Comp 29 1 1775236958


]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan UP Haryana Rain Himachal Jammu Kashmir Snowfall Alert

भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून25 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 29 1 1775236958

देशभर में गर्मी की शुरुआत के बाद मौसम ने फिर करवट ली। मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, केरलम में तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में शुक्रवार को 36 जिलों में बारिश और सात जिलों में ओलावृष्टि हुई। वहीं राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार शाम 5:45 बजे आंधी चलने के साथ बारिश हुई। बिंदायका समेत कुछ इलाकों में ओले भी गिरे। रेगिस्तानी जिले जैसलमेर-बीकानेर में ओलों की चादर बिछ गई। अजमेर-ब्यावर में आंधी से पेड़ गिर गए और टीनशेड उड़ गए।

उत्तर प्रदेश के 7 जिलों में शुक्रवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई। मथुरा में ओले गिरे। कोसीकला अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं बारिश में भीग गया। इससे पहले राज्य में अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

हिमाचल की राजधानी शिमला में तेज तूफान के साथ हल्की बारिश और लाहौल स्पीति के ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी हुई। चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला जिला में ओलावृष्टि के साथ तेज तूफान का ऑरेंट अलर्ट जारी किया है।

पंजाब के साथ चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भी मौसम बदला। मोहाली, पठानकोट और बठिंडा के कुछ इलाकों में बारिश हुई। हरियाणा के भिवानी और फतेहाबाद में तेज बारिश हुई। नूंह, पानीपत और फरीदाबाद में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

नूंह में रोजका मेव Imt क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

नूंह में रोजका मेव IMT क्षेत्र और तावडू रोड पर जमकर ओले गिरे।

मथुरा में शाम होते ही बारिश के साथ ओले गिरना शुरू हो गए।

मथुरा में शाम होते ही बारिश के साथ ओले गिरना शुरू हो गए।

3 1775237006

अगले दो दिन मौसम का हाल

  • 5-6 अप्रैल- उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, महाराष्ट्र, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बिहार, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश की संभावना है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि की आशंका है। तमिलनाडु में बिजली गिर सकती है।
3 2 1775237006

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×