Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos and More From Dainik Bhaskar


]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking News Headlines Today, Pictures, Videos And More From Dainik Bhaskar

3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
Arrest Live Update 1773431157

हरियाणा के अंबाला में पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से करीब 2 किलो RDX विस्फोटक बरामद हुआ है।

STF के डिप्टी सुपरिटेंडेंट अमन कुमार के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर बरारा से अंबाला की ओर विस्फोटक लेकर आ रहे हैं।

सूचना मिलने के बाद STF ने बरारा–सढौरा रोड पर बैरिकेड लगाकर रास्ता बंद कर दिया और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक को दूसरी तरफ मोड़ दिया गया।

जब तीनों युवक मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके बैग से करीब 2 किलो विस्फोटक मिला।

शुरुआती जांच में तीनों की पहचान मेरठ (उत्तर प्रदेश), अजमेर (राजस्थान) और अंबाला जिले के कबांसी गांव के रहने वालों के रूप में हुई है। उनकी उम्र लगभग 20 से 25 साल के बीच बताई जा रही है।

आज की अन्य बड़ी खबरें…

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- काउंटर टिकट वालों को भी मिले यात्रा बीमा

Live Update Centre 51 1773437097

सुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए कहा कि रेल यात्रा बीमा की सुविधा केवल ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों तक सीमित नहीं रह सकती। काउंटर से टिकट खरीदने वाले यात्रियों को भी यह विकल्प दिया जाना चाहिए।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और आर. महादेवन की बेंच ने कहा कि दुरुपयोग की धमकी के आधार पर किसी वर्ग को इस लाभ से वंचित नहीं किया जा सकता। जजों ने सुझाव दिया कि रेलवे अधिकारी टिकट काउंटरों पर यात्रियों के विवरण दर्ज करने और बीमा कवरेज सुगम बनाने के लिए तकनीकी उपाय अपना सकते हैं।

कर्नाटक हाईकोर्ट ने कहा- पब में नाचने से महिला बुरी नहीं हो जाती

Live Update Centre 50 1773435538

कर्नाटक हाईकोर्ट ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में सुनवाई करते हुए कहा कि किसी महिला के पब में डांस करने या भड़काऊ कपड़े पहनने से यह साबित नहीं होता कि वह बुरे चरित्र की है। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना की सिंगल बेंच ने ये टिप्पणी उस याचिका पर सुनवाई के दौरान की, जिसमें एक व्यक्ति ने धारा 498ए के केस को रद्द करने की मांग की है।

जज ने पूछा, ‘अगर महिला पब या नाइटक्लब में डांस करती है तो इसमें क्या गलत है?’ केवल लाइफस्टाइल से किसी महिला के चरित्र पर सवाल नहीं उठा सकते। पति के आरोप पत्नी की लाइफस्टाइल को लेकर असहमति से जुड़े थे। इनमें यह दावा भी शामिल था कि वह पब जाती थी और भड़काऊ कपड़े पहनती थी। कोर्ट ने कहा कि ऐसे आरोप 498ए के तहत क्रूरता का स्तर साबित नहीं करते।

दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे 10 बांग्लादेशी गिरफ्तार, भारत के रास्ते बुल्गारिया जाना चाहते थे

Live Update Centre 50 1773436812

दिल्ली पुलिस ने भारत के रास्ते बुल्गारिया जाने के इरादे से आए 10 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल वीजा पर भारत आए थे और वीजा अवधि खत्म होने के बावजूद अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे थे। पुलिस ने इनके निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पूछताछ करने पर किसी के पास से भी वैध पहचान पत्र नहीं मिला और न ही वे यात्रा दस्तावेज पेश कर सके। जांच से पता चला कि उनके पासपोर्ट और वीजा की समय सीमा खत्म हो चुकी थी और वे भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

आरोपियों ने बताया कि वे बांग्लादेशी नागरिक हैं और भारत के रास्ते बुल्गारिया जाने के लिए यहां आए थे। वे भारत में बुल्गारिया के लिए मेडिकल वीसा हासिल करने का प्रयास कर रहे थे।

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से पहले एक और नई पार्टी, जयललिता की करीबी शशिकला ने नई पार्टी बनाई

Live Update Left 58 1773435555

तमिलनाडु की पूर्व सीएम पूर्व सीएम जे. जयललिता की करीबी और एआईएडीएमके से निष्कासित नेता वीके शशिकला ने शुक्रवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी ऑल इंडिया पुरच्चि थलैवर मक्कल मुनेत्र कषगम (AIPTMMK) के नाम की घोषणा की। पार्टी का चुनाव चिन्ह नारियल के पेड़ों का बाग रखा गया है।

