Comp 29 21775478765 1775514976


]

नई दिल्ली2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
आरोपी कार लेकर दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 से घुसा और स्पीकर की गाड़ी में गुलदस्ता रखकर भाग गया था। - Dainik Bhaskar

आरोपी कार लेकर दिल्ली विधानसभा के गेट नंबर 2 से घुसा और स्पीकर की गाड़ी में गुलदस्ता रखकर भाग गया था।

दिल्ली विधानसभा कैंपस में सुरक्षा उल्लंघन करने वाले आरोपी सरबजीत सिंह (37 साल) को लेकर कई खुलासे हुए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह 1 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में अपने घर से निकला था। करीब पांच दिन तक उसका कोई पता नहीं था।

इस दौरान उसने परिवार से एक बार संपर्क किया लेकिन अपनी लोकेशन के बारे में कुछ नहीं बताया। सूत्रों के मुताबिक, वह 2 अप्रैल को बरेली गया और फिर 6 अप्रैल को दिल्ली पहुंचा था। दोपहर करीब 2:10 बजे सफेद एसयूवी चलाते हुए विधानसभा के गेट नंबर-2 की बैरिकेडिंग तोड़कर अंदर घुसा था।

उसने पोर्च में खड़ी स्पीकर विजेंद्र गुप्ता की गाड़ी में फूलों का गुलदस्ता और माला रखकर फरार हो गया। जांच में सामने आया है कि आरोपी 2020-21 के किसान आंदोलन का समर्थक रहा है। उसने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट किए थे, लेकिन बाद में कई पोस्ट हटा दिए।

आरोपी का Cctv फुटेज सामने आया है, जिसमें उसके हाथ में बैग और गुलदस्ता दिखा।

आरोपी का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें उसके हाथ में बैग और गुलदस्ता दिखा।

आरोपी ने इसी साल फरवरी में खरीदी एसयूवी कार

पुलिस ने बताया कि आरोपी तेज रफ्तार में कार लेकर जबरन घुसा और सुरक्षाकर्मियों को कुचलने की कोशिश की। आरोपी जिस गाड़ी से आया था, उसे इसी साल फरवरी में खरीदी थी। पुलिस उन वीडियो की भी जांच कर रही है, जिनमें वह 150 किमी/घंटा से ज्यादा की रफ्तार से कार चलाता दिख रहा है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने अभी तक विधानसभा में घुसने का अपना मकसद नहीं बताया है। उसके कॉल रिकॉर्ड, मूवमेंट और डिजिटल गतिविधियों की जांच की जा रही है। इससे यह पता चलेगा कि उसने सबकुछ खुद किया या किसी के कहने पर किया।

परिवार बोला- सरबजीत मानसिक रूप से बीमार

घटना के समय सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी। कार में आरोपी अकेले ही था। उसने चेहरा ढका हुआ था। मौके से फरार होने के करीब दो घंटे बाद पुलिस ने उसे रूप नगर इलाके से दो अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया।

दिल्ली पुलिस ने सिविल लाइंस थाने में उस पर हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। परिवार ने पुलिस को बताया कि सरबजीत मानसिक रूप से बीमार है और किसी के काबू में नहीं रहता। हालांकि, उसकी मानसिक स्थिति की जांच जारी है। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

घटना के बाद की 3 तस्वीरें…

आरोपी इसी गेट से कार लेकर दिल्ली विधानसभा में घुसा और भागा था।

आरोपी इसी गेट से कार लेकर दिल्ली विधानसभा में घुसा और भागा था।

विधानसभा कैंपस में दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने कारों की चेकिंग की।

विधानसभा कैंपस में दिल्ली पुलिस की डॉग स्क्वॉड टीम ने कारों की चेकिंग की।

दिल्ली पुलिस की टीम ने गुलदस्ते की जांच की।

दिल्ली पुलिस की टीम ने गुलदस्ते की जांच की।

20 अगस्त 2025: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता पर हमला हुआ था

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर 20 अगस्त 2025 की सुबह जनसुनवाई के दौरान हमला हुआ था। शिकायतकर्ता बनकर पहुंचे आरोपी ने सीएम को कागज देते समय उनका हाथ खींचा था। आरोपी ने उनके बाल खींचे और फिर थप्पड़ मारा था। हमले में रेखा के हाथ-कंधे, सिर पर चोटें आईं थीं।

आरोपी का नाम राजेशभाई खीमजी था। गुजरात के राजकोट का रहने वाला था। उसे तुरंत ही गिरफ्तार कर लिया गया था। राजेश पर गुजरात में भी चाकूबाजी समेत 5 केस पहले से दर्ज थे। हालांकि, गिरफ्तारी के दौरान उसके पास कोई हथियार नहीं मिला था।

———————————————–

यह खबर भी पढ़ें…

AAP ने रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू’ कहा: दिल्ली CM ने कहा था- AQI एक टेंपरेचर है; केजरीवाल बोले- ये नया विज्ञान कब आया

5 31765251851 1775471431

आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘बीजेपी की पप्पू CM’ कहा है। AAP ने X पर रेखा गुप्ता के बयानों के छोटे-छोटे वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा- बीजेपी की पप्पू CM का कोई मुकाबला नहीं है। रेखा गुप्ता ने हाल ही में NDTV को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) एक टेंपरेचर है, जिसे किसी भी इंस्ट्रूमेंट से मापा जा सकता है। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×