George Kurian Resigns | Union Minister Rajya Sabha Time period Ends

]

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
George Kuryan 1782189802

केंद्रीय राज्य मंत्री जॉर्ज कुरियन ने मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को कुरियन के इस्तीफे की जानकारी थी। प्रेस रिलीज में बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर उनका इस्तीफा स्वीकार किया है।

हालांकि, इस्तीफे की वजह नहीं बताई गई है। 65 साल के कुरियन केरल में भाजपा के सीनियर नेताओं में एक हैं। 21 जून को उनके 6 साल का राज्यसभा कार्यकाल खत्म हुआ था। 18 जून को चुनाव में भाजपा ने उन्हें दोबारा उम्मीदवार नहीं बनाया था।

जॉर्ज कुरियन अगस्त 2024 से जून 2026 तक मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे। माना जा रहा है कि हाल ही में केरल विधानसभा चुनावों में पार्टी के उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन न करने की वजह से उन्हें फिर से मौका नहीं मिला।

9 जून 2024: राष्ट्रपति भवन में जॉर्ज कुरियन ने तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली थी।

9 जून 2024: राष्ट्रपति भवन में जॉर्ज कुरियन ने तीसरी बार मोदी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली थी।

जॉर्ज कुरियन 1980 में भाजपा के गठन से ही पार्टी के सदस्य

जॉर्ज कुरियन सुप्रीम कोर्ट में वकील रह चुके हैं। उन्हें जून 2024 में मोदी सरकार 3.0 में केंद्रीय राज्य मंत्री बनाया गया था। उनके पास अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय और मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी थी।

कुरियन केरल के कोट्टायम के रहने वाले हैं। वे 1980 में भाजपा की स्थापना के समय से ही पार्टी के सदस्य हैं। वे भाजपा की केरल इकाई के उपाध्यक्ष और प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के राष्ट्रीय सचिव और भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य भी रहे हैं।

मोदी-शाह के भाषणों को ट्रांसलेट करते थे कुरियन

टीवी डिबेट्स में भाजपा का प्रमुख चेहरा रहे कुरियन, केरल दौरों के दौरान पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों का मलयालम में ट्रांसलेशन भी करते रहे हैं। वे केरल के प्रमुख ईसाई संप्रदाय सीरो-मालाबार कैथोलिक चर्च से आते हैं।

2024 में मोदी 3.0 सरकार में उनकी नियुक्ति को केरल में ईसाई समुदाय के बीच भाजपा की पकड़ मजबूत करने की रणनीति के तौर पर देखा गया था।

91A58E19 D68F 42C7 948B 35Dcc83A5Ba5 1782191388

——————————–

यह खबर भी पढ़ें…

क्या BJP का ही सीक्रेट प्लान है अन्नामलाई का इस्तीफा: थलापति-DMK होंगे निशाने पर, AAP और TVK जैसे मॉडल पर चलेगी नई पार्टी

Gr Cover Annamalai Devanshu Story 11 06 2026178109 1781646404

17 जून 2015 की बात है। के. अन्‍नामलाई कर्नाटक के उडुपी के SP थे। तैनाती के 6 महीने बाद 17 साल की एक लड़की की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया। अन्नामलाई परिवार से मिलने पहुंचे। लड़की की मां ने उनसे पूछा- ‘क्या मेरी बच्ची को वापस ला सकते हो? अन्नामलाई ने जवाब दिया- ‘नहीं, लेकिन मैं यह कर सकता हूं कि वो सबके दिलों में रहे, सबको याद रहे।’ पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×