Breaking Information Headlines Right this moment, Footage, Movies and Extra From Dainik Bhaskar

]

  • Hindi News
  • National
  • Breaking Information Headlines Right this moment, Footage, Movies And Extra From Dainik Bhaskar

7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
Logo Composite 34 1783987297

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और AICC महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल मंगलवार को अहम बैठक करेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सुबह 11 बजे के बाद होने वाली इस बैठक में संगठन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा होगी।

ठक में संगठनात्मक बदलावों के साथ-साथ पार्टी की राजनीतिक रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। इसके अलावा कर्नाटक मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार पर भी चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि कर्नाटक कैबिनेट के विस्तार और फेरबदल पर अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व और मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार उचित समय पर करेंगे। बैठक में पंजाब कांग्रेस की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा होने की संभावना है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के संगठनात्मक फैसलों को लेकर राज्य इकाई में असंतोष की खबरें सामने आई हैं।

आज की अन्य खबरें…

BRS के अध्यक्ष बोले- BJP और कांग्रेस मिली हुई है

Logo Composite 35 1783987655

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामा राव (KTR) ने तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया है कि वह BJP के साथ मिलकर जानबूझकर कलेश्वरम लिफ्ट सिंचाई परियोजना से गोदावरी का पानी नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि इससे किसानों की फसलें सूख रही हैं, जबकि गोदावरी का बड़ी मात्रा में पानी बेकार समुद्र में जा रहा है।

KTR ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने से पहले मिड मानेर जलाशय हमेशा भरा रहता था, लेकिन अब सरकार की निष्क्रियता के कारण यह सूखने की स्थिति में पहुंच गया है। उन्होंने दावा किया कि कन्नेपल्ली पंप हाउस से पानी उठाकर सिंचाई और पेयजल दोनों की समस्या दूर की जा सकती है, जबकि तेलंगाना सूखे के खतरे का सामना कर रहा है।

बंगाल सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और PM-SHRI योजना को अपनाने का फैसला किया

Logo Composite 28 1783991944

पश्चिम बंगाल सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 और PM-SHRI योजना को अपनाने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि इसके बाद राज्य को चालू वित्त वर्ष के लिए केंद्र सरकार से शिक्षा क्षेत्र का पूरा आवंटन मिल सकेगा। उन्होंने यह घोषणा कोलकाता में केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारियों के साथ हुई बैठक के बाद की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। इनमें स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार, मिड-डे मील के लिए गैस आधारित रसोई और PM POSHAN योजना के तहत प्राथमिक कक्षाओं के लिए प्रति छात्र प्रतिदिन खाना बनाने की लागत 6.78 रुपए से बढ़ाकर 10 रुपए करना शामिल है। नई दर एक अगस्त से लागू होगी।

टीनएजर्स के सहमति वाले रिश्तेे तो पॉक्सो क्यों: कोर्ट

Logo Composite 36 1783992324

सुप्रीम कोर्ट ने किशोर-किशोरियों के बीच सहमति से बने संबंधों में पॉक्सो कानून के इस्तेमाल पर सवाल उठाया है। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस आर. महादेवन की पीठ ने सोमवार को कहा कि 16 से 18 साल की उम्र में किशोर-किशोरियां संबंध बनाते हैं और कई बार साथ चले जाते हैं।

इसके बाद माता-पिता अपनी कथित इज्जत बचाने के लिए लड़के पर आपराधिक मामला दर्ज करा देते हैं। अदालत ने पूछा-टीनएजर्स के रिश्ते पॉक्सो के दायरे में कैसे आ जाते हैं और सरकार टीनएजर्स को कैसे रोक सकती है।

खबरें और भी हैं…

  • Related Posts

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    ] दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने मंगलवार को दिल्ली सरकार के सभी अस्पतालों के मेडिकल सुपरिटेंडेंट (एमएस) और मेडिकल डायरेक्टर (एमडी) के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक…

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    ] नई दिल्ली: संसद में ‘वंदे मातरम विधेयक’ पर चर्चा के दौरान उस समय माहौल गरमा गया जब आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    दिल्ली के अस्पतालों में दवाओं का 90% से अधिक स्टॉक:मानसून की तैयारियों की स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा, डेंगू-मलेरिया से निपटने पर जोर

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    AAP सांसद बोले- RSS ने 52 साल नहीं फहराया तिरंगा:संजय सिंह ने 1930 और 1949 के दस्तावेजों का दिया हवाला, जोरदार हंगामा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना पुनर्जीवन के लिए 'यमुना संवाद' का पहला चरण पूरा:सितंबर में तैयार होगा रोडमैप, तीन परामर्श कार्यशालाएं पूरी, जीरो ड्राफ्ट बनेगा

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    यमुना को स्वच्छ बनाने को ₹4,500 करोड़ की परियोजनाएं मंजूर:दिल्ली में बनेंगे 15 नए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, जल बोर्ड की बैठक में लिया गया फैसला

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    दिल्ली लक्ष्मी योजना को मंजूरी:1 अगस्त से शुरू होगा रजिस्ट्रेशन, हर महीने महिलाओं को मिलेंगे ₹2,500, मुख्यमंत्री बोलीं- आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज

    पलवल में दिल्ली के कारोबारी से 8.70 लाख ठगे:गोल्ड बेचने का दिया झांसा, एकाउंट में रकम आते ही हुआ फरार, FIR दर्ज
    ×