Centre Forms Committee on demographic change


]

  • Hindi News
  • National
  • Centre Forms Committee On Demographic Change | Amit Shah Calls Infiltration Big Challenge

नई दिल्ली5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
शाह ने लिखा कि घुसपैठ और असामान्य जनसंख्या बदलाव राष्ट्र के बड़ी चुनौती है। फाइल - Dainik Bhaskar

शाह ने लिखा कि घुसपैठ और असामान्य जनसंख्या बदलाव राष्ट्र के बड़ी चुनौती है। फाइल

केंद्र सरकार ने देश की आबादी में हो रहे असामान्य बदलाव की स्टडी के हाई-लेवल कमिटी का गठन किया है। जस्टिस प्रकाश प्रभाकर नावलेकर (रिटा) को इसका अध्यक्ष बनाया गया है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने X पोस्ट में कहा- यह कमिटी अवैध घुसपैठ और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसंख्या में बदलाव का आकलन करेगी। साथ ही धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य बदलाव के पैटर्न की स्टडी करके समाधान भी पेश करेगी।

उन्होंने लिखा कि घुसपैठ और अन्य कारणों से होने वाला असामान्य जनसंख्या बदलाव किसी भी राष्ट्र के वर्तमान और भविष्य के लिए बड़ी चुनौती है। इसी चुनौती से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2025 को हाई-लेवल कमिटी की घोषणा की थी।

कमेटी क्या काम करेगी…

  • कमिटी अवैध प्रवास और अन्य असामान्य कारणों से पूरे भारत में हो रहे जनसंख्या बदलाव का कारण जानेगी।
  • धार्मिक और सामाजिक समुदायों के स्तर पर असामान्य जनसंख्या परिवर्तनों के पैटर्न का अनालिसिस करके समाधान भी पेश करेगी।

कमेटी के सदस्य

कमेटी में देश के सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण, रिटा. आईएएस दुर्गा शंकर मिश्रा, रिटा. आईपीएस बालाजी श्रीवास्तव, डॉ. शमिका रवि शामिल हैं। गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव (फॉरेनर्स-I) को समिति का सदस्य सचिव बनाया गया है।

पीएम मोदी क्या कहा था…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से कहा था- भारत की जनसंख्या संतुलन और सुरक्षा को बचाना बेहद जरूरी है। सीमा क्षेत्रों में घुसपैठ और अवैध प्रवास बढ़ने से जनसंख्या असंतुलन का खतरा पैदा हो रहा है, जिसका असर स्थानीय लोगों की रोजी-रोटी और जीवन पर पड़ रहा है। इन चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार एक हाई-पावर्ड डेमोग्राफी मिशन शुरू करेगी। इसका उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा को मजबूत करना है।

खबर लगातार अपडेट की जा रही है…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×