Punjab Nihang Obscene Photograph Controversy Vicky Singh Thomas vs. Barjinder Singh Parwana


]

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए हैं।

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो लीक होने का मामला तूल पकड़ गया है। इस मामले में सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना और निहंग विक्की थॉमस सिंह आमने-सामने आ गए हैं। परवाना ने कहा कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। वह जहां भी मिलेगा, वहीं जव

.

उन्होंने विक्की पर किन्नर से शादी करके उसे छोड़ने और शराब की बोतल रखकर केक काटने का आरोप लगाया। इस पर अब विक्की ने पलटवार किया है।

विक्की ने कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों को साबित किया जाए। उन्होंने दावा किया कि यदि कोई यह साबित कर दे कि वायरल तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं या उनके ऊपर लगाए गए अन्य आरोप सही हैं, तो वह उसकी जिम्मेदारी स्वीकार करने के लिए तैयार हैं।

विक्की ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पुराने फोटो और पिता की क्रॉप की गई तस्वीरें साझा कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। वर सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उन्होंने परवाना को चुनौती दी कि अगर दम है तो वह उनसे दिल्ली में मिले। विक्की ने कहा- दिल्ली आ, केवल मैं और तू मिलते हैं। तुझे नंगा करके मारूंगा।

ये विवाद बीते रविवार को शुरू हुआ।विक्की सिंह थॉमस ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया था, जिसमें उत्तराखंड से निहंगों और पुलिस के बीच का मसला सुलझाकर लौटे निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक तस्वीरों को दिखाया गया था। ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर सोमवार को जसदीप सिंह ने माफी भी मांगी।

ये है वह फोटो, जिसको लेकर विवाद हो रहा:-

इस फोटो में निहंग जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है।

इस फोटो में निहंग जसदीप दूसरे निहंग के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहा है।

अब विस्तार से पढ़िए विक्की थॉमस ने क्या कहा…

  • पिता की क्रॉप तस्वीर दिखाकर किया बदनाम: विक्की थॉमस ने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके पिता की तस्वीर को क्रॉप करके साझा किया गया, जिससे उनके परिवार की भावनाओं को ठेस पहुंची। उनके पिता उनके लिए भगवान के समान हैं और किसी की छवि खराब करने के लिए अधूरी तस्वीरें दिखाना उचित नहीं है।
  • पुराने फोटो से गुमराह किया जा रहा: उन्होंने कहा कि वायरल हो रही तस्वीरें साल 2018-19 की हैं। उस समय उनके सिर पर केश नहीं थे और वह नियमित रूप से बाल कटवाते थे। वह उनका अतीत था और अब वह पूरी तरह बदल चुके हैं। आज वह सिख मर्यादा के अनुसार जीवन जी रहे हैं और पुराने फोटो की तुलना वर्तमान तस्वीरों से करना लोगों को गुमराह करने की कोशिश है।
  • जसदीप को पंथक मंचों से दूर रहने को कहा था: उन्होंने दावा किया कि 26 मार्च 2026 की एक कॉल रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें उन्होंने जसदीप को पंच प्यारों के सामने पेश होने के लिए कहा गया था। उस बातचीत के दौरान उन्होंने जसदीप को पंथक मंचों पर न चढ़ने और पंथक गतिविधियों से दूर रहने की सलाह दी थी।
वीडियो में विक्की थॉमस ने ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसे लेकर दावा किया कि यह जसदीप सिंह की कॉल है। विक्की थॉमस का कहना है कि यह कॉल 26 मार्च को की गई थी। उस समय भी दोनों के बीच जसदीप की अश्लील हरकत के बारे में ही बातचीत हुई थी।

वीडियो में विक्की थॉमस ने ऑडियो कॉल रिकॉर्डिंग सुनाई, जिसे लेकर दावा किया कि यह जसदीप सिंह की कॉल है। विक्की थॉमस का कहना है कि यह कॉल 26 मार्च को की गई थी। उस समय भी दोनों के बीच जसदीप की अश्लील हरकत के बारे में ही बातचीत हुई थी।

