congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

]

  • Hindi News
  • National
  • Congress Claims MeitY Block Rahul Gandhi Instagram Reel With Tamil Nadu Cm Vijay

नई दिल्ली/चेन्नई6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
तमिलनाडु Cm विजय ने शपथ के बाद इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी के साथ वीडियो बनाया था। - Dainik Bhaskar

तमिलनाडु CM विजय ने शपथ के बाद इंडोर स्टेडियम में राहुल गांधी के साथ वीडियो बनाया था।

कांग्रेस ने दावा किया कि इंस्टाग्राम ने राहुल गांधी की उस रील और फोटो पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें वे तमिलनाडु के CM विजय के साथ नजर आ रहे थे। कांग्रेस ने इसका कारण इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नियमों को बताया।

हालांकि सरकारी सूत्रों ने इस आरोप से इनकार किया है। सूचना मंत्रालय के सूत्रों ने स्पष्ट किया कि इससे उनका कोई लेना-देना नहीं है। यह प्लेटफॉर्म के आंतरिक सिस्टम की एक गलती के कारण हुआ, जिसने गलती से इस पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए फ्लैग कर दिया था। हालांकि पोस्ट रीस्टोर कर दी गई है।

गांधी रविवार को चेन्नई में थे, जहां उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के तौर पर विजय के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर इस अभिनेता-राजनेता के साथ अपनी कई तस्वीरें भी शेयर की थीं।

राहुल के साथ विजय की तस्वीरें…

Hian2Flauaagmrn 1778465959
Hh8Jktiboaapbis 1778465966

कांग्रेस का दावा- एक घंटे में 1.2 करोड़ व्यूज हो गए थे

कांग्रेस नेता और गांधी के सहयोगी श्रीवत्स ने दावा किया कि वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 1.2 करोड़ (12 मिलियन) बार देखा गया था, जबकि वायरल तस्वीरों वाली पोस्ट 4.6 करोड़ (46 मिलियन) लोगों तक पहुंच चुकी थी। मेटा ने इस बात का कोई कारण नहीं बताया है कि आखिर क्यों उनका अकाउंट एक्सेस नहीं हो पा रहा है।

श्रीवत्स ने आरोप लगाया, “यह तकनीकी गड़बड़ी सूचना मंत्रालय के नियमों के कारण हुई है। राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से रोका जा रहा है। X पर उनकी रीच, यूट्यूब पर उनके व्यूज और इंस्टाग्राम पर उनके फॉलोअर्स को भी मैनेज किया जा रहा है।

श्रीवत्स ने आगे कहा- इसी तरह भारत में विपक्ष के नेता की आवाज को दबाया जाता है।

मंत्रालय की सफाई- हमारा इससे कोई लेना-देना नहीं

कांग्रेस के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, सूचना मंत्रलाय के सूत्रों ने कहा कि कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स यह गलत दावा कर रहे हैं कि विपक्ष के नेता की कुछ पोस्ट्स को मंत्रालय ने ब्लॉक किया था।

मंत्रालय के एक सूत्र ने कहा- “हम साफ कर देना चाहते हैं कि इस कार्रवाई से हमारा कोई लेना-देना नहीं है। यह प्लेटफॉर्म के इंटरनल सिस्टम की एक गलती के कारण हुआ था, जिसने गलती से उस पोस्ट को ब्लॉक करने के लिए फ्लैग कर दिया था। अब उस पोस्ट को रीस्टोर कर दिया गया है।

—————-

ये खबर भी पढ़ें…

विजय की शपथ में राष्ट्रगान–वंदेमातरम पर विवाद: DMK बोली- पहले तमिल गीत बजाने की परंपरा, इसे तीसरे नंबर पर धकेला; लेफ्ट–VCK का भी विरोध

Comp 1 211778429510 1778466630

तमिलनाडु में सीएम विजय के शपथ ग्रहण समारोह में ‘तमिल थाई वाजथु’ (तमिल राज्य गीत) से पहले ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ बजाने पर विवाद शुरू हो गया है। विजय के शपथ ग्रहण में सबसे पहले वंदे मातरम, फिर जन-गण-मन और इसके बाद तमिल राज्य गीत बजाया गया।

DMK का कहना है कि राज्य के सम्मान के लिए तमिल राज्य गीत सबसे पहले बजाया जाना चाहिए था। हालांकि TVK ने सफाई देते हुए कहा कि गाने कब बजेंगे ये फैसला राज्यपाल का था। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    ] Hindi News National Congress Claims MeitY Block Rahul Gandhi Instagram Reel With Tamil Nadu Cm Vijay नई दिल्ली/चेन्नई50 मिनट पहले कॉपी लिंक तमिलनाडु CM विजय ने शपथ के बाद…

    संदीप पाठक की याचिका पर HC में आज सुनवाई:पंजाब सरकार दाखिल करेगी जवाब; बताएगी किन मामलों में कौन-कौन सी धाराएं लगाईं

    ] आम आदमी पार्टी छोड़कर BJP में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक द्वारा दायर याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस दौरान पंजाब सरकार की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    संदीप पाठक की याचिका पर HC में आज सुनवाई:पंजाब सरकार दाखिल करेगी जवाब; बताएगी किन मामलों में कौन-कौन सी धाराएं लगाईं

    संदीप पाठक की याचिका पर HC में आज सुनवाई:पंजाब सरकार दाखिल करेगी जवाब; बताएगी किन मामलों में कौन-कौन सी धाराएं लगाईं

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    congress claims MeitY block rahul gandhi instagram Reel with Tamil nadu cm Vijay

    MP-राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट:बाड़मेर समेत 3 शहरों में पारा 46°C पार; UP में 2 दिन में 5°C बढ़ा तापमान

    weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall

    weather bihar MP rain rajasthan Maharashtra gujarat heatwave himachal jammu Kashmir snowfall
    ×