Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Live Update Left 71 1773304823

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की अस्थियां जापान के टोक्यो स्थित रेनकोजी मंदिर से भारत लाने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को याचिका वापस लेने के लिए कहा है।

नेताजी के बहन के पोते आशीष रे ने यह याचिका दायर की थी। याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने सुप्रीम कोर्ट में पक्ष रखा। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल एम. पंचोली की पीठ ने याचिका पर सुनवाई करने में अनिच्छा जताई।

इसके बाद याचिकाकर्ता की ओर से याचिका वापस लेने की अनुमति मांगी गई, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस ने कहा कि यह मुद्दा सुप्रीम कोर्ट के सामने बार-बार लाया जा रहा है और पिछले साल भी इस तरह की एक याचिका खारिज की जा चुकी है।

अदालत ने यह भी पूछा कि जिन अस्थियों को नेताजी का बताया जा रहा है, उसके प्रमाण क्या हैं। पीठ ने कहा कि नेताजी देश के महान नेताओं में से एक हैं और हम सभी उनके बलिदान को नमन करते हैं। अदालत ने यह भी कहा कि इस मामले को लेकर नेताजी के परिवार के भीतर भी मतभेद की जानकारी है।

याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि नेताजी की 84 साल की बेटी उनकी एकमात्र वारिस हैं। इस पर अदालत ने कहा कि अगर अस्थियां भारत लाने की मांग है तो उन्हें खुद अदालत के सामने आना चाहिए।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को टेरर फंडिंग केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, 6 साल बाद राहत

Live Updates1773303077 1773304258

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कश्मीरी अलगाववादी नेता शब्बीर अहमद शाह को टेरर फंडिंग के एक मामले में जमानत दे दी है। शाह की ओर से सीनियर एडवोकेट कॉलिन गोंजाल्विस और एनआईए (NIA) की ओर से सीनियर एडवोकेट सिद्धार्थ लूथरा पेश हुए।

शब्बीर शाह 2019 से राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की गिरफ्त में थे और अब कुछ शर्तों के साथ उन्हें राहत मिल गई है। दिल्ली हाईकोर्ट ने पहले शब्बीर शाह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

बंगाल विधानसभा चुनाव दो फेज में हो सकते हैं; आयोग की एक और मीटिंग में फैसला संभव

Live Updates2 1773303051

इलेक्शन कमीशन के एक सीनियर अधिकारी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल असेंबली चुनाव दो फेज में हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि EC के नई दिल्ली ऑफिस में मीटिंग के एक और राउंड के बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा। अधिकारी ने कहा, “पश्चिम बंगाल में 294 सीटों के लिए असेंबली चुनाव अगले महीने से दो फेज में होने की संभावना है।”

पश्चिम बंगाल में एक ही फेज में वोटिंग होगी या नहीं, इस पर उन्होंने कहा, “हमने 2024 में महाराष्ट्र में, जहां 288 सीटें हैं, एक फेज में असेंबली इलेक्शन कराए थे। पश्चिम बंगाल में एक ही फेज में इलेक्शन कराना कोई नामुमकिन काम नहीं है, लेकिन इस बार इसकी उम्मीद बहुत कम है।”

जम्मू-कश्मीर के राजौरी आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़, IED बरामद

Rajouri 2 1773296768

सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के एक दूर जंगल इलाके में एक आतंकी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) बरामद की। बुधवार शाम को थानामंडी के चमरेर जंगल इलाके में राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों के सर्च ऑपरेशन के दौरान इस ठिकाने का पता चला।

ठिकाने से इस्तेमाल के लिए तैयार IED के अलावा, कुछ खाने-पीने का सामान और कपड़े भी बरामद किए गए। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि इस बरामदगी के सिलसिले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Live Update Centre 51773287260 1773295470

महाराष्ट्र विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और कर्मचारी गेट के पास जमा हो गए।

पुलिस पूरे परिसर की जांच कर रही है और धमकी वाले ईमेल की भी जांच की जा रही है। फिलहाल विधान भवन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

महाराष्ट्र विधानसभा का इन दिनों बजट सत्र चल रहा है। इसी वजह से कई मंत्री और विधायक भी परिसर में मौजूद थे। एहतियात के तौर पर कर्मचारियों और अधिकारियों को इमारत से बाहर निकाला गया है।

इंडिगो आज मिडिल ईस्ट के 9 शहरों के लिए फ्लाइट चलाएगी

Live Update Centre 4 1773287254

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंडिगो गुरुवार को मिडिल ईस्ट के 9 शहरों के लिए उड़ानें चला रही है। एयरलाइन ने बताया कि यूरोप के कुछ रूट्स पर भी चुनिंदा फ्लाइट संचालित की जा रही हैं।

इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर यात्रियों को एयरपोर्ट जाने से पहले अपनी फ्लाइट का स्टेटस चेक करने की सलाह दी है। एयरलाइन के मुताबिक क्षेत्र की स्थिति के कारण फ्लाइट का समय कम नोटिस पर बदल सकता है। जिन यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है, उनसे संपर्क कर दूसरी फ्लाइट में सीट देने की कोशिश की जा रही है।