  • फोटो पुरानी है तो बाल कैसे आ गए: विक्की ने कहा कि उन्होंने सभी जत्थेदारों को फोटो भेजी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब जो फोटो दिखाई जा रही है, उसके बारे में कहा जा रहा है कि वह पुरानी है और माइक टेस्टिंग के समय की है। अगर वह पुरानी है तो फिर उसके सिर पर बाल कैसे आ गए? कौन सा शैम्पू, कंडीशनर या तेल लगाया कि इतने जल्दी बाल आ गए?
  • कत्ल का अधिकार किसी को नहीं: उन्होंने कहा कि सच का साथ दो। कमल कौर या कंचन कुमारी ने ‘कौर’ नाम का गलत इस्तेमाल किया होगा, लेकिन उसका कत्ल करने का हक किसी को नहीं है। चाहे कोई औरत बार में नाचने वाली ही क्यों न हो, वह अपने घर और पेट के लिए कमाती है। वह किसी के घर जबरदस्ती नहीं जाती, लोग खुद उसे फॉलो करते हैं।
  • सिख इतिहास ने कमजोरों की रक्षा करना सिखाया: विक्की ने कहा कि उन्होंने सिख इतिहास से यही सीखा कि कमजोर की रक्षा करनी चाहिए। फिल्म ‘केसरी’ देखकर वह प्रभावित हुए थे। पहली बार यह पंक्तियां सुनी थीं- ‘देहि सिवा बरु मोहि इहै, शुभ करमन ते कबहूं न टरौं। न डरौं अरि सों जब जाइ लरौं, निश्चै कर अपनी जीत करौं।
  • विक्की थॉमस ने जगदीप सिंह का फोटो दिखाकर कहा कि इसमें जगदीप सिंह के केश हैं। इसका मतलब है कि इसने वह अश्लील हरकत निहंग बाना धारण करने के बाद की है।
  • सभी धर्मों का सम्मान करता हूं: उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी धर्मों का सम्मान करते हैं। उनके अनुसार, वह सनातन धर्म में जन्मे हैं, “हर-हर महादेव” का सम्मान करते हैं और साथ ही सिख पहचान को भी पूरी निष्ठा से निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी उनके भाई हैं और सभी धर्मों का सम्मान किया जाना चाहिए।
  • आरोप साबित हुए तो सिर देने को तैयार: विक्की ने सवाल उठाया कि बलजिंदर परवाना के पास इतनी संपत्ति कहां से आई, वह क्या काम करता है और उसके पास इतना पैसा कहां से आया। अगर कोई यह साबित कर दे कि दिखाई जा रही तस्वीरें एआई से बनाई गई हैं, तो वह अपना सिर देने को तैयार हूैं। इसी तरह अगर कोई यह साबित कर दे कि वह आरएसएस से जुड़े हैं तो तब भी वह अपना सिर देने को तैयार हैं।
विक्की थॉमस ने बरजिंदर सिंह परवाना को भेजा वॉयस नोट भी सुनाया, जिसमें वह परवाना से कह रहे हैं कि अगर हिम्मत है तो अकेले अंबाला में आकर मिले। दोनों आपस में अपना हिसाब बराबर करेंगे।

विक्की थॉमस ने बरजिंदर सिंह परवाना को भेजा वॉयस नोट भी सुनाया, जिसमें वह परवाना से कह रहे हैं कि अगर हिम्मत है तो अकेले अंबाला में आकर मिले। दोनों आपस में अपना हिसाब बराबर करेंगे।

विक्की थॉमस और जसदीप सिंह के बीच का विवाद संक्षेप में… विक्की थॉमस और निहंग जसदीप सिंह के बीच विवाद धार्मिक अमर्यादा और आपत्तिजनक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर लीक करने के बाद शुरू हुआ। यह मामला तब गरमाया जब बीते रविवार को जसदीप सिंह उत्तराखंड में चल रहे विवाद को सुलझाकर पंजाब लौटे।

निहंग विक्की थॉमस सिंह ने सोशल मीडिया पर करीब 11 मिनट का एक वीडियो और कुछ बेहद आपत्तिजनक तस्वीरें शेयर कीं। उनका दावा है कि इन तस्वीरों में जसदीप सिंह एक अन्य निहंग युवक के साथ समलैंगिक स्थिति में हैं। विक्की थॉमस ने एक वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग भी जारी की, जिसमें उन्होंने दावा किया कि जसदीप सिंह ने अपनी इस गलती को स्वीकार किया है और कहा कि उस वक्त वह नशे की हालत में थे।

विक्की थॉमस ने जसदीप पर सिखी बाने की आड़ में गलत काम करने का आरोप लगाया और उनसे माफी मांगते हुए गुरु महाराज के 5 ककार त्यागने को कहा। इसके बाद जसदीप सिंह ने सोशल मीडिया पर संगत से माफी मांगते हुए कहा कि वह जल्द ही श्री अकाल तख्त साहिब और पंज प्यारों के सामने पेश होकर अपना पक्ष रखेंगे और जो भी सजा मिलेगी उसे स्वीकार करेंगे।

A41C5Bff E817 46Ea 8895 9C7F8688B3Cb 1 1782808121
Qbg5Wm 1782804686
I6O9Bp 1782804693

———-

ये खबर भी पढ़ें…

निहंग की आपत्तिजनक फोटो लीक पर भड़का सिख प्रचारक, परवाना बोला- विक्की थॉमस ने किन्नर से शादी कर छोड़ा, शराब रख केक काटा

Comp 1411782830852 1782839106

निहंग जसदीप सिंह की आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने पर सिख प्रचारक बरजिंदर सिंह परवाना ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि विक्की सिंह थॉमस ने निहंगों को बदनाम किया है। एक निहंग के अतीत के फोटो रिलीज कर तुमने बहुत गंदी हरकत की है। (पढ़ें पूरी खबर)

  • Related Posts

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    ] दिल्ली सरकार ने राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में तैनात प्रोजेक्ट ऑफिसर्स और कॉर्डिनेटर्स के मानदेय में 100% तक की वृद्धि करने का बड़ा फैसला लिया है। रविवार को मुख्यमंत्री…

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टीएस संधू शनिवार को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के किरोड़ी मल कॉलेज (केएमसी) के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में शामिल हुए। शंकर लाल कॉन्सर्ट हॉल में नए छात्रों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    दिल्ली में आपदा प्रबंधन कर्मियों का मानदेय 100% बढ़ा:2009 के बाद पहली बार वेतन संशोधन

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    किरोड़ी मल कॉलेज के ओरिएंटेशन में पहुंचे एलजी संधू:कहा- मुझे डीयू का छात्र होने पर गर्व, देश का भविष्य युवाओं के हाथों में

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    PM Modi Launches Nasha Mukt Yuva Viksit Bharat Marketing campaign

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 2 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं

    E-20 पर केजरीवाल के बयान भ्रामक : हर्ष मल्होत्रा:बोले- 100 खराब इंजन वाले वाहन दिखाएं
    ×