Delhi Newlywed Loss of life | Lodhi Colony Household Alleges Dowry Homicide

]

नई दिल्ली12 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
2D3Jc7Mgdelhi Murder 625X30005July26

दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक नवविवाहिता की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि शनिवार को एनडीएमसी (NDMC) फ्लैट्स की तीसरी मंजिल से गिरने के कारण 28 साल की आकृति गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। एम्स ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक आकृति दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार की रहने वाली थीं और छतरपुर की एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर काम करती थीं। उनकी शादी इसी साल 24 अप्रैल को हुई थी। शादी को अभी ढाई महीने ही हुए थे।

आकृति के परिवार ने पति और ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिवार का कहना है कि घटना को आत्महत्या का रूप देकर आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

Gifmagicsite 1783262856

आकृति के छोटे भाई ने कहा कि उसकी बहन परिवार की सबसे बड़ी संतान थी और मानसिक रूप से बेहद मजबूत थी। वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकती थी। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति उसकी पिटाई करता था और दहेज को लेकर उसे लगातार परेशान किया जाता था।

परिजनों के अनुसार, यह लव-कम-अरेंज मैरिज थी और शादी को केवल ढाई महीने हुए थे। ऐसे में उसकी मौत बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

पुलिस परिवार और अन्य गवाहों के बयान दर्ज कर रही है। मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। फिलहाल मौत के कारणों का पता लगाने और परिवार के आरोपों की पुष्टि के लिए जांच जारी है।

  • Related Posts

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    ] Hindi News National August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan | Give up India 3 घंटे पहले कॉपी लिंक अगस्त के महीने में रक्षा-बंधन और 80वें स्वतंत्रता…

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    ] Hindi News National Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert | IMD Rain Information 1 घंटे पहले कॉपी लिंक बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया पिछले 3…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    August 2026 Calendar Occasions Record; Independence Day Raksha Bandhan

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    Climate Alert: Rajasthan, Maharashtra, Gujarat Excessive Alert

    भास्कर अपडेट्स:वर्षा अशोक अगलावे बनीं GSI की चीफ, 176 साल के इतिहास में पहली बार किसी महिला को मिली कमान

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ

    दिल्ली लक्ष्मी योजना की 1 अगस्त से होगी शुरूआत:मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लॉन्च करेंगी पोर्टल, 17 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा लाभ
    ×