climate MP bihar Uttarakhand heavy rain rajasthan pre monsoon flood alert

]

  • Hindi News
  • National
  • Climate MP Bihar Uttarakhand Heavy Rain Rajasthan Pre Monsoon Flood Alert

भोपाल/जयपुर/लखनऊ/पटना45 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 1 91 1782841428

मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय होते ही आंधी-बारिश का दौर तेज हो गया है। हरदा और खरगोन में बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि बैतूल में एक ही परिवार के चार लोग झुलस गए। वहीं, चंपा नदी के उफान में बाइक समेत दो युवक बह गए।

बिहार में भी बिजली गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई। यूपी के सोनभद्र में मंगलवार शाम 4 बजे पिकनिक मनाने गए 3 लोग बरसाती नाले के तेज बहाव में बह गए। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।

उत्तराखंड में बारिश से देहरादून में रिस्पना नदी उफान पर है। रुद्रप्रयाग में अलकनंदा का जलस्तर बढ़ने से संगम की सीढ़ियां डूब गईं। गंगा के बढ़ते जलस्तर देखते हुए ऋषिकेश में मंगलवार शाम से राफ्टिंग पर 31 अगस्त तक रोक लगा दी गई है।

मानसून ने मंगलवार दोपहर जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में एंट्री की। देश में अब तक 26 राज्यों को कवर कर लिया है। इससे पहले 24 जून को मध्य प्रदेश-गुजरात में एंट्री ली थी।

मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि जुलाई में देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश हो सकती है। हालांकि, उत्तर-पश्चिम, पूर्वोत्तर, पूर्व-मध्य भारत और पूर्वी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में सामान्य या सामान्य से ज्यादा बारिश होने की संभावना है।

मैप में देखिए, कहां तक पहुंचा मानसून…

Whole 3 1782841326

देश में जून में 39.8% कम बारिश

देश में इस साल जून महीने में 1901 के बाद पांचवीं सबसे कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, जून में सामान्य 165.3 मिमी के मुकाबले केवल 99.5 मिमी बारिश हुई, जो 39.8 प्रतिशत कम है। देश के 36 मौसम उपखंडों में से 24 में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई।

IMD ने बताया कि अगले दो से तीन दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और पूरे जम्मू-कश्मीर में पहुंच सकता है। विभाग के अनुसार, अल नीनो के प्रभाव के कारण इस साल मानसूनी बारिश प्रभावित हुई है।

देशभर से बारिश की 2 तस्वीरें…

उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को बारिश के कारण रिस्पना नदी उफान पर आ गई।

उत्तराखंड के देहरादून में मंगलवार को बारिश के कारण रिस्पना नदी उफान पर आ गई।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। लोगों के घरों में घुसा।

मध्य प्रदेश के डिंडौरी में तेज बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। लोगों के घरों में घुसा।

भारत में 9 करोड़ बच्चे हीटवेव की चपेट में

यूनिसेफ की ‘चिल्ड्रन्स क्लाइमेट रिस्क रिपोर्ट 2026’ के अनुसार, भारत में करीब 8.93 करोड़ बच्चे ऐसे इलाकों में रहते हैं, जहां हीटवेव का खतरा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश के लगभग 99.7 प्रतिशत बच्चे किसी न किसी जलवायु संबंधी खतरे का सामना कर रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, 96.2 प्रतिशत भारतीय बच्चे सूखे के खतरे वाले क्षेत्रों में रहते हैं, जबकि 92 प्रतिशत बच्चे तेज गर्मी से प्रभावित हैं, जहां तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच जाता है। रिपोर्ट ने बच्चों पर बढ़ते जलवायु संकट को गंभीर चिंता का विषय बताया है।

30 June 1782841326

अगले 2 दिन के मौसम का हाल

2 जुलाई:

छत्तीसगढ़, तेलंगाना, ओडिशा, केरलम, गोवा, तमिलनाडु, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम में भारी बारिश की संभावना है।

बिहार में 50-60kmph की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। मध्य प्रदेश, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में तेज हवा चलेगी।

राजस्थान में 30-40kmph की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हीटवेव जारी रहेगी।

3 जुलाई:

आंध्र प्रदेश, झारखंड, ओडिशा में भी तेज बारिश की चेतावनी है।

असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।

सिक्किम, गोवा, तेलंगाना और कर्नाटक में समुद्र के करीबी इलाकों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।

मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के नागपुर-अमरावती रीजन में लगातार पांचवें दिन हीटवेव का अलर्ट है।

30 June2 1782841326

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    Haryanvi Singer Kajal Chaudhary Kanwar Yatra

    ] कांवड़ में एक तरफ सास को लेकर चल रहीं हरियाणवी रागनी सिंगर काजल चौधरी। सावन की कांवड़ यात्रा में इस बार हरियाणा की हरियाणवी रागनी सिंगर काजल चौधरी अपनी…

    कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटे:बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, UP के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    ] मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है, जो कोटे के आधे से भी कम है। भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Haryanvi Singer Kajal Chaudhary Kanwar Yatra

    Haryanvi Singer Kajal Chaudhary Kanwar Yatra

    कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटे:बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, UP के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    कश्मीर के कुपवाड़ा में बादल फटे:बिहार में बिजली गिरने से 8 की मौत, UP के 72 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

    Kejriwal PM Residence March | Delhi Police Deny Permission & Controversy

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Stay Updates 4 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    रुचिका विवाद पर सियासत तेज, केजरीवाल को भाजपा का पलटवार:जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब

    रुचिका विवाद पर सियासत तेज, केजरीवाल को भाजपा का पलटवार:जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़े वीडियो को लेकर आरोप-प्रत्यारोप, कपिल मिश्रा ने दिया जवाब
    ×