NEET UG 2026 Outcome Declared

]

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Cover 317820272791782046714 1784221752

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार को NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल देश और विदेश के 551 शहरों के 5,440 परीक्षा केंद्रों पर करीब 20 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इनमें से 11.21 लाख स्टूडेंट्स मेडिकल, डेंटल, आयुष और अन्य स्नातक मेडिकल कोर्स के लिए क्वालिफाई हुए हैं।

सफल उम्मीदवारों में 58% से ज्यादा छात्राएं हैं। 8 राज्यों के 17 स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 1.7 लाख से अधिक अभ्यर्थी सफल हुए, जबकि लक्षद्वीप से सबसे कम 43 उम्मीदवार क्वालिफाई कर सके।

इस साल 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए। इनमें 93% से ज्यादा अभ्यर्थी पहली बार परीक्षा देने वाले थे, जबकि 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है। नीट परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी और देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अभ्यर्थी इसमें शामिल हुए।

NEET-UG रिजल्ट: टॉप रैंकर्स की खास बातें

  • 138 उम्मीदवारों ने 720 में से 690 से ज्यादा अंक हासिल किए।
  • इनमें 93% से ज्यादा अभ्यर्थी पहली बार NEET में शामिल हुए थे।
  • 99% टॉप रैंकर्स की उम्र 17 से 19 साल के बीच है।
  • 17 राज्यों के स्टेट टॉपर्स ने 700 या उससे ज्यादा अंक हासिल किए।
  • 26 राज्यों के स्टेट टॉपर्स ने 690 से ज्यादा अंक प्राप्त किए।
  • 138 टॉप रैंकर्स देश के 66 शहरों से हैं।
  • 705 से ज्यादा अंक पाने वाले टॉप-17 उम्मीदवार आठ राज्यों—पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना से हैं।

पेपर लीक के कारण दूसरी बार हुई NEET परीक्षा

इस साल NEET-UG 2026 परीक्षा दो बार हुई। पहली बार परीक्षा 3 मई 2026 को हुई थी, लेकिन पेपर लीक के कारण उसे रद्द कर दिया गया था। इसके बाद NTA ने 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई। यह दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ऑफलाइन (पेन-एंड-पेपर) मोड में हुई थी।

13 1781950234

यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×