रामनाथपुरम में जयललिता की 78वीं जयंती पर आयोजित सभा में शशिकला ने कहा कि नई द्रविड़ पार्टी गरीबों के लिए काम करेगी और पेरारिग्नर अन्ना, एमजी रामचंद्रन और जयललिता के रास्ते पर चलेगी। पार्टी का झंडा काला, सफेद और लाल रंग का है, जिस पर अन्ना, एमजीआर और जयललिता की तस्वीरें हैं।

महुआ को सुप्रीम कोर्ट से राहत, कैश फॉर क्वेरी मामले में फिलहाल कार्रवाई पर रोक

Live Update Left 57 1773435547

सुप्रीम कोर्ट ने तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा को कथित कैश-फॉर-क्वेरी मामले में अंतरिम राहत दी है। कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट के दिसंबर 2025 के आदेश के एक हिस्से पर फिलहाल रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने लोकपाल को निर्देश दिया था कि सीबीआई को मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी के मुद्दे पर एक महीने के भीतर वह फिर से विचार करे।

चीफ जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस मामले में महुआ मोइत्रा, सीबीआई और भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इससे पहले 19 दिसंबर 2025 को दिल्ली हाईकोर्ट ने लोकपाल के 12 नवंबर 2025 के उस आदेश को रद्द कर दिया था, जिसमें सीबीआई को मोइत्रा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल करने की मंजूरी दी गई थी।

मणिपुर- कुकी और नगा समुदाय के बीच तनाव, कुकी संगठनों ने इंफाल-उखरुल रोड बंद किया, हेलीकॉप्टर सेवा शुरू

Live Update Centre 51 1773435569

मणिपुर में एक बार फिर से तनाव बढ़ रहा है। कुकी संगठनों ने इंफाल-उखरुल सड़क मार्ग अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। हालात को देखते हुए नगा समुदाय से जुड़े विधायक लीशियो कीशिंग ने मुख्यमंत्री से दोनों जगहों के बीच किफायती हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने की मांग की।

इसके बाद परिवहन विभाग ने 14 मार्च से हेलीकॉप्टर सेवा शुरू करने का निर्णय लिया है। शनिवार को दो, रविवार और मंगलवार को एक-एक, 18 मार्च को दो उड़ानें संचालित होंगी। यात्रियों को अधिकतम 7 किलो सामान ले जाने की अनुमति होगी।

कक्चिंग थाने के केईराक माखा लेइकाई गांव में देर शाम 51 वर्षीय व्यक्ति की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। कुकी सीएसओ वर्किंग कमेटी, उखरुल ने चेतावनी दी है कि दो कुकी युवकों के हत्यारों की गिरफ्तारी और मृत्युदंड तक शव स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सुप्रीम कोर्ट में केस लिस्टिंग व बेंच आवंटन अब एआई से होगा

Sc Live Updates 1773435448

सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासनिक कामों में एआई की मदद लेने का फैसला लिया है। केस की लिस्टिंग और बेंच आवंटन एआई सॉफ्टवेयर संभालेगा। इससे मानवीय हस्तक्षेप और खामियों को दूर किया जा सकेगा। मौजूदा व्यवस्था में सीजेआई की तरफ से मामले आवंटित किए जाते हैं।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा के कारापुर-श्रवण गांव में अपनी जमीन, गांव और पर्यावरण बचाने के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों को समर्थन दिया…

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    ] Hindi News National BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur नई दिल्ली38 मिनट पहले कॉपी लिंक चुनाव आयोग ने ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    गोवा में भाजपा सरकार बिल्डरों के लिए काम कर रही:केजरीवाल बोले- गोवा बिकने के लिए नहीं है, आप सभी अनुमतियों को रद्द करेगी

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    BLO Reaches Homes | Voter List Update Phase 3; Odisha, Mizoram, Sikkim, Manipur

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    दिल्ली में 'प्रथम सिंधु कुंभ' पुस्तक का विमोचन:विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता रहे, बोले-सांस्कृतिक परंपराओं और नैतिक मूल्यों में निहित

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    Rahul Gandhi Calls Students Anti-National for CBSE Queries

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    साकेत बिल्डिंग हादसे पर एमसीडी का एक्शन:2 इंजीनियरों को किया सस्पेंड; दबने से 4 लोगों की मौत, 10 लोग घायल
    ×