Sonam Wangchuk Starvation Strike | Delhi HC Seeks Response From Govt

]

नई दिल्ली9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं। - Dainik Bhaskar

सोनम वांगचुक 28 जून से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे हैं।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर 18 दिन से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। इसमें वांगचुक को तुरंत मेडिकल सुविधा और इलाज देने की मांग की गई है।

इसे लेकर जस्टिस डीके उपाध्याय और जस्टिस तेजस करिया की बेंच ने केंद्र और दिल्ली सरकार से गुरुवार सुबह तक जवाब मांगा है। बार एसोसिएशन की हड़ताल के कारण सरकार की ओर से कोई वकील मौजूद नहीं था। इसलिए सुनवाई कल होगी।

याचिकाकर्ता राकेश कुमार सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि भूख हड़ताल से वांगचुक की तबीयत बिगड़ रही है। कोर्ट को अर्जेंट सुनवाई करनी चाहिए।

वांगचुक नीट पेपर लीक और परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर 28 जून से अनशन कर रहे हैं।

वांगचुक की भूख हड़ताल की 4 तस्वीरें…

Media B20B5A4E E7Cc 4474 8D91 3947F6091D94 1 1784104092
Media 0Bb7Fd1D 7116 451D 908C 9Ecf80010Bf6 1784104091
Media 6A95C725 647F 4718 B5C7 5E0C6Ae3417F 1784104118
Media 919Bdeb9 50Ea 4A23 B86C Bff685Accb1B

याचिका में की गईं प्रमुख मांगें…

  • सरकार सोनम वांगचुक को तुरंत इमरजेंसी ट्रीटमेंट, जीवनरक्षक उपचार और जरूरी पोषण उपलब्ध कराए। साथ ही सरकार उनके आंदोलन से जुड़े मुद्दों पर बातचीत भी शुरू करे।
  • भूख हड़ताल के बाद से सोनम वांगचुक का करीब 8.25 किलो वजन घट गया है। उन्हें लो ब्लड शुगर, चक्कर, ज्यादा कमजोरी और मांसपेशियां कमजोर होने जैसी दिक्कतें हो रही हैं।
  • किसी की जान खतरे में होने पर सरकार चुप नहीं रह सकती। भूख हड़ताल शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार है, लेकिन नागरिक की जान बचाना भी सरकार की जिम्मेदारी है।

सोनम वांगचुक 170 दिन जोधपुर जेल में रहे

लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक 170 दिन तक जोधपुर जेल में रहे। उनके अनशन के दौरान 24 सितंबर 2025 को लेह में हिंसा हुई, जिसमें 4 लोगों की मौत और 90 लोग घायल हुए।

सरकार ने हिंसा भड़काने का आरोप वांगचुक पर लगाया। इसके दो दिन बाद, 26 सितंबर को उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत हिरासत में लेकर जोधपुर जेल भेज दिया गया।

2 11773475610 1782832772

CJI की टिप्पणी के बाद बनी CJP, युवाओं को कॉकरोच कहा था

15 मई को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से की थी। इसी टिप्पणी के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की शुरुआत हुई।

अगले दिन 16 मई को अमेरिका में रहने वाले अभिजीत दीपके ने CJP बनाई। 22 मई को उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाली ऑनलाइन याचिका शुरू की, जिसे 8 लाख से ज्यादा समर्थन मिलने का दावा किया गया।

46143558 73Fe 49Dd 9Ba5 B2B1439784351781188599 117 1784017789

CJP का 8 शहरों में प्रदर्शन

Cjp1782023292 1784017769
2 1784027491
2 1784106327

————————————

ये खबरें भी पढ़ें…

वांगचुक 17 दिन से अनशन पर, 8.5kg वजन घटा, उद्धव-महुआ और अखिलेश की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

Eod 3 1784015313

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को 17 दिन हो चुके हैं। उनका वजन 8.5kg कम हो गया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे, टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, एक्टर नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक शाह, राइटर अरुंधति रॉय समेत कई प्रमुख हस्तियों ने सोनम से अनशन खत्म करने की अपील की है। पूरी खबर पढ़ें…

कॉकरोच पार्टी फाउंडर दीपके ने पुलिस के पैर पकड़े, जंतर-मंतर पर टेंट लगाने की इजाजत मांगी

Comp 23 A 1783596779

नीट पेपर लीक के विरोध में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) 20 दिन से जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। फाउंडर अभिजीत दीपके ने पुलिसवालों के पैर पकड़े और हाथ जोड़े। वे टेंट लगाने की इजाजत मांग रहे थे ताकि भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को बारिश से बचाया जा सके। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×