PM Modi President Murmu Odisha Visit


]

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi President Murmu Odisha Visit | 47600 Cr Projects Launch Droupadi Murmu 67’th Birthday

रायरंगपुर3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार शाम को रायरंगपुर पहुंच गई थीं। - Dainik Bhaskar

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार शाम को रायरंगपुर पहुंच गई थीं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को ओडिशा दौरे पर रहेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनके साथ होंगी। दोनों नेता मयूरभंज के पहाड़पुर गांव और रायरंगपुर में कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। पहाड़पुर राष्ट्रपति मुर्मू का ससुराल है।

मोदी यहां सुबह 11:15 बजे पहुंचेंगे। इसके बाद वे संथाली जहेरा और हो जहेरा पर धर्मस्थलों पर पूजा करेंगे। दोपहर 1 बजे राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री रायरंगपुर में ओडिशा सरकार के 2 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान ₹47,600 करोड़ रुपए से ज्यादा प्रोजेक्ट का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें एनर्जी, इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर, सड़क कनेक्टिविटी, पीने का पानी, हेल्थ, एजुकेशन, टूरिज्म और सिंचाई से जुड़े सेक्टर शामिल हैं।

प्रधानमंत्री जनसभा को भी संबोधित करेंगे। गौरतलब है कि आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 67वां जन्मदिन भी है।

खराब मौसम के कारण बाय रोड रायरंगपुर पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू

Hllve61A4Aafmsl 1781880728

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को ही रायरंगपुर पहुंच गईं। हालांकि खराब मौसम के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। उन्हें पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन से बायरोड मयूरभंज जिले के रायरंगपुर पहुंचना पड़ा।

यहां पहुंचकर राष्ट्रपति ने सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में AIIMS भुवनेश्वर में आयोजित एक मेडिकल कैंप का उद्घाटन किया। उन्होंने कुसुमी ब्लॉक में माइनिंग से प्रभावित गांवों के लिए इंटीग्रेटेड रूरल पाइप वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट और ब्रह्मा कुमारी के मातृशक्ति भवन का भी उद्घाटन किया।

प्रोजेक्ट्स जिनका उद्घाटन करेंगे, नींव रखेंगे पीएम मोदी

  • 600 मेगावाट का अपर इंद्रावती पंप स्टोरेज प्रोजेक्ट और IB थर्मल पावर स्टेशन का स्टेज-II विस्तार होगा। जिसमें 660 मेगावाट्स की दो यूनिट होंगी।
  • झारसुगुडा के लखनपुर में भारत कोल गैसीफिकेशन एंड केमिकल्स लिमिटेड (BCGCL) प्रोजेक्ट की भी आधारशिला रखी जाएगी।
  • भुवनेश्वर में 300 टन म्युनिसिपल सॉलिड वेस्ट पर आधारित कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट, कटक-भुवनेश्वर को जोड़ने वाला काठाजोड़ी नदी ब्रिज शामिल है।
  • बौध में ढालपुर-हरभंगा सड़क का चौड़ीकरण, NH-353 के नुआपाड़ा-घाटीपाड़ा सेक्शन को फोरलेन बनाना, कुसुमडीही मेगा लिफ्ट सिंचाई प्रोजेक्ट शामिल है।
  • इसके अलावा IGNOU का रीजनल सेंटर और रायरंगपुर में एक इनडोर बैडमिंटन कॉम्प्लेक्स की नींव रखी जाएगी।
  • 732 करोड़ रुपए से ज्यादा लागत वाले दो अहम मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे प्रोजेक्ट्स भी देश को समर्पित किए जाएंगे।
  • हिंडोल रोड-मेरामांडली मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट का भी उद्घाटन किया जाएगा। 27 किमी लंबे इस रेलवे प्रोजेक्ट को 409 करोड़ रुपये की लागत से पूरा किया गया था।
  • बौध में 300 बिस्तरों वाले अस्पताल की इमारत के साथ-साथ अलग-अलग जिलों में 24 अटल बस स्टैंड और 9 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे।
  • अन्य प्रोजेक्ट्स में NH-57 पर नयागढ़ टाउन बाईपास, कुसुमी स्मार्ट सिंचाई प्रोजेक्ट का अंडरग्राउंड पाइपलाइन हिस्सा और रायरंगपुर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स औा आदिवासी रिसर्च सेंटर शामिल हैं।

पहाड़पुर से मुर्मू ने शुरू किया था राजनीतिक करियर

द्रौपदी मुर्मू के पति श्याम मुर्मू की प्रतिमा पर उड़िया में एक कविता की चंद लाइनें लिखी हैं। जिसका हिंदी में मतलब है- खाली हाथ आए हैं, खाली हाथ जाएंगे, इसलिए सदा अच्छे काम करना।

द्रौपदी मुर्मू के पति श्याम मुर्मू की प्रतिमा पर उड़िया में एक कविता की चंद लाइनें लिखी हैं। जिसका हिंदी में मतलब है- खाली हाथ आए हैं, खाली हाथ जाएंगे, इसलिए सदा अच्छे काम करना।

उपरबेड़ा गांव में एक संथाली परिवार में जन्मी मुर्मू ने श्याम चरण मुर्मू से शादी करने के बाद पहाड़पुर में रहने पहुंची थीं। उनकी शादी 1980 में श्याम चरण मुर्मू से हुई थी, जिनका पैतृक गांव पहाड़पुर था। इसी कारण पहाड़पुर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ससुराल के रूप में जाना जाता है।

जब 2022 में द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनी गईं, तब उनके मायके उपरबेड़ा और ससुराल पहाड़पुर, दोनों गांवों में कई दिनों तक उत्सव मनाया गया था।

मुर्मू ओडिशा के ही रायरंगपुर से विधायक रह चुकी हैं। भाजपा-बीजद गठबंधन सरकार में 2002 से 2004 तक वे मंत्री रहीं। मुर्मू झारखंड की पहली आदिवासी महिला राज्यपाल भी रह चुकी हैं।


  • Related Posts

    NEET-UG Exam Mock Drill Today

    ] नई दिल्ली3 घंटे पहले कॉपी लिंक 3 मई को NEET UG 2026 पेपर हुआ था, लेकिन की पुष्टि की बाद इसे रद्द किया गया था। File NEET-UG 2026 री-एग्जाम…

    Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET paper leak Students suicide

    ] Hindi News National Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET Paper Leak Students Suicide नई दिल्ली2 घंटे पहले कॉपी लिंक दिल्ली पुलिस ने CJP को जंतर-मंतर पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    NEET-UG Exam Mock Drill Today

    NEET-UG Exam Mock Drill Today

    PM Modi President Murmu Odisha Visit

    PM Modi President Murmu Odisha Visit

    Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET paper leak Students suicide

    Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET paper leak Students suicide

    weather mp UP bihar jharkhand pre monsoon rain up maharatshtra heatwave alert

    weather mp UP bihar jharkhand pre monsoon rain up maharatshtra heatwave alert

    Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET paper leak Students suicide

    Cockroach Janta Party CJP Delhi Jantar Mantar Protest NEET paper leak Students suicide

    weather mp UP bihar jharkhand pre monsoon rain up maharatshtra heatwave alert

    weather mp UP bihar jharkhand pre monsoon rain up maharatshtra heatwave alert
    ×