CEC Qureshi Shocked By Ex-PM Manmohan Singhs Suicide Risk; E-book Reveals


]

  • Hindi News
  • National
  • CEC Qureshi Shocked By Ex PM Manmohan Singhs Suicide Risk; E-book Reveals

नई दिल्ली11 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Comp 1 2026 07 12T203428057 1783868678

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने अपनी किताब ‘इंडिया एंड आई: ए हंड्रेड मेमोरीज, नॉट ए मेमॉयर’ में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से जुड़ा एक इमोशनल मोमेंट शेयर किया है।

कुरैशी की किताब के मुताबिक 2012 में चुनाव आयोग के खिलाफ कुछ मंत्रियों ने कमेंट किए। जब इनकी शिकायत मनमोहन सिंह की गई तो उन्होंने कहा था, “अगर आपको ऐसा लगता है, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा।”

मनमोहन सिंह ने कुरैशी से यह भी कहा था कि इलेक्शन कमीशन सिर्फ भारत का गौरव नहीं है, यह देश के लोकतंत्र की आत्मा है और अगर हम इसे खो देते हैं, तो हम सब कुछ खो देंगे।

अपनी किताब में कुरैशी ने मनमोहन सिंह की एक ऐसे नेता के रूप में तारीफ की है, जिनके लिए संवैधानिक मर्यादा बातचीत का मुद्दा नहीं बल्कि एक जीता-जागता विश्वास था।

किताब के राइटर कुरैशी भारत के 17वें मुख्य चुनाव आयुक्त थे। वे 30 जुलाई 2010 से 10 जून 2012 तक चुनाव आयोग की बागडोर संभाली।

अपने कार्यकाल में उन्होंने मतदाता जागरूकता, चुनावी खर्च निगरानी और चुनाव प्रबंधन से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुधार लागू किए।

Quote Image 25 1783867260

पढ़िए यह पूरा घटनाक्रम क्या था…

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2012 के दौरान तत्कालीन केंद्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद ने मुस्लिम आरक्षण बढ़ाने का चुनावी वादा किया था। भाजपा की शिकायत पर चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए खुर्शीद को फटकार लगाई थी।
  • कार्रवाई के बाद कांग्रेस के कुछ नेताओं ने चुनाव आयोग को मनमौजी और अहंकारी बताना शुरू कर दिया। कुरैशी को यह बात बुरी लगी। ईद मिलन समारोह के दौरान उन्होंने तत्कालीन पीएम के प्रेस सचिव हरीश खरे से अपनी नाराजगी जाहिर की और कहा कि यह बात प्रधानमंत्री तक पहुंचनी चाहिए।
  • अगले ही दिन PMO से फोन आया और मनमोहन सिंह ने कुरैशी को उसी शाम मिलने के लिए बुलाया। कुरैशी के मुताबिक, प्रधानमंत्री आवास पहुंचने पर डॉ. सिंह दरवाजे पर उनका इंतजार करते मिले।
  • उन्होंने गुस्से में कहा- हरीश ने मुझे बताया कि आपने क्या कहा। अगर आप ऐसा सोचते हैं, तो मैं सुसाइड कर लूंगा। मैं चुप रह गया। कुरैशी लिखते हैं- मेरी बात कुछ मिनिस्टर के बर्ताव के बारे में थी, उनके बारे में नहीं।
  • कुरैशी ने मनमोहन सिंह की बातें याद करते हुए लिखा- उनके लिए यह बात बर्दाश्त से बाहर थी कि मुझे उनके इरादों पर शक है। एक पल के लिए भी यह बात वे सोच नहीं सकते थे। इसके बाद मुझे उन्हें शांत करने में कुछ मिनट लगे।

कुरैशी ने लिखा- यह सीक्रेट नहीं, देश के लीडर के कैरेक्टर की झलक थी

इस वाकये का जिक्र करते हुए कुरैशी लिखते हैं- PM सिंह के सुसाइड वाले कमेंट की बात मैंने तुरंत उनके प्रिंसिपल सेक्रेटरी टीकेए नायर और उनके नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर शिवशंकर मेनन को बताई। हरीश ने भी अपने कॉमन दोस्तों को इस बारे में बताया। हममें से किसी ने भी इसे सीक्रेट नहीं माना; यह हमारे देश को लीड करने वाले आदमी के कैरेक्टर की एक बहुत जरूरी झलक थी।

किताब में और क्या है…

पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त कुरैशी ने इस किताब में अपनी जिंदगी के 100 दिलचस्प किस्से-कहानियों का संकलन किया है। कुरैशी ने उन घटनाओं, मुश्किलों और अचानक आए घटनाक्रमों के बारे में बताया है, जिन्होंने सिविल सर्विस में उनके करियर को खास बनाया। हैचेट इंडिया द्वारा पब्लिश यह किताब जल्द ही बाजार में आने वाली है।

किताब में 2012 में इलेक्शन कमीशन के पंजाब के ड्रग संकट को पकड़ना, वह MoU जिसने डोनाल्ड ट्रम्प और एलन मस्क को हैरान कर दिया और कैसे TRP का इस्तेमाल दूरदर्शन को छोटा करने और उसके विज्ञापन के पैसे को दूसरी जगह लगाने के लिए किया गया… इन घटनाओं का जिक्र है।

4C5695F0 68Ed 4B4A B9E9 7Ba9430Cdde0 1783870385

भारत के 13वें प्रधानमंत्री थे डॉ. मनमोहन सिंह

डॉ. मनमोहन सिंह 2 मई 2004 से 26 मई 2014 तक लगातार दो कार्यकाल तक भारत के 13वें प्रधानमंत्री रहे। उन्हें दुनिया के प्रमुख अर्थशास्त्रियों और नीति-निर्माताओं में गिना जाता है।

वे भारत के पहले सिख प्रधानमंत्री थे। वे ऐसे पहले प्रधानमंत्री भी थे जिन्होंने प्रधानमंत्री बनने से पहले रिजर्व बैंक के गवर्नर, योजना आयोग के उपाध्यक्ष और वित्त मंत्री जैसे पदों पर काम किया था।

वे 1991–1996 के दौरान पी. वी. नरसिम्हा राव सरकार में वित्त मंत्री रहे। इसी दौरान भारत में आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण और वैश्वीकरण की शुरुआत हुई।

वे लोकसभा का चुनाव कभी नहीं जीते। 1991 से 2024 तक राज्यसभा के सदस्य रहे और अधिकांश समय असम का प्रतिनिधित्व किया। भारत सरकार ने उन्हें 1987 में पद्म विभूषण से सम्मानित किया।

उनका निधन 26 दिसंबर 2024 को नई दिल्ली में 92 साल की उम्र में हो गया था।

————————–

ये खबर भी पढ़ें…

बंगाल में 20 साल बाद टाटा की वापसी संभव: सीएम शुभेंदु खुद मामले को देख रहे; ममता के आंदोलन से बंद हुआ था प्लांट

Screenshot 2026 07 12 0209041783802450 1783869249

पश्चिम बंगाल के सिंगूर में करीब दो दशक पहले टाटा की नैनो परियोजना को लेकर शुरू हुआ विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद टाटा समूह की सिंगूर में वापसी को लेकर चर्चा तेज हो रही है।

राज्य के उद्योग मंत्री तापस रॉय ने कहा कि टाटा के साथ शुरुआती स्तर पर बातचीत चल रही है। अगर टाटा ग्रुप लौटने को तैयार होता है तो सरकार वहां किसी दूसरी कंपनी को नहीं लाएगी। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी खुद मामले की निगरानी कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    ] दिल्ली के उपराज्यपाल सरदार टी.एस. संधू ने मंगलवार को द्वारका सेक्टर-29 में अत्याधुनिक डॉग शेल्टर की आधारशिला रखी। इस मौके पर सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी, विधायक कैलाश गहलोत, एमसीडी…

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    ] सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एनिमेटेड फिल्म ‘महाप्रभु जगन्नाथ’ के विरोध पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने पूछा कि क्या भगवान जगन्नाथ को एनिमेटेड रूप में दिखाने से भक्तों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    द्वारका में बनेगा अत्याधुनिक डॉग शेल्टर:एलजी ने रखी आधारशिला, कहा- पीपीपी मॉडल से बनेगा शेल्टर

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    NEET UG Paper Leak Case

    NEET UG Paper Leak Case

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    दिल्ली सरकार ने बढ़ाई कांवड़ शिविरों की अनुदान राशि:कैबिनेट ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, 1,200 यूनिट मुफ्त बिजली की सुविधा रहेगी जारी

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    सुप्रीम कोर्ट ने पूछा-क्या एनिमेटेड फिल्म से आस्था घट जाएगी:भगवान जगन्नाथ पर बनी मूवी बच्चे पसंद करेंगे; पुरी मंदिर की आपत्तियों पर सुनवाई कल

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट

    AAP ने सत्यम पंडित के खिलाफ दी शिकायत:प्रदेश अध्यक्ष बोले-अब पुलिस के पास बहाने की गुंजाइश नहीं, कार्रवाई नहीं हुई तो जाएंगे कोर्ट
    ×