Supreme Court docket Courtroom Video Controversy; Petitioner Vs Decide

]

  • Hindi News
  • National
  • Supreme Court docket Courtroom Video Controversy; Petitioner Vs Decide | KV Viswanathan

नई दिल्ली3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 4 21 1783675543

सुप्रीम कोर्ट में शुक्रवार को एक याचिकाकर्ता वकील ने सुनवाई के दौरान अभद्र व्यवहार किया। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई चल रही थी। याचिका वकील ने ही लगाई थी।

सुनवाई की शुरुआत से ही वकील ने बेहद आक्रामक रुख अपना रखा था। कुछ ही देर में उसने कोर्ट में गाली देना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, केस से जुड़े कागज हवा में उछालते हुए कहा… “दे देना उस @#$&% CJI को….।”

याचिकाकर्ता वकील का व्यवहार देख सिक्योरिटी ने उसे कोर्ट रूम से बाहर निकाल दिया। मामले की सुनवाई जस्टिस केवी विश्वनाथन और जस्टिस आलोक अराधे की बेंच कर रही थी।

हालांकि कोर्ट ने वकील के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई न करने का फैसला किया है। साथ ही उसकी तरफ से दायर याचिका भी खारिज कर दी।

कोर्ट रूम में हुए हंगामे की 2 तस्वीरें…

वकील को सिक्योरिटी ने माइक से हटाया और कोर्ट रूम से बाहर ले गई।

वकील को सिक्योरिटी ने माइक से हटाया और कोर्ट रूम से बाहर ले गई।

वकील के कागज फेंकने के तुरंत बाद पीछे बैठी वकील बुरी तरह डर गई।

वकील के कागज फेंकने के तुरंत बाद पीछे बैठी वकील बुरी तरह डर गई।

हंगामे के बाद जज बोले- हमें उसके साथ सिंपैथी है

सुनवाई शुरू होते ही याचिकाकर्ता ने कहा, “न्यायिक अधिकारी महोदय, मैं आपको आदेश देता हूं कि आप लखनऊ के ACP के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दें। इस पर जस्टिस केवी विश्वनाथन ने हैरानी जताते हुए पूछा, आप मुझे आदेश दे रहे हैं?

इसके जवाब में याचिकाकर्ता ने कहा, “मेरी तरफ से बस इतना ही। सब कुछ रिकॉर्ड पर है। इसके बाद उसने केस की फाइल हवा में फेंक दी और गाली-गलौज करने लगा। इसके तुरंत बाद सुरक्षा कर्मी सक्रिय हुए और उसे कोर्टरूम से बाहर ले गए।

हंगामे के बाद जस्टिस केवी विश्वनाथन ने कहा- “वह बहुत परेशान है, यह सब हताशा है। हमें उसके लिए केवल सहानुभूति है।”

कोर्ट ने नहीं लिया एक्शन

हंगामे के बावजूद, बेंच ने याचिकाकर्ता के खिलाफ अदालत की अवमानना ​​या कोई दूसरी कार्रवाई न करने का फैसला किया। जस्टिस विश्वनाथन ने कहा, “हम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते। जहां तक मामले के गुण-दोष की बात है, हमने रिकॉर्ड देख लिए हैं और हमें विवादित आदेश में दखल देने का कोई ठोस आधार नहीं मिला। स्पेशल लीव पिटीशन खारिज की जाती है।”

Ac279782 8Fc4 4A46 A92E Fa3A115759A3 1783673291

————————-

ये खबर भी पढ़ें:

सुप्रीम कोर्ट बोला- फैसलों में AI के फर्जी उदाहरण खतरनाक:ये मिथाइल आइसोसाइनेट जैसे, इससे न्याय व्यवस्था को नुकसान; NCLT का फैसला रद्द

नई दिल्ली

Sc Supreme Court 1783000083

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाए गए नकली कानूनी उदाहरणों का इस्तेमाल खतरनाक है। कोर्ट ने इसकी गंभीरता समझाने के लिए कहा कि यह खतरा उतना ही बड़ा है, जितना भोपाल गैस त्रासदी में जहरीली (AI) गैस का रिसाव था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×