ITBP Troopers Trapped; Monsoon Break in India

]

नई दिल्ली/भोपाल2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 12 13 1783962449

ददेश के बड़े हिस्से में मानसून ने ब्रेक ले लिया है। मौसम विभाग के मुताबिक 6-7 दिनों तक उत्तर-पश्चिम, मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं। हालांकि, पूर्वोत्तर, बिहार और पश्चिम बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहेगी।

मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी की ओर खिसक गई है। इससे राजस्थान, गुजरात, एमपी, दिल्ली में सूखी हवाएं चल रही हैं। हवा में मौजूद नमी की वजह से हफ्तेभर तक उमस सताएगी।

कई शहरों में तापमान 32 से 37 डिग्री सेल्सियस होने के बावजूद ‘फील लाइक’ (महसूस होने वाला) तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

इधर पूर्वोत्तर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बिहार, असम, मेघालय, सिक्कि, अरुणाचल में लैंड स्लाइड और बाढ़ की खबरें सामने आ रही हैं।

सोमवार को अरुणाचल के कुरुंग कुमे जिले में कुमे नदी में बाढ़ के बाद भारत-चीन सीमा (एलएसी) के पास टापा बॉर्डर आउटपोस्ट पर तैनात ITBP के 15 जवानों से संपर्क टूट गया।

असम के टियोक में पुथी नदी ने एक तटबंध तोड़ दिया। कई गांव और कृषि भूमि पानी में डूब गए हैं। कई जगहों पर सड़कें टूट गईं।

Whole1 1 1783962835

हीट इंडेक्स यानी फील लाइक टेम्प्रेचर ब़ढ़ेगा

दरअसल, हवा में नमी बढ़ने पर शरीर से निकलने वाला पसीना जल्दी नहीं सूखता। इससे शरीर ठंडा नहीं हो पाता और मौसम वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्म लगता है। इसे हीट इंडेक्स कहते हैं। भुवनेश्वर में 36° डिग्री तापमान और 63% आर्द्रता के साथ हीट इंडेक्स 49°C तक पहुंच गया। मुंबई में 32°C पारे के बावजूद 70% नमी के चलते 40° डिग्री जैसी गर्मी महसूस हो रही है। दिल्ली और श्रीगंगानगर में हीट इंडेक्स करीब 45-46° डिग्री सेल्सियस है।

देशभर के मौसम से जुड़ी खबरें…

कुल्लू में पहाड़ों पर बारिश रुकने के बाद बादल गायब हो गए हैं। सोमवार को सूर्यास्त के समय आसमान कई रंगों में रंग गया।

कुल्लू में पहाड़ों पर बारिश रुकने के बाद बादल गायब हो गए हैं। सोमवार को सूर्यास्त के समय आसमान कई रंगों में रंग गया।

गुवाहाटी में भारी बारिश हुई। इसके बाद सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं।

गुवाहाटी में भारी बारिश हुई। इसके बाद सड़क पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया, जिसमें कई गाड़ियां फंसी हुई नजर आईं।

सोमवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास मानसून की बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

सोमवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ धाम के पास मानसून की बारिश के बाद अलकनंदा नदी का जलस्तर बढ़ गया।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानसून की बारिश के बाद गंगा में वाटर लेवल बढ़ गया। दशाश्वमेध घाट के आंशिक रूप से डूब गए।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानसून की बारिश के बाद गंगा में वाटर लेवल बढ़ गया। दशाश्वमेध घाट के आंशिक रूप से डूब गए।

झारखंड के खूंटी जिले के सवमारंगबेड़ा गांव में लोग एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए बाढ़ वाली नदी कंधों पर उठाकर लेकर गए।

झारखंड के खूंटी जिले के सवमारंगबेड़ा गांव में लोग एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए बाढ़ वाली नदी कंधों पर उठाकर लेकर गए।

आने वाले 2 दिनों के मौसम का हाल…

14 जुलाई:

  • बिहार, ओडिशा, आंध्र प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
  • ओडिशा, तमिलनाडु, पुडुचेरी में गर्मी और उमस भरा मौसम रहेगा।

15 जुलाई:

  • ओडिशा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। छत्तीसगढ़, बिहार और उत्तराखंड में यलो अलर्ट है।
  • कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 50 से 70kmph की रफ्तार से हवा चलेगी।

देशभर के मौसम के हाल के लिए नीचे ब्लॉग को देखिए…

लाइव अपडेट्स

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देश के प्रमुख शहरों में तापमान

1 1783962846

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×