CEC Removal Notice | Opposition Alleges Govt Control, Voting Rights Snatch

]

  • Hindi News
  • National
  • CEC Removal Notice | Opposition Alleges Govt Control, Voting Rights Snatch

नई दिल्ली10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार- फाइल फोटो - Dainik Bhaskar

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार- फाइल फोटो

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए संसद में विपक्षी सांसदों ने नोटिस दिया है। लोकसभा-राज्यसभा में लाए गए नोटिस में CEC पर 7 आरोप है लगाए गए हैं। यह कहा गया है कि वे सरकार के इशारे पर काम करते हैं।

विपक्ष का आरोप है कि ज्ञानेश कुमार ने SIR के जरिए लोगों के वोट देने के अधिकार छीन लिया। नोटिस में उनकी नियुक्ति पर भी सवाल उठाए गए हैं।

12 मार्च को संसद के दोनों सदन में जमा किए गए नोटिस में CEC के खिलाफ साबित दुर्व्यवहार के आधार पर उन्हें हटाने की मांग की गई है।

लोकसभा में 130 और राज्यसभा में 63 विपक्षी सांसदों ने CEC को हटाने के लिए एक प्रस्ताव लाने की भी मांग की है।

CEC के खिलाफ विपक्ष के 7 आरोप

विपक्ष के आरोपों में कुमार की CEC के तौर पर नियुक्ति की प्रक्रिया, 17 अगस्त 2025 को राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए उनकी पक्षपातपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस, विपक्ष और सत्ताधारी दल के सदस्यों के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार, जांच में बाधा डालना, पारदर्शिता के साधन उपलब्ध कराने से इनकार करना और सत्ताधारी दल के राजनीतिक उद्देश्यों के अनुरूप ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) प्रक्रिया को लागू करना शामिल है।

यह दावा किया जा रहा है कि विपक्ष मानसूत्र सत्र के दौरान CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव ला सकता है। महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए 14 दिन पहले नोटिस देना जरूरी होता है।

Cec 1111755618025 1774169803

पढ़ें विपक्ष के नोटिस की बड़ी बातें…

  • चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल: विपक्ष CEC ने ECI को एक निष्पक्ष चुनावी संस्था से बदलकर, कार्यपालिका के राजनीतिक एजेंडे को लागू करने वाले एक ‘माध्यम’ में बदल दिया है। उन्होंने इसे एक निष्पक्ष चुनाव कराने वाली संस्था से बदलकर, नागरिकता तय करने वाले एक ट्रिब्यूनल में तब्दील कर दिया है।
  • बिहार चुनाव से पहले SIR की शर्तें थोपीं: बिहार विधानसभा चुनावों से ठीक 5 महीने पहले की गई SIR की प्रक्रिया ने दस्तावेजों से जुड़ी ऐसी शर्तें थोप दी थीं, जिनका नतीजा हुआ कि समाज के सबसे कमजोर तबकों को वोट देने के अधिकार से वंचित कर दिया गया। 65 लाख वोटर्स इससे प्रभावित हुए।
  • पक्षपाती मानसिकता और कार्यशैली: CEC ने बड़े राज्यों में जहां 2-3 महीने में चुनाव होने थे, वहां SIR की प्रक्रिया रॉकेट जैसी तेजी से की। समय-सीमा पर दोबारा विचार करने को लेकर अड़ियल रवैया रखा। लोगों की तकलीफों को लेकर पूरी तरह से असंवेदनशीलता रहे। विपक्ष की हर गुहार को जान-बूझकर नजरअंदाज किया।

  • Related Posts

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    ] Hindi News National Weather Rajasthan Maharashtra Gujarat MP Heatwave Bihar Himachal Uttarakhand Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून1 घंटे पहले कॉपी लिंक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है।…

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    ] Hindi News National Weather Rajasthan Maharashtra Gujarat MP Heatwave Bihar Himachal Uttarakhand Rain Snowfall भोपाल/लखनऊ/जयपुर/देहरादून9 मिनट पहले कॉपी लिंक राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में हीटवेव जारी है।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    weather rajasthan Maharashtra gujarat MP heatwave bihar himachal Uttarakhand rain snowfall

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    Supreme Court Concerned Over Pending Bail Petitions

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    TMC 31 सीटों के नतीजों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची:कहा- यहां जीत का अंतर SIR में कटे वोटों से कम, कोर्ट बोला- नई याचिकाएं लगाएं

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    India Govt Replaces MGNREGA July 1 With VB-G RAM G

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures

    Rahul Gandhi Slams PM Modi Over Economic Failures
    ×