईपावर टास्क फोर्स बनाई:पीएम मोदी ने रविवार शाम 7 बजे के करीब इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। मोदी ने कहा- फ्रेंड्स स्टूडेंट के भविष्य के लिए सरकार लगातार कदम उठा रही है। इंफोसिस को-फाउंडर नंदन नीलेकणी जी के नेतृत्व में एक हाईपावर टॉस्क फोर्स बनाने का निर्णय लिया है। जो एग्जॉनेशन रिफॉर्म की तरफ फोकस करेगा। पढ़ें पूरी खबर…

2. राहुल गांधी की अमित शाह को लेटर, पूछा- पैलेट गन किसने चलवाई: राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह को चिट्ठी लिखी है। इसमें राहुल ने दो सवाल पूछे हैं। पहला- प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन चलाने का आदेश किसने दिया? अगर आपने नहीं तो फिर किसने दिया? दूसरा- सामान्य कपड़ों में आए जिन लोगों ने लाठीचार्ज किया, वे पुलिसकर्मी थे या वॉलंटियर्स? उनकी तैनाती किसने की। पढ़ें पूरी खबर…

——————————————-

कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ी भास्कर की ये खबरें भी पढ़ें…

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×