Delhi Hotel Fire Case Update; Malviya Nagar Tragedy | Restaurant Cook


]

  • Hindi News
  • National
  • Delhi Hotel Fire Case Update; Malviya Nagar Tragedy | Restaurant Cook Lavkesh Bajaj

नई दिल्ली4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 110 16 1780735008

दिल्ली के मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग लगी थी। पुलिस ने हादसे की जांच के लिए होटल के रसोइेए केशव नेगी को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आग रसोइए की लापरवाही से लगी हो सकती है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रसोइए केशव ने ही बताया था कि ग्राउंड फ्लोर पर बने रेस्टॉरेंट के किचन में बिजली से चलने वाला चूल्हा था। इसमें विस्फोट के बाद ही आग लगी, जो पूरे होटल में फैल गई थी।

पुलिस जांच में ही यह बात सामने आई है कि जब नेगी ने बिजली बंद की तो इससे होटल इलेक्ट्रॉनिक दरवाजे लॉक हो गए। नेगी की लापरवाही के कारण ही कई लोग होटल से बाहर नहीं निकल पाए।

मालवीय नगर के हौजरानी में फ्लोरिश स्टे B&B’ में आग 3 जून को सुबह करीब 8.30 बजे लगी और तेजी से पांच मंजिला संकरी इमारत में फैल गई थी। मरने वालों में 21 लोग शामिल थे। इनमें 13 विदेशी भी थे।

पुलिस का कहना है कि होटल के पास दिल्ली सरकार की ‘बेड एंड ब्रेकफास्ट’ पॉलिसी के तहत सिर्फ 6 कमरों की इजाजत थी, लेकिन वहां 25 कमरे चल रहे थे, जिनमें से कुछ बेसमेंट में भी बने थे।

इससे पहले पुलिस ने होटल के मालिक लवकेश बजाज को भी अरेस्ट कर चुकी है। उस पर गैर-इरादतन हत्या समेत कई आरोपों में मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी कुक केशव को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी कुक केशव को दिल्ली से ही गिरफ्तार किया गया है।

सबसे पहले भागा था होटल स्टाफ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग लगने के बाद होटल का स्टाफ ही सबसे पहले भाग निकला था। जबकि वहां रुके हुए लोग धुएं और आग की लपटों में फंस गए थे। रसोई में बिजली का चूल्हा जलाते ही उसमें विस्फोट हो गया और आग लग गई।

केशव ने ही बताया था कि उन्होंने होटल की बिजली का मेन स्विच बंद किया, और घने धुएं के बीच से अपनी जान बचाने के लिए होटल से भाग गए थे।

होटल के अकाउंटेंट की तलाश में बिहार गई पुलिस की टीम

पुलिस ने होलट के को-ओनर मालिक बजाज के लंबे समय से सहयोगी और अकाउंटेंट जय मिश्रा की भी तलाश शुरू कर दी है, जो घटना के बाद से फरार है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि होटल से जुड़े कई दस्तावेजों में मिश्रा का नाम सामने आया है।

यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या होटल को चलाने में उनकी कोई बड़ी भूमिका थी। मिश्रा का पता लगाने के लिए पुलिस की कई टीमें बनाई गई हैं, जिनमें से एक टीम को बिहार भेजा गया है, जहां का वह रहने वाला है।

दिल्ली पुलिस ने 3 जून की रात होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया।

दिल्ली पुलिस ने 3 जून की रात होटल के सह-मालिक लवकेश बजाज को हिरासत में लिया।

होटल मालिक पूछताछ में बोला- दिल्ली में सब चलता है

हादसे के मुख्य आरोपी और होटल मालिक लवकेश बजाज को गुरुवार को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। बजाज से जब पूछा गया कि 6 कमरे का लाइसेंस लेकर 25 कमरे कैसे चला रहे थे? फायर एनओसी भी नहीं थी।

इस पर उसने कहा- ‘दिल्ली में सब चलता है।’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह होटल तीन पार्टनर मिलकर चला रहे थे। पूरी दिल्ली में इनके कई होटल और गेस्ट हाउस हैं। पर्यटन विभाग का लाइसेंस जय मिश्रा के नाम पर था।

बजाज ने पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाला खुलासे किए। पुलिस के अनुसार, आग लगने के दौरान बजाज अपनी कार से जलती हुई इमारत के पास से गुजरा था। आरोपी ने बताया कि वह डर के कारण भाग गया था। उसने किसी की मदद नहीं की और पूरे दिन शहर में इधर-उधर घूमता रहा।

फ्लरिश होटल में आग की 5 तस्वीरें…

एक विदेशी नागरिक आग से बचने के लिए छत की बाउंड्री पर पहुंच गया।

एक विदेशी नागरिक आग से बचने के लिए छत की बाउंड्री पर पहुंच गया।

फर्स्ट फ्लोर की खिड़की तोड़कर लोगों ने बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी।

फर्स्ट फ्लोर की खिड़की तोड़कर लोगों ने बिल्डिंग से नीचे छलांग लगा दी।

एक व्यक्ति होटल के तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया। इससे वह घायल हो गया।

एक व्यक्ति होटल के तीसरे फ्लोर से नीचे कूद गया। इससे वह घायल हो गया।

स्थानीय लोगों ने होटल से कई लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय लोगों ने होटल से कई लोगों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

आग में पूरा होटल जल गया। आसपास की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है।

आग में पूरा होटल जल गया। आसपास की बिल्डिंग को भी नुकसान पहुंचा है।

दिल्ली में 6 साल में आग के हादसों में 543 लोगों की मौत

मालवीय नगर होटल हादसे के बाद दिल्ली में आग से सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। इसी बीच, सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि पिछले 6 साल में शहर में आग से जुड़ी घटनाओं में 543 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़ा साल 2019 से मार्च 2026 के बीच आग से जुड़ी घटनाओं का है।

अकेले 2026 की पहले 6 महीनों आग लगने की घटनाओं में 65 लोगों की मौत हो चुकी है। हाल ही में विवेक विहार और पालम इलाकों में आग लगने की घटनाओं में नौ-नौ लोगों की मौत हुई थी।

यह भी पता चला कि दिल्ली फायर सर्विस को आग से जुड़ी घटनाओं के लिए मिलने वाली इमरजेंसी कॉल की संख्या इन्हीं 6 सालों के दौरान 17,231 से बढ़कर पिछले फाइनेंशियल ईयर में 20,379 हो गई है।

———————————-

हादसे से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

बेसमेंट में कमरे और किचन, ना वेंटिलेशन, ना इमरजेंसी एग्जिट:दिल्ली के जिस होटल में आग लगी, उसका मालिक पास में चला रहा ऐसे 2 होटल

Comp 111780506963 1780735479

दिल्ली के जिस फ्लरिश स्टे होटल में बुधवार को आग लगने से 21 लोगों की मौत हुई, उसका मालिक पास में ऐसे ही दो और होटल चला रहा है। लवकेश बजाज के इन दोनों होटलों में बेसमेंट के अंदर ही किचन और कमरे हैं। इनमें इमरजेंसी एग्जिट भी नहीं है।

फ्लरिश स्टे होटल दिल्ली के मालवीय नगर में है। इस इलाके में 400 से 500 मीटर के दायरे में 8 से 10 होटल हैं। इनमें से तीन होटल फ्लरिश स्टे, फ्लरिश इन गेस्ट हाउस और ग्रीन रेजीडेंसी, लोकेश बजाज एक पार्टनर के साथ मिलकर चला रहा है। तीनों होटल 100 मीटर के दायरे में हैं। पूरी खबर पढ़ें

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    weather mp UP bihar jharkhand pre monsoon rain up maharatshtra heatwave alert

    ] Hindi News National Weather Mp UP Bihar Jharkhand Pre Monsoon Rain Up Maharatshtra Heatwave Alert भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना18 मिनट पहले कॉपी लिंक मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा और…

    NEET-UG Exam Mock Drill Today

    ] नई दिल्ली9 मिनट पहले कॉपी लिंक 3 मई को NEET UG 2026 पेपर हुआ था, लेकिन की पुष्टि की बाद इसे रद्द किया गया था। File NEET-UG 2026 री-एग्जाम…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    weather mp UP bihar jharkhand pre monsoon rain up maharatshtra heatwave alert

    weather mp UP bihar jharkhand pre monsoon rain up maharatshtra heatwave alert

    NEET-UG Exam Mock Drill Today

    NEET-UG Exam Mock Drill Today

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    नारनौल में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल के साथ मारपीट:नदी के पास बेहोश मिले; आरोपियों ने पहले साथ में शराब पी थी

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Footpath Walking Right; Supreme Court Decision

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    Darjeeling Bridge Washed Out | Shimla Landslide

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे

    NEET परीक्षा से पहले केजरीवाल ने छात्रों का हौसला बढ़ाया:संदेश देते हुए बोले- शांत दिमाग से पेपर दो; आप अच्छे डॉक्टर बनोगे
    ×