Rain Alert Punjab, Haryana, Delhi, Rajasthan


]

  • Hindi News
  • National
  • Rain Alert Punjab, Haryana, Delhi, Rajasthan | Snowfall Himachal, Uttarakhand

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/श्रीनगर/शिमला12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Gifs36 1774458806

राजस्थान और मध्य प्रदेश सहित पांच राज्यों में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। MP में मार्च महीने में तीसरी बार तेज गर्मी की बजाय बारिश होगी। मौसम विभाग ने अगले चार दिन आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर में ज्यादा असर रहेगा।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। गुरुवार को भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है।

उधर पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी अगले दो दिन तेज बारिश की संभावना है। वहीं, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है।

मौसम की 2 तस्वीरें…

राजस्थान के अधिकतर जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सुबह और शाम को हल्की ठंडक है। फोटो: अजमेर में 23 मार्च को हुई बरसात की है।

राजस्थान के अधिकतर जिलों में पिछले दिनों हुई बारिश के कारण सुबह और शाम को हल्की ठंडक है। फोटो: अजमेर में 23 मार्च को हुई बरसात की है।

जम्मू और कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले मार्ग से बर्फ हटाई गई।

जम्मू और कश्मीर के बालटाल में अमरनाथ गुफा की ओर जाने वाले मार्ग से बर्फ हटाई गई।

24 1774455564

अगले दो दिन मौसम का हाल…

  • 27 फरवरी- यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़ में बारिश और हवाएं चलने के आसार, तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुछ इलाकों में धूप रहेगी।
  • 28 फरवरी- जम्मू-कश्मीर में हल्की बारिश/बर्फबारी की संभावना है, जबकि दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से शुष्क और साफ रहेगा।

अन्य राज्यों में मौसम का हाल…

मार्च में तीसरी बार MP में गिरेगा पानी, आंधी चलेगी; ग्वालियर-चंबल में अलर्ट

Comp 2511774446027 1774489079

मध्य प्रदेश में मार्च महीने में तीसरी बार मौसम बदलेगा। तेज गर्मी की बजाय 3 दिन तक बारिश होगी। इस दौरान आंधी भी चलेगी। IMD ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से 27, 28 और 29 मार्च को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। उज्जैन, ग्वालियर, चंबल और सागर संभाग में ज्यादा असर रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान में 4 दिन तक बारिश की चेतावनी, बीकानेर, जयपुर सहित कई जिलों में बदला मौसम

A5 11774448206 1774489440

राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से बुधवार दोपहर बाद मौसम में बदलाव हुआ। बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने 29 मार्च तक राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आज भी चार जिलों में बारिश की चेतावनी है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब में दो दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Ezgif 5Dbed13Fddc007131774488724 1774489737

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम बदल गया है। आज से अगले दो दिनों के लिए आंधी, बिजली और तेज हवाओं का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। साथ ही बारिश की भी संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तरकाशी, चमोली समेत 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार; मैदानी इलाकों में रहेगा शुष्क मौसम

Ezgif 2E544B04A529Da701774485974 1774489999

उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। बदलते मौसम का सबसे ज्यादा असर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में देखने को मिलेगा। विभाग के मुताबिक, 3300 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

2 22 1774455572

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    ] Hindi News National Weather Bihar MP Rain Rajasthan Maharashtra Gujarat Heatwave Himachal Jammu Kashmir Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/पटना28 मिनट पहले कॉपी लिंक देश में शनिवार को बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड और…

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    ] Hindi News National Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar 20 मिनट पहले कॉपी लिंक कांग्रेस MP राहुल गांधी ने शनिवार को BJP सरकार पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    AAP मंत्री संजीव अरोड़ा पर ED रेड:चंडीगढ़-दिल्ली-गुरुग्राम पहुंची टीमें; 100 करोड़ फर्जी खरीद, दुबई से इंडिया में मनी लॉन्ड्रिंग की; CM बोले- झुकेंगे नहीं

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    India Kidnapping Surge | NCRB Crime Data 3x Rise

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    weather up bihar rain rajasthan MP Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall
    ×