IMD Weather Update Today MP rajasthan Maharashtra rain himachal Ladakh snowfall alert

]

  • Hindi News
  • National
  • IMD Weather Update Today MP Rajasthan Maharashtra Rain Himachal Ladakh Snowfall Alert

भोपाल/जयपुर/शिमला/मुंबई2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
29 1 1774931659

वेस्टर्न डिस्टरबेंस ऐक्टिव होने के कारण 30 मार्च से 5 अप्रैल तक कई राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट है। सोमवार को मध्य प्रदेश और राजस्थान समेत 5 राज्यों में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक, आज 16 राज्यों में बारिश की संभावना है। वहीं दिल्ली में मंगवार सुबह धुंध छाई रही।

राजस्थान के 6 जिलों में सोमवार शाम बारिश हुई, जिससे तापमान में 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मध्य प्रदेश के 8 जिलों में ओले गिरे। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर समेत चार जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई।

हिमाचल प्रदेश में रोहतांग के पास अटल टनल क्षेत्र में बर्फबारी हुई। जबकि शिमला के कुमारसैन में भारी बारिश से स्टोन फ्रूट की फसल को नुकसान पहुंचा।

लद्दाख के द्रास में ताजा बर्फबारी से तापमान गिरा। वहीं जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग, पहलगाम, यूसमर्ग, गुरेज, रजदान टॉप और सोनमर्ग-जोजिला जैसे ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अलर्ट है।

देशभर से मौसम की 4 की तस्वीरें…

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल के पास सोमवार शाम बर्फबारी हुई।

हिमाचल प्रदेश के रोहतांग में अटल टनल के पास सोमवार शाम बर्फबारी हुई।

महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

महाराष्ट्र के पुणे में तेज बारिश के साथ ओले भी गिरे।

राजस्थान के कोटा में आंधी के कारण सोलर प्लेट मंदिर की छत पर जाकर गिर गई।

राजस्थान के कोटा में आंधी के कारण सोलर प्लेट मंदिर की छत पर जाकर गिर गई।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

हिमाचल प्रदेश के शिमला में सोमवार को बारिश के साथ ओले गिरे।

19 1774891698

अगले दो दिन मौसम का हाल-

  • 1 अप्रैल- असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज बारिश की चेतावनी। छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की चेतावनी। तेलंगाना, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, केरल में हल्की बारिश की संभावना।
  • 2 अप्रैल- पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा में हल्की बारिश की संभावना।

राज्यों से मौसम की खबरें…

मध्य प्रदेश: 8 जिलों में ओले गिरे, आज ग्वालियर समेत 16 जिलों में अलर्ट; 30 से 40kmph की रफ्तार से आंधी चलेगी

Comp 161774891845 1774923403

राज्य के 8 जिलों में सोमवार को ओले गिरे और 20 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश हुई, जबकि कुछ शहरों में गर्मी रही। नर्मदापुरम और खजुराहो में तापमान 40 डिग्री पार पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में ग्वालियर समेत 16 जिलों में गरज-चमक और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। यहां 30-40kmph की रफ्तार से आंधी चल सकती है। टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से मौसम बदला है। 3 अप्रैल तक दो सिस्टम सक्रिय रहेंगे। पूरी खबर पढ़ें…

राजस्थान: बारिश और ओले की वजह से 6 डिग्री तक तापमान गिरा, आज भी बारिश की संभावना

Whatsappvideo2026 03 31At71228Am Ezgifcom Resize17 1774924624

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के 7 जिलों में आज आंधी-बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ जोरदार बारिश हुई। सबसे अधिक 20 मिमी बारिश कोटा में दर्ज की गई। इसके अलावा अलवर के कोटकासिम में 5 मिमी और टपूकड़ा में 3 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तर प्रदेश: 40 जिलों में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, ललितपुर में तेज बरसात, काशी-मेरठ में बादल छाए

Comp 26 21774922737 1774923647

ललितपुर में मंगलवार सुबह 4 बजे बारिश हुई। वहीं वाराणसी-मेरठ समेत 10 जिलों में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 40 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में बांदा सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

उत्तराखंड: पहाड़ों में बर्फबारी की संभावना, मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के आसार; 5 जिलों में आंधी की चेतावनी

Ezgif 2Fdaeb5Cc6Bf8F861774917697 1774923864

पहाड़ी जिलों के कुछ इलाकों में आज हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। वहीं 3500 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ बर्फबारी भी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और 40-50kmph की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। पूरी खबर पढ़ें…

हरियाणा: बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, नमी से फसलों को खतरा

Ezgif 8792A1Bf149A0Cf11774920892 1774924024

मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है। सोमवार रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई, जबकि दिन का तापमान सामान्य के आसपास बना हुआ है। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से गर्मी से राहत मिली है। आज 30-50kmph की रफ्तार से हवा चल सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

पंजाब: दो जिलों में बारिश हुई, आज आंधी के साथ बरसात का अलर्ट; फरीदकोट में 33°C रहा तापमान

Ezgif 5A27F07562Bb251C1774921597 1774924277

राज्य के 10 जिलों में आंधी और 22 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। पिछले 24 घंटे में तापमान में 1.6 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। फरीदकोर्ट में सबसे अधिक 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पूरी खबर पढ़ें…

2 20 1774891698

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    ] सिरसा के प्रदर्शनकारियों सिखों आज (गुरुवार को) दिल्ली में हिरासत में लिया गया है। सूत्रों की मानें तो सिरसा ही नहीं हरियाणा व पंजाब से भी करीब 100 सिख…

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    ] Hindi News National Art Of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi To Attend बेंगलुरु2 घंटे पहले कॉपी लिंक आर्ट ऑफ लिविंग के 182…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिए सिरसा के प्रदर्शनकारी सिख:संसद तक पैदल मार्च निकाल रहे थे, सजा पूरी कर चुके सिखों की रिहाई की मांग

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    Operation Sindoor First Anniversary PM Modi Changes X profile photo with operation sindoor logo

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    मोहाली में केंद्रीय एजेंसी की रेड:9वीं मंजिल से कैश भरा बैग नीचे फैंका, ड्राइवर कार समेत दबोचा

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    Art of Living 45th Anniversary & Sri Sri Ravi Shankars 70th Birthday: PM Modi to Attend

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities

    13,396 Cases in 2024; Delhi Tops Metro Cities
    ×