इस बीच पश्चिम एशिया से भारतीयों की वापसी भी जारी है। लेबनान से 177 भारतीयों को चार्टर्ड फ्लाइट से नई दिल्ली लाया गया। वहीं कतर से 500 से ज्यादा भारतीय कतर एयरवेज की उड़ानों से नई दिल्ली और मुंबई पहुंचे।

चारधाम में दिन में सिर्फ दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु , पूजा-अनुष्ठान पर रोक

Chardham Live Update1773276464 1773284517

19 अप्रैल से शुरू हो रही चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए दर्शन व्यवस्था में कई बदलाव किए गए हैं। अब दिन में श्रद्धालु पूजा-अनुष्ठान नहीं कर सकेंगे। गर्भगृह में गंगा जल, फूल-फल भी नहीं चढ़ा सकेंगे। केवल दर्शन कर बाहर आना होगा।

श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर में विशेष पूजा-अनुष्ठान दोपहर के समय नहीं होंगी। ये रात 11 से तड़के 4 बजे के बीच कराई जाएंगी।

हार्दिक पांड्या पर तिरंगे के अपमान का आरोप, पुणे के वकील ने एफआईआर की मांग की

Live Update Left 52 1773276428

पुणे में एक वकील ने वाजिद खान ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। वकील ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि अहमदाबाद के स्टेडियम में ICC टी-20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय झंडे तिरंगे का अपमान किया।

शिकायत के मुताबिक भारत की न्यूजीलैंड पर जीत के बाद जश्न के दौरान पांड्या ने अपने शरीर पर तिरंगा लपेटकर मैदान पर अनुचित हरकतें कीं। पुणे के शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है।

दिल्ली में उत्तम नगर की मछली मंडी के पास आग लगी, दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं

Copy Of Db Temp Cover Eod 6 1773276103

दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में मछली मंडी के पास बुधवार देर रात को भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम कर रही हैं।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। राहत और बचाव कार्य जारी है और अभी किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। मामले में अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

तरनजीत सिंह संधू ने दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल के रूप में शपथ ली

Live Update Centre 47 1773267233

पूर्व राजनयिक तरनजीत सिंह संधू ने बुधवार को दिल्ली के 23वें उपराज्यपाल (एलजी) के रूप में पदभार संभाला। उन्हें दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय ने लोक निवास में आयोजित एक आधिकारिक समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

संधू ने विनय कुमार सक्सेना का स्थान लिया है, जिन्हें अब लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है। संधू 1988 बैच के भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) अधिकारी रहे हैं। वे 2020 से जनवरी 2024 तक अमेरिका में भारत के राजदूत के रूप में सेवा दे चुके हैं।

राजनयिक सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद वे मार्च 2024 में भाजपा में शामिल हुए थे और अमृतसर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। संधू के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम रेखा गुप्ता अपने मंत्रिमंडल के साथ शामिल हुईं। संधू के पदभार ग्रहण करने पर उन्होंने मंत्रिमंडल के साथ उन्हें बधाई दी।

जेएनयू वीसी के खिलाफ जनमत, 90% छात्र इस्तीफे के पक्ष में

Live Update Left 53 1773272531

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्र संघ (जेएनयूएसयू) के रेफरेंडम में 90% छात्रों ने कुलपति शांतिश्री धुलीपुडी पंडित के इस्तीफे की मांग का समर्थन किया। छात्र संघ के अनुसार 2,409 छात्रों ने मतदान किया, जिनमें 2,181 (90.54%) ने वीसी के पद पर बने रहने का विरोध किया।

वहीं 207 छात्रों (8.59%) ने उनके पक्ष में वोट दिया। जेएनयूएसयू अध्यक्ष अदिति मिश्रा ने कहा कि रेफरेंडम वीसी की कथित जातिवादी टिप्पणियों और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर कराया गया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

₹20 हजार करोड़ के गेन बिटकॉइन करेंसी घोटाले में घोटाले में डार्विन लैब्स के को फाउंडर गिरफ्तार

Cbi Live Update 1773265761

सीबीआई ने बुधवार को 20 हजार करोड़ रुपए के गेन बिटकॉइन करेंसी घोटाले में डार्विन लैब्स के को फाउंडर आयुष वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया है। इसी कंपनी के डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर से गेन बिटकॉइन धोखाधड़ी की गई। इसमें वाओमी एआई के सीओओ निकुंज जैन और साहिल बाघला की भी भूमिका सामने आई है।

तेलंगाना- कविता की भूख हड़ताल में बेटे आदित्य भी शामिल, वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर के लिए जगह देने की मांग

Live Update Centre 46 1773261452

तेलंगाना जागृति की अध्यक्ष के कविता वेलुगुमटला के पीड़ितों को घर की जगह देने की मांग को लेकर तीन दिन से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठी हैं। उनके समर्थन में बुधवार को उनके बेटे आदित्य कलवकुंतला भी हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित पार्टी ऑफिस में प्रदर्शन में शामिल हुए।

आदित्य हाल ही में अमेरिका से पढ़ाई पूरी कर भारत लौटे हैं और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में अपनी मां के साथ सक्रिय रूप से नजर आए हैं। पार्टी नेताओं और समर्थकों ने भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर सरकार से मांग की है कि वेलुगुमटला के प्रभावित परिवारों को जल्द से जल्द घर की जगह उपलब्ध कराई जाए।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×