Air India Flight Enters Pakistan Airspace, Returns After Warning

]

विमान के पाकिस्तान एयरस्पेस में पहुंचने पर उसे वापस दिल्ली लौटाया गया। फोटो एआई जनरेटेड है।

एयर इंडिया की एक फ्लाइट सोमवार रात को रास्ते से भटक कर पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र में जा घुसी। इस पैसेंजर फ्लाइट ने दिल्ली से उड़ान भरी थी और इसे अमृतसर में लैंड होना था, लेकिन पाकिस्तान की चले जाने पर इसे पाकिस्तान की एयर ट्रैफिक अथॉरिटी ने चेतावनी दे

.

तय समय पर फ्लाइट अमृतसर नहीं पहुंच पाई तो एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ने के बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली जाना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया है कि तकनीकी खराबी के कारण यह फ्लाइट रास्ता भटक गई थी। मामले की जांच की जा रही है।

विमान को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होना था। - फाइल फोटो

विमान को अमृतसर एयरपोर्ट पर लैंड होना था। – फाइल फोटो

3 मिनट की देरी से उड़ा था विमान

एयरपोर्ट अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक, एयरबस AI-321 विमान ने सोमवार रात 9 बजकर 18 मिनट पर दिल्ली से उड़ान भरी थी। यह विमान अपने निर्धारित समय से 3 मिनट देरी से उड़ा था। इसके बाद उड़ान के दौरान विमान में तकनीकी खराबी आई।

इस विमान को रात 10 बजकर 30 मिनट पर अमृतसर में लैंड होना था, लेकिन विमान अपने रूट से भटक गया और पाकिस्तान के एयरस्पेस में जा घुसा। इस बात पता पायलट को भी तब लगा, जब पाकिस्तान एयर ट्रैफिक अथॉरिटी से विमान को चेतावनी मिलने लगी।

पायलट ने रास्ता बदला, अमृतसर में जगह नहीं मिली

इस घटना के तुरंत बाद पायलट ने विमान का रास्ता बदला और यू-टर्न मारकर वापस भारत के एयरस्पेस में आया। हालांकि, तब तक काफी देर हो चुकी थी। समय निकल जाने के बाद विमान अमृतसर की सीमा में पहुंचा, लेकिन ट्रैफिक बढ़ने से विमान को उतरने की जगह नहीं मिली।

एयरपोर्ट कंट्रोल रूम से विमान को वापस दिल्ली जाने के निर्देश मिले। इसके बाद विमान वापस दिल्ली गया, जहां उसकी सुरक्षित लैंडिंग करवाई गई। करीब 2 घंटे बाद दोबारा अनुमति मिलने पर विमान ने अमृतसर के लिए फिर से उड़ान भरी और सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात 2 बजकर 20 मिनट पर अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतर गया।

यात्रियों को 4 घंटे की देरी

इस घटना के कारण यात्रियों को करीब 4 घंटे की देरी का सामना करना पड़ा। जिन्हें रात 10 बजकर 30 मिनट तक अमृतसर पहुंचना था, वे देर रात अपने गंतव्य तक पहुंच सके।

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने मामले में ये जानकारी दी

  • रवने पर ट्रैफिक के कारण विमान को हवा में इंतजार करवाना आम बात: इस मामले में अमृतसर एयरपोर्ट अथॉरिटी के एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी विमान की लैंडिंग से पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) की ओर से अंतिम अनुमति दी जाती है। कई बार रनवे की उपलब्धता, एयर ट्रैफिक या अन्य तकनीकी कारणों से विमान को कुछ समय तक हवा में ही होल्डिंग पैटर्न में इंतजार करना पड़ता है। यह आम बात है।
  • विमान को दिल्ली ले जाने को कहा गया: अधिकारी के अनुसार, संबंधित विमान के मामले में लैंडिंग में देरी होने पर एयरपोर्ट पर ट्रैफिक बढ़ गया था, जिससे इस विमान के लैंड होने की जगह नहीं थी। बाद में सूचना मिली कि तकनीकी कारणों के चलते विमान भटक गया था। इसके बाद उसे वापस दिल्ली ले जाने को कहा गया।
  • असुविधा के बावजूद स्थिति सामान्य रही: अधिकारी ने बताया कि विमान बाद में सुरक्षित रूप से वापस चला गया था। हालांकि, यात्रियों को कुछ देरी का सामना करना पड़ा, लेकिन एयरपोर्ट प्रशासन के पास किसी बड़े हंगामे या दुर्व्यवहार की कोई जानकारी नहीं है। यात्रियों को हुई असुविधा के बावजूद स्थिति सामान्य रही।

॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही फ्लाइट में हंगामा:लैंडिंग के समय यात्री पैनिक हुआ, मुक्के मारकर शीशा तोड़ा; क्रू मेंबर्स के साथ बदसलूकी

Ezgif 4D5776D6938200Ca1781070196 1782277831

चंडीगढ़ से दिल्ली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट (AI-1879) में बीते रविवार को एक पैसेंजर ने बीच हवा में हंगामा शुरू कर दिया। यात्री ने फ्लाइट की विंडो का शीशा भी तोड़ दिया। उसने फ्लाइट क्रू के साथ बदतमीजी की। पढ़ें पूरी खबर…

  • Related Posts

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    ] समाज कल्याण एवं एससी/एसटी/ओबीसी कल्याण मंत्री और बवाना विधायक रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने बुधवार को उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा के साथ बवाना स्थित लाल फ्लैट्स का संयुक्त निरीक्षण…

    केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित:कहा- एथेनॉल या पेपर लीक पर बोलने वालों का अकाउंट बंद किया जा रहा

    ] आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित कर दिया गया है। उन्होंने उन लोगों से भी संपर्क…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    दिल्ली सरकार का बड़ा कदम:बवाना लाल फ्लैट्स के निवासियों को जल्द मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

    केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित:कहा- एथेनॉल या पेपर लीक पर बोलने वालों का अकाउंट बंद किया जा रहा

    केजरीवाल का दावा- उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारत में प्रतिबंधित:कहा- एथेनॉल या पेपर लीक पर बोलने वालों का अकाउंट बंद किया जा रहा

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    हत्या के आरोपी ने 22 साल जेल काटी:सुप्रीम कोर्ट बोला- यह सिस्टम का फेल्योर, ट्रायल कोर्ट ने सबूत नहीं जांचें, हाईकोर्ट चुप रहा

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Reside Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    Bhaskar Updates Breaking Information Dainik Bhaskar Dwell Updates 6 August MP UP Rajasthan Bihar Delhi

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह

    उड़ीसा में आदिवासियों से जमीन छीनने का भाजपा पर आरोप:पुलिस बल से 12 गांवों की 950 एकड़ जमीन पर अवैध कब्जा कर रही सरकार- संजय सिंह
    ×