Delhi Gymkhana Membership Dispute | Courtroom Can not Cease Eviction Course of

]

नई दिल्ली27 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
1 1785360575475

दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन को लेकर चल रहे विवाद में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाई कोर्ट में कहा है कि सार्वजनिक परिसरों से बेदखली की वैधानिक प्रक्रिया पर रोक लगाने का अधिकार अदालत के पास नहीं है।

जस्टिस अवनीश झिंगन की अदालत में दाखिल जवाब में केंद्र ने कहा कि क्लब की स्थायी लीज वैध रूप से समाप्त हो चुकी है और इसके बाद एस्टेट ऑफिसर की ओर से जारी कारण बताओ नोटिस पूरी तरह कानूनी है।

केंद्र ने अदालत को बताया कि 28 फरवरी 1928 की लीज को उसकी शर्तों के तहत 22 मई 2026 को समाप्त कर दिया गया था। इसके बाद क्लब का परिसर पर कब्जा पीपी एक्ट की धारा 2(जी) के तहत अधिकृत नहीं रह गया।

केंद्र ने यह भी कहा कि लीज समझौता केंद्र सरकार व दिल्ली जिमखाना क्लब लिमिटेड के बीच हुआ था। इसलिए क्लब का कोई सदस्य सरकार को उसके अधिकारों के प्रयोग से नहीं रोक सकता।

2 1785360399944

क्या है दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद

दिल्ली जिमखाना क्लब देश के सबसे प्रतिष्ठित क्लबों में गिना जाता है। यह क्लब लंबे समय से केंद्र सरकार की जमीन पर संचालित हो रहा है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इसकी लीज समाप्त करने और क्लब के संचालन को लेकर सख्त रुख अपनाने का फैसला लिया था। इसके बाद से क्लब प्रबंधन और सरकार के बीच विवाद गहरा गया।

सरकार का तर्क है कि सार्वजनिक जमीन का इस्तेमाल पारदर्शी और जनहित के अनुरूप होना चाहिए, जबकि विरोध करने वालों का कहना है कि क्लब की ऐतिहासिक विरासत और संस्थागत पहचान को बनाए रखना जरूरी है।

करीब 1200 सदस्यों वाले इस क्लब में एंट्री पाना बेहद मुश्किल माना जाता है।

करीब 1200 सदस्यों वाले इस क्लब में एंट्री पाना बेहद मुश्किल माना जाता है।

PM आवास के पास है क्लब, ब्रिटिश आर्किटेक्ट ने बनाया

दिल्ली जिमखाना क्लब को मशहूर ब्रिटिश आर्किटेक्ट रॉबर्ट टोर रसेल ने डिजाइन किया था। उन्होंने ही कनॉट प्लेस और तीन मूर्ति भवन भी डिजाइन किए थे। यह क्लब प्रधानमंत्री आवास लोक कल्याण मार्ग के पास है, जिसके कारण यह इलाका हाई-सिक्योरिटी जोन माना जाता है।

क्लब में बैडमिंटन-टेनिस कोर्ट सहित कई सुविधाएं

पिछले 113 सालों से यह क्लब हाई-सोसायटी स्टेटस का प्रतीक रहा है। क्लब में 26 ग्रास टेनिस कोर्ट हैं, जो देश के किसी भी क्लब में सबसे ज्यादा बताए जाते हैं। इसके अलावा स्क्वैश कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, बिलियर्ड्स रूम, स्विमिंग पूल, तीन लाउंज बार और 43 कॉटेज भी हैं।

यह क्लब लंबे समय से नौकरशाहों, सेना प्रमुखों, जजों, राजनेताओं, उद्योगपतियों और पुराने कारोबारी परिवारों का पसंदीदा अड्डा रहा है। यहां की सदस्यता को किसी बड़े सरकारी पद जितना प्रतिष्ठित माना जाता है।

3 1785360409146

हर साल सिर्फ 100 लोगों को मिलती है मेंबरशिप

करीब 1200 सदस्यों वाले इस क्लब में एंट्री पाना बेहद मुश्किल माना जाता है। सदस्यता के लिए 20 से 30 साल तक इंतजार करना पड़ता था। हर साल सिर्फ करीब 100 नए लोग ही मेंबरशिप ले पाते हैं।

क्लब में दशकों तक 40-40-20 नियम लागू रहा। 40% सदस्यता सिविल सर्विस, 40% रक्षा सेवाओं और बाकी 20% अन्य लोगों को मिलती थी। पहले से क्लब के मेंबर्स के बच्चों को भी प्राथमिकता दी जाती थी। इससे बाहरी लोगों के लिए सदस्य बनना और मुश्किल हो जाता था।

सदस्यता से पहले ‘एट होम’ नाम की प्रक्रिया भी होती थी, जहां मौजूदा सदस्य यह तय करते थे कि नया व्यक्ति उनके स्टेटस का है या नहीं। इसी हाई-सोसायटी स्टेटस कल्चर को लेकर क्लब विवादों में भी रहा।

———————

ये खबर भी पढ़ें…

दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद, अशोक खेमका की एंट्री:केंद्र के फैसले का समर्थन; 34 साल में 57 बार हुए ट्रांसफर

19 1785360533361

हरियाणा के पूर्व आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद पर केंद्र सरकार के फैसले का खुलकर समर्थन किया है। खेमका ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि दिल्ली जिमखाना क्लब की लीज समाप्त करने का फैसला एक “बड़ा और साहसिक कदम है। पूरी खबर पढें…

  • Related Posts

    हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर गिरा बोल्डर:एमपी में नदी-नाले उफान पर, राजस्थान समेत 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

    ] देशभर में तेज बारिश का दौर जारी है। मौमस विभाग ने गुरुवार को राजस्थान समेत 16 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड के 7 जिलों…

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर गिरा बोल्डर:एमपी में नदी-नाले उफान पर, राजस्थान समेत 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

    हरिद्वार में कांवड़िया बहा, रुद्रप्रयाग में कार पर गिरा बोल्डर:एमपी में नदी-नाले उफान पर, राजस्थान समेत 16 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट

    Delhi Gymkhana Membership Dispute | Courtroom Can not Cease Eviction Course of

    Delhi Gymkhana Membership Dispute | Courtroom Can not Cease Eviction Course of

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला
    ×