]
![]()
नीट (NEET) और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हो रही धांधली के खिलाफ छात्रों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर हाल ही में हुए लाठीचार्ज और पुलिस कार्रवाई के बाद सरकार की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो ग
.
मांग कुछ और थी, मिला सिर्फ आश्वासन – केजरीवाल
वहीं पीएम के ट्वीट का विरोध करते हुए आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविं
द केजरीवाल ने वीडियो जारी किया। उन्होंने सरकार के इस कदम को छात्रों के साथ छलावा और लीपापोती करार देते हुए कह है कि अभ्यर्थियों की मुख्य मांग शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा थी, जिसे पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया गया।
आगे उन्होंने कहा कि फास्ट ट्रैक कोर्ट तो देश में पहले से ही कई संवेदनशील मुद्दों पर बने हुए हैं, लेकिन वहां मुकदमों की सुनवाई की रफ्तार किसी से छिपी नहीं है। कई बार ये कोर्ट सामान्य अदालतों से भी ज्यादा समय ले लेते हैं। छात्रों ने न्याय और जवाबदेही मांगी थी, कोर्ट का अश्वाशन नहीं मांगा था।
लाठीचार्ज में घायल छात्रों का पीएम ने नहीं जाना हाल
केजरीवाल ने कहा कि जंतर-मंतर पर पुलिस की जो बर्बरता हुई है। जो हक की आवाज उठा रहे मासूम छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए और लाठियां बरसाई गईं। इस कार्रवाई में कई छात्रों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं और कुछ के पैर टूट गए हैं।
अस्पताल में भर्ती जख्मी छात्रों से मुलाकात के बाद सरकार की संवेदनहीनता पर सवाल खड़े हुए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की घटनाओं पर प्रतिक्रिया आप तुरंत दे देते हैं, देश के भविष्य के लिए सहानुभूति का एक शब्द भी नहीं कहा।
सिस्टमिक बदलाव और विजन का अभाव
केजरीवाल बोले कि छात्रों का कहना है कि हर साल पेपर लीक की घटनाएं सामने आती हैं, लेकिन सरकार के पास इसे रोकने के लिए कोई ठोस योजना या ‘सिस्टमिक चेंज का रोडमैप नहीं है।
यदि कोई कड़ा कदम नहीं उठाया गया तो अगले साल भी नीट और अन्य परीक्षाएं लीक होंगी और छात्र मानसिक तनाव व आत्महत्या जैसे कदमों के लिए मजबूर होंगे।
केजरीवाल ने सरकार पर जवाबी हमला करते हुए प्रधानमंत्री के हालिया बयान को एक दिशाहीन और अहंकारी कदम बताया। उन्होंने कहा कि उक्त बयान जमीनी हकीकत और छात्रों की वास्तविक मांगों से पूरी तरह कटा हुआ है।
छात्रों ने साफ कर दिया है कि जब तक धांधली के जिम्मेदार अधिकारियों और मंत्रियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और एक पारदर्शी परीक्षा प्रणाली का भरोसा नहीं मिलता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
कनॉट प्लेस में शाम 6:30 बजे जल्दी दुकानें बंद करने भी साधा निशाना
वीरवार की शाम को कनॉट प्लेस में 6:30 बजे जल्दी दुकानें बंद करने पर केजरीवाल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी की नीयत साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 pm बंद करने के आदेश। जबरदस्त सिक्योरिटी, ढेर सारी एम्बुलेंस। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?
नीट 2024 पेपर लीक मामले में आरोपी को क्लीन चिट मिलने पर भड़के केजरीवाल
नीट 24 पेपर लीक मामले में नामजद आरोपी संजीव मुखिया को लेकर सीबीआई ने क्लीन चिट दे दी है। इसको लेकर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोदी सरकार की पोल खुल गई है। उन्होंने कहा कि 2024 में नीट (NEET) का पेपर लीक हुआ। मोदी सरकार ने इसको मास्टरमाइंड कहकर गिरफ्तार किया। फिर सीबीआई ने जानबूझकर टाइम पे चार्जशीट दायर नहीं की जिसकी वजह से इसको तीन महीने में ही ऑटोमैटिक बेल दिलवा दी। और आज उसको CBI से मोदी जी ने क्लीन चिट दिलवा दी।





