North India Relief from Heatwave


]

  • Hindi News
  • National
  • North India Relief From Heatwave | Rain Hits Delhi, UP; Rajasthan Sandstorm Alert

नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
S4 1 1780161593

राजस्थान के 5 जिलों श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और सीकर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया। इसके कारण करीब 200 वर्ग किलोमीटर का एरिया प्रभावित हुआ। हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर के रेतीले तूफान की शुरुआत हुई थी। इस दौरान 56kmph की रफ्तार से आंधी चली। रेतीले तूफान के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया।

शनिवार को पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी बारिश हुई। दोनों ही राज्यों के अधिकतम तापमान में 8°C-10°C की गिरावट आई। चंडीगढ़ में भी 18.2mm बारिश दर्ज की गई। यहां अधिकतम तापमान 25.3°C रहा, जो सामान्य से 14°C कम था।

उत्तर प्रदेश के बहराइच, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, नजीबाबाद और मेरठ में 3mm से 18mm बारिश हुई। लखनऊ में बारिश नहीं हुई, लेकिन अधिकतम तापमान 34°C रहा, जो सामान्य से 6.1°C था। मुरादाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.5°C रहा। झारखंड के रांची में एयरपोर्ट पर खराब मौसम के कारण 4 फ्लाइट को डायवर्ट किया गया।

23 1780159742

राज्यों से बारिश-रेतीले तूफान की तस्वीरें…

राजस्थान के बीकानेर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया।

राजस्थान के बीकानेर में शनिवार दोपहर रेतीला तूफान आया।

सैटेलाइट इमेज में रेतीला तूफान राजस्थान में आगे बढ़ता नजर आया।

सैटेलाइट इमेज में रेतीला तूफान राजस्थान में आगे बढ़ता नजर आया।

राजस्थान के चौमूं में दुकान का टीन शेड उड़कर सड़क पर गिरा। राहगीर बाल-बाल बचा।

राजस्थान के चौमूं में दुकान का टीन शेड उड़कर सड़क पर गिरा। राहगीर बाल-बाल बचा।

दिल्ली में शनिवार को तेज बारिश हुई। इसके कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।

दिल्ली में शनिवार को तेज बारिश हुई। इसके कारण कई जगह सड़कों पर पानी भर गया।

केरल के तिरुवन्नतपुरम में शनिवार को तेज बारिश हुई। सड़प पर भरे पानी में कार फंस गई।

केरल के तिरुवन्नतपुरम में शनिवार को तेज बारिश हुई। सड़प पर भरे पानी में कार फंस गई।

झारखंड के रांची में तेज आंधी के कारण पेड़ उड़ख गया। यहां बारिश भी हुई।

झारखंड के रांची में तेज आंधी के कारण पेड़ उड़ख गया। यहां बारिश भी हुई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मौसम बदला है। हिट स्टेशन में बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में मौसम बदला है। हिट स्टेशन में बारिश हुई।

मानसून 7 दिनों में केरलम पहुंचेगा

मौसम विभाग ने बताया कि मानसून अगले 7 दिनों में केरलम पहुंच सकता है। हालांकि विभाग ने इस साल मानसून के सामान्य से कमजोर रहने का अनुमान भी जताया है।

IMD के मुताबिक जून से सितंबर तक देश में औसतन सामान्य से कम बारिश हो सकती है। इस बार मानसून सीजन में 78 सेंटीमीटर बारिश होने का अनुमान है। देश में सामान्य मानसूनी बारिश का औसत 87 सेंटीमीटर माना जाता है।

मौसम विभाग ने कहा कि बिहार, यूपी में सामान्य बारिश हो सकती है, लेकिन बाकी कई हिस्सों में सामान्य से कम बारिश होने की आशंका है। खासकर बारिश पर निर्भर खेती वाले इलाकों में मानसून कमजोर रह सकता है।

अगले दो दिन के मौसम का हाल

1 जून:

  • बिहार में 80 से 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट है।
  • पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और झारखंड में भी तेज आंधी और बारिश हो सकती है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में बारिश होगी। कुछ इलाकों में तेज बारिश का भी अनुमान है।
  • पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।

2 जून:

  • पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं चल सकती है।
  • महाराष्ट्र और कर्नाटक के कुछ इलाकों में भी तेज हवा चलने और बिजली गिरने की संभावना है।
  • तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल और कर्नाटक में कई जगहों पर बारिश का अनुमान जताया गया है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।
  • पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश और आंधी-तूफान का दौर जारी रहने की संभावना है।
30May 1780159710
1 1780159749


  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×