Delhi ISI Agents Arrested | Terror Plot Foiled, Weapons Seized


]

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Newsroom Composite 730X548 9 1780132466

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश को नाकाम किया। पुलिस ने दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से हथियार, हैंड ग्रेनेड और विस्फोटक सामग्री बरामद हुई है।

जांच एजेंसियों के मुताबिक यह नेटवर्क लंबे समय से तैयार किया जा रहा था। इसका मकसद दिल्ली में मंत्रालयों, सुरक्षा बलों और प्रमुख धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना था। शुरुआती जांच में आरोपियों के तार पाकिस्तान समर्थित हैंडलर्स और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े मिले हैं।

सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में कुछ नेपाल मूल के लोग भी शामिल हैं। इन लोगों को विशेष रूप से हमलों को अंजाम देने के लिए तैयार किया जा रहा था। एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि नेटवर्क का संचालन कौन कर रहा था और भारत में इसके स्थानीय सहयोगी कौन हैं।

F794D83A B01C 4Cd8 8111 4B42032A4F87 1780133623

फंडिंग और भर्ती नेटवर्क की जांच

दिल्ली पुलिस अब इस मॉड्यूल के फंडिंग स्रोतों, भर्ती प्रक्रिया और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम की गहन जांच कर रही है। साथ ही उन स्थानीय मददगारों और विदेशी हैंडलर्स की भूमिका भी खंगाली जा रही है, जो कथित तौर पर इस साजिश में शामिल थे।

यूपी-पंजाब से 7 ISI एजेंट गिरफ्तार

मई: यूपी में ब्लास्ट की साजिश रच रहे 4 लड़के अरेस्ट, BJP दफ्तर निशाने पर था

उत्तर प्रदेश में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल के 4 संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया है। ये भाजपा दफ्तरों, अस्पताल, स्कूल और अन्य कई संवेदनशील ठिकानों पर ब्लास्ट करने की साजिश रच रहे थे।

अप्रैल: पंजाब अमृतस​र में ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने ISI के समर्थन से संचालित आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से 2 हैंड ग्रेनेड और एक विदेशी ग्लॉक पिस्टल बरामद की गई थी।

आतंकी मॉड्यूल ऐसे काम करते हैं

  • स्थानीय युवाओं या आपराधिक पृष्ठभूमि वाले लोगों की भर्ती।
  • फर्जी पहचान पत्र, सिम कार्ड और बैंक खातों का इस्तेमाल।
  • सीमा पार हैंडलर्स से एन्क्रिप्टेड ऐप्स और सोशल मीडिया के जरिए संपर्क।
  • हवाला नेटवर्क के जरिए फंडिंग।
  • किराये के मकानों और सेफ हाउस का उपयोग।
  • लक्ष्य की रेकी कर छोटे मॉड्यूल में ऑपरेशन को अंजाम देना।

जांच एजेंसियों के मुताबिक हाल के सालों में ऐसे नेटवर्क सीधे सीमा पार घुसपैठ के बजाय स्थानीय मॉड्यूल और डिजिटल कम्युनिकेशन पर ज्यादा निर्भर हुए हैं।

सुरक्षा एजेंसियां ऐसे नेटवर्क कैसे ट्रैक करती हैं

  • संदिग्ध फोन और इंटरनेट गतिविधियों की निगरानी।
  • हवाला और बैंकिंग लेनदेन की जांच।
  • गिरफ्तार आरोपियों से मिले डिजिटल डिवाइस का फॉरेंसिक विश्लेषण।
  • मुखबिर नेटवर्क और तकनीकी निगरानी।
  • राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों के बीच इंटेलिजेंस शेयरिंग।
  • विदेशी एजेंसियों से प्राप्त इनपुट का विश्लेषण।

नवंबर 2025: दिल्ली में लाल किले के पास ब्लास्ट

दिल्ली में पिछले साल आतंकियों ने लाल किले के पास 10 नवंबर को कार ब्लास्ट किया था। धमाके में 11 लोगों की मौत हुई थी और कई घायल हुए थे। इसके पीछे AQIS (Al-Qaida in the Indian Subcontinent) से जुड़े मॉड्यूल का हाथ था।

——————————-

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली ब्लास्ट के लिए आतंकियों ने यूट्यूब-ChatGPT का इस्तेमाल किया, रॉकेट कैसे बनाएं, मिक्सचर रेश्यो जैसे सवाल पूछे

Comp 1 351762975141 117636993091763718765177963246 1780132627

दिल्ली के लाल किला के पास कार ब्लास्ट मामले की NIA जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। एजेंसी की चार्जशीट के मुताबिक, अल-कायदा से जुड़े आतंकियों ने टेरर इंजीनियरिंग के लिए ChatGPT और YouTube जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया था। